Ad

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी: 42 एचपी श्रेणी में बेहतरीन ट्रैक्टर

Published on: 24-Jan-2026
Updated on: 25-Jan-2026

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

मैसी फर्ग्यूसन भारत में भरोसेमंद और टिकाऊ ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर किसानों के लिए एक मजबूत, किफायती और बहुउपयोगी विकल्प बनकर सामने आया है। यह ट्रैक्टर ऐसे फीचर्स के साथ आता है, जिससे किसान हर प्रकार के कृषि उपकरण आसानी से चला सकते हैं। चाहे जुताई हो, बुवाई, थ्रेशिंग या ढुलाई—मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी हर काम में बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इस लेख में हम आपको मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के इंजन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की इंजन क्षमता

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 42 HP श्रेणी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो मध्यम आकार के खेतों और भारी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर में SIMPSONS S325.1 TIII A इंजन मिलता है, जो अपनी मजबूती और लंबे जीवन के लिए जाना जाता है। इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए हैं, जिससे ट्रैक्टर को स्मूद पावर डिलीवरी और बेहतर माइलेज मिलता है। मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2500 cc है, जो अधिक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। बेहतर ईंधन दक्षता और सटीक ईंधन आपूर्ति के लिए इसमें इनलाइन  फ्यूल इंजेक्शन पंप दिया गया है, जिससे डीजल की खपत कम होती है और प्रदर्शन बेहतर मिलता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर को किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मजबूत फीचर्स से लैस किया गया है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच दिया गया है, जिससे पीटीओ और ट्रांसमिशन का संचालन अलग-अलग और आसान हो जाता है। ट्रैक्टर में पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप ट्रांसमिशन मिलता है, जो लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद रहता है। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे खेत और सड़क दोनों पर काम करना आसान हो जाता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी टायर और गति

ट्रैक्टर में आगे की ओर 8.30 x 20 साइज के फ्रंट टायर और पीछे की ओर 13.6 x 28 साइज के रियर टायर दिए गए हैं, जो खेतों में बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 29.5 किमी/घंटा है, जो ढुलाई कार्यों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी पीटीओ और हाइड्रोलिक्स क्षमता

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 6-स्प्लिनेड पीटीओ शाफ्ट दिया गया है। इसकी पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम है, जो 1500 ERPM पर प्राप्त होती है। यह पीटीओ पावर रोटावेटर, थ्रेशर, पंप सेट और अन्य कृषि उपकरणों को चलाने के लिए उपयुक्त है। हाइड्रोलिक्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी मिलती है। इसमें 3-पॉइंट लिंकेज सिस्टम दिया गया है, साथ ही ड्राफ्ट कण्ट्रोल, पोजीशन कण्ट्रोल और रिस्पांस  कण्ट्रोल लीवर भी मौजूद हैं, जिससे खेत में समान गहराई और बेहतर कार्य गुणवत्ता मिलती है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ब्रेक, स्टीयरिंग और इलेक्ट्रिकल्स

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग दी गई है, जो कम लागत और सरल रख-रखाव के लिए जानी जाती है। ट्रैक्टर में 12V 80 Ah बैटरी और 12 V 36 A अल्टरनेटर दिया गया है, जिससे इलेक्ट्रिकल सिस्टम विश्वसनीय रहता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के डायमेंशन्स

यह ट्रैक्टर मजबूत बॉडी और संतुलित डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसकी कुल लंबाई 3369 मिमी, कुल चौड़ाई 1698 मिमी और कुल ऊंचाई 2200 मिमी है, जिससे यह खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में स्थिरता बनाए रखता है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1970 मिमी होने के कारण संचालन के दौरान बेहतर संतुलन और कंट्रोल मिलता है। इसका कुल वजन 2260 किलोग्राम है, जो भारी उपकरणों के साथ काम करते समय अतिरिक्त मजबूती प्रदान करता है। लंबे समय तक बिना रुके काम करने के लिए इसमें 47 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता दी गई है। इसके अलावा, ट्रैक्टर के आगे मजबूत बम्पर लगाया गया है, जो न सिर्फ ट्रैक्टर को अतिरिक्त सुरक्षा देता है बल्कि खेतों में काम करते समय झटकों से भी बचाव करता है।             

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत? 

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। इस ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत ₹ 8.65 - 9.00 लाख के बीच है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों, आरटीओ टैक्स और डीलरशिप के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर एक मजबूत इंजन, भरोसेमंद फीचर्स और किफायती कीमत के साथ आने वाला ट्रैक्टर है। किसान भाई यदि ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं, जो कम खर्च में लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन दे, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 4डब्ल्यूडी उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।  

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजजॉन डियर ट्रैक्टरवीएसटी और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।