मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति: 40 एचपी श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर

Published on: 01-Dec-2025
Updated on: 02-Dec-2025

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति बेहतरीन माइलेज और हाई परफॉर्मेंस वाला लोकप्रिय ट्रैक्टर

जैसे की आप जानते है मैसी ट्रैक्टर कंपनी शुरू से ही किसानो के लिए नए फीचर्स के साथ ट्रैक्टर्स लॉन्च करती रहती है। और किसान भी मैसी के ट्रैक्टर्स को लाना पसंद करते है। मैसी के ट्रैक्टर्स की खिचाई बहुत अच्छी होती है। ये ट्रेक्टर खेती में अच्छी माइलेज देता है। मैसी के ट्रैक्टर कल्टीवेटर, हैरो और रोटावेटर जैसे उपकरणों को चलाने में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। इसी कारण से मैसी के ट्रैक्टर किसानो को पसंद आते है। इसी के चलते मैसी ने नया ट्रैक्टर मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति लॉन्च किया है ये ट्रैक्टर अच्छी इंजन क्षमता के साथ आता है। 

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर इंजन क्षमता 

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महाशक्ति में SIMPSONS S337 T III का इंजन है जो 40 hp इंजन क्षमता के साथ आता है और इसमें 3 सिलिंडर है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2400 CC की दी गयी है। इस ट्रैक्टर में आपको ड्राई टाइप एयर क्लीनर मिल जाता है। इस ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम मिलता है। ट्रैक्टर में कंपनी ने 33.2 HP का पीटीओ दिया है।

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

ट्रांसमिशन और क्लच 

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महाशक्ति में 8 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स गियर गियरबॉक्स में आपको मिल जाते है। ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश / पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है। इस ट्रैक्टर से सभी प्रकार के कार्य आसानी से किए जा सकते है। गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन अच्छा होने से ट्रैक्टर में अच्छी गति मिलती है और कार्य भी आसानी से किया जा सकता है। ट्रैक्टर की आगे चलने की गति 30.2 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

ब्रेक और स्टीयरिंग  

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति ट्रैक्टर में कंपनी ने ड्राई डिस्क ब्रेक्स (Dura ब्रेक्स) आपको मिल जाते है। जिससे की ट्रैक्टर को हर स्थिति में नियंत्रित किया जा सकता है। 

 ट्रैक्टर में आपको मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) में मिल जाता है। पावर स्टीयरिंग ट्रैक्टर में होने से इस ट्रैक्टर को मोड़ना आसान हो जाता है। कम स्थान में भी ट्रैक्टर को आसानी से मोड़ा जा सकता है। 

टायर साइज 

ट्रैक्टर के आगे के टायर 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) आते है और पीछे के टायर 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) और 13.6 x 28 (34.54 cm x 71.12 cm) में उपलब्ध है आपको जो पसंद हो आप वैसे टायर के साथ ट्रैक्टर खरीद सकते है। 

हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 

तीन-बिंदु लिंकेज नियंत्रण के साथ आता है जो ड्राफ्ट, स्थिति और प्रतिक्रिया नियंत्रण करता है। ये तीनों चीजे CAT-1 (कॉम्बी बॉल) से जुड़े हुए होते है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग हाइड्रोलिक्स उठाने की क्षमता 1300 किलोग्राम है। ट्रैक्टर फ्रंट बंपर के साथ आता है। 

पीटीओ नियंत्रण 

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर का पीटीओ प्रकार लाइव, सिंगल-स्पीड पीटीओ है और पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम ये स्पीड 1500 ईआरपीएम पर मिलती है। 

डायमेंशन, वेट एंड ईंधन टैंक

ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3340 mm, कुल चौड़ाई 1715 mm और कुल ऊंचाई 345 mm ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1785 mm का आता है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर का कुल वजन 1300 किलोग्राम है। ट्रैक्टर के ईंधन टैंक क्षमता की क्षमता 47 लीटर है। जिससे हम लम्बे समय तक खेत में काम कर सकते है।

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति की कीमत कितनी है? 

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महाशक्ति ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करे तो ये आपको 6.26- 6.52 लाख तक की बाजार कीमत तक मिलेगा। अलग-अलग राज्य में इसकी कीमत में थोड़ा फरक भी देखा जा सकता है। ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है।   

क्यों किसान खरीदें मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति ट्रैक्टर?

 ऊपर दिए गए सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति 40 एचपी श्रेणी में किसानों के लिए एक भरोसेमंद, दमदार और किफायती विकल्प है। इसके मजबूत इंजन, बेहतर खिंचाई, कम ईंधन खपत और उच्च प्रदर्शन क्षमता इसे हर तरह की खेती के लिए उपयुक्त बनाते हैं। यह ट्रैक्टर न सिर्फ कल्टीवेटर, हैरो, रोटावेटर जैसे भारी औजार आसानी से चलाता है, बल्कि इसकी 1300 किलो लिफ्टिंग क्षमता, स्मूद गियरबॉक्स, ड्यूरा ब्रेक्स और तगड़ी PTO पावर खेत में तेज और कुशल कार्य सुनिश्चित करते हैं।

साथ ही, इसका कम रखरखाव, फ्यूल-एफिशिएंट इंजन, आरामदायक स्टीयरिंग विकल्प, और किफायती कीमत इसे छोटे व मध्यम किसानों के लिए एक परफेक्ट चुनाव बनाते हैं। अगर किसान एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो मजबूत, टिकाऊ, कम खर्चीला और हर कृषि कार्य में भरोसेमंद प्रदर्शन दे, तो मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति एक अत्यंत सही और लाभदायक विकल्प सिद्ध होता है।

मेरीखेति आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंड और वीएसटी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों के सभी ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको देती है।