Ad

मलकित के टॉप 3 कंबाइन हार्वेस्टर: जानें, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Published on: 24-Feb-2026
Updated on: 24-Feb-2026

मलकित 897, मलकित 997 और मलकित 997 डीलक्स की जानकारी 

भारतीय बाजार में मलकित एक बेहतरीन और सर्वव्यापी कटाई इम्प्लीमेंट ब्रांड है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न फसलों को काटने के लिए किया जाता है। देश में किसानों को सबसे ज्यादा मशीनरी का इस्तेमाल खाना पूर्ती के लिए किया जाता है। मलकित कंबाइन हार्वेस्टर का इस्तेमाल मल्टीक्रॉप कटाई के लिए किया जाता है। 

इसका सबसे ज्यादा उपयोग भारत में किया जाता है। अधिकांश भारतीय किसान मलकीरत पर काफी भरोसा करते हैं। इसलिए आज हम आपको मेरीखेती के इस लेख में मलकित ब्रांड के 3 सबसे महत्वपूर्ण कंबाइन हार्वेस्टर कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस लेख में आज हम मलकित 897, मलकित 997 और मलकित 997 डीलक्स के बारे में चर्चा करेंगे।  

मलकित 897

मलकित 897

  • किसान साथियों, मलकित 897 एक शक्तिशाली और आधुनिक कंबाइन हार्वेस्टर है, जिसे भारतीय खेतों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह मशीन गेहूँ, धान, सोयाबीन, मक्का और चावल जैसी कई फसलों की कटाई, मड़ाई और सफाई एक साथ करने में सक्षम है। 
  • मलकित 897 में 101 HP का Ashok Leyland इंजन दिया गया है, जो 2200 RPM पर स्थिर और दमदार प्रदर्शन प्रदान करता है। 5 स्ट्रॉ वॉकर तकनीक अनाज और भूसे को बेहतर तरीके से अलग करती है, जिससे अनाज की हानि कम होती है और सफाई बेहतर मिलती है। 
  • 4640 mm वर्किंग चौड़ाई और 4340 mm प्रभावी कटिंग चौड़ाई के कारण यह कम समय में अधिक क्षेत्र की कटाई कर सकती है, जिससे ईंधन और समय दोनों की बचत होती है।

मलकित 997

मलकित 997


  • मलकित 997 मॉडल भी मजबूत निर्माण और उच्च कार्य क्षमता के लिए जाना जाता है। इसमें 51 इंच का मजबूत चेसिस, बड़े आकार के टायर और संतुलित डिजाइन दिया गया है, जिससे मशीन गीली या नरम मिट्टी में भी आसानी से काम कर सकती है। 
  • 1975 किलोग्राम क्षमता वाला ग्रेन टैंक बार-बार अनाज खाली करने की जरूरत को कम करता है, जबकि 380 लीटर का डीजल टैंक लंबे समय तक लगातार काम करने में मदद करता है। 
  • 20 लीटर क्षमता वाला हाइड्रोलिक सिस्टम मशीन के संचालन को स्मूद और नियंत्रित बनाता है। यह हार्वेस्टर गेहूँ की फसल में लगभग 3–4 एकड़ प्रति घंटे की कार्य क्षमता देता है, जिससे मजदूरी लागत कम होती है और समय पर कटाई संभव होती है।

मलकित 997 डीलक्स

मलकित 997 डीलक्स

  • मलकित 997 डीलक्स मॉडल 101 एचपी की ताकत के साथ आता है, जो कि 897 और 997 का मिश्रित संयोजन माना जाता है, जिसमें समान इंजन और कटिंग सिस्टम के साथ ऑपरेटर आराम और सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है। 
  • लंबी अवधि तक काम करने के लिए बेहतर कंट्रोल, आरामदायक ऑपरेटिंग सिस्टम और स्थिर डिजाइन इसे बड़े किसानों और कस्टम हायरिंग व्यवसाय के लिए उपयुक्त बनाते हैं। 
  • यही वजह है, कि मलकित बहुत तेजी के साथ किसानो के बीच लोकप्रिय हो रहा है। इसमें आपको मजबूत और टिकाऊ डिजाइन विश्वसनीय स्टीयरिंग, ईंधन की बचत के लिए बड़ा टैंक, गेहूं, चावल, मक्का, सोयाबीन इत्यादि के लिए उपयुक्त है। 

ये तीनो कृषि यंत्र लगभग ₹18 लाख से  ₹26.10 लाख की कीमत के बीच यह मशीन एक दीर्घकालिक निवेश साबित हो सकती है, क्योंकि इसकी मल्टी-क्रॉप क्षमता, मजबूत प्रदर्शन और उच्च उत्पादकता खेती को अधिक लाभदायक और आधुनिक बनाती है।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटीआयशरन्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।