मेरीखेती ने मार्च महीने की मासिक किसान पंचायत का किया आयोजन

By: Merikheti
Published on: 21-Mar-2024

मेरीखेती हर महीने किसानों के बीच जाकर उनकी उन्नति और प्रगति के उद्देश्य से कृषि वैज्ञानिक और किसानों के लिए एक मंच प्रदान करता है। दरअसल, मेरीखेती देशभर में भिन्न-भिन्न कृषि क्षेत्रों में जाकर किसान पंचायत का आयोजन करती है। 

मेरीखेती की मार्च महीने की किसान पंचायत का आयोजन संजीव कुमार की अध्यक्षता में ग्राम रूपवास जनपद गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में किया गया।

इस किसान पंचायत का मुख्य बिंदु या विषय किसान उत्पादक संगठन यानी FPO से जुड़कर इसके तहत योजनाओं का लाभ उठाना रहा। किसान पंचायत में बड़े-बड़े अनुभवी कृषि वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

मेरीखेती किसान पंचायत के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए डॉ सी.बी. सिंह प्रिंसिपल साइंटिस्ट (RETD) IARI ने किसानों को किसान उत्पादक संगठन यानी FPO से जुड़ने के महत्व और आवश्यकता के बारे में किसानों को अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित रहने की अत्यंत आवश्यकता है। क्योंकि, किसान उत्पादक संगठन यानी FPO किसानों का एक संगठन है। इसके जरिए किसान हित में केंद्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ आसानी से मिल जाता है।

ये भी पढ़ें: मेरी खेती फरवरी किसान पंचायत: साझा समर्थन और विकास की दिशा

डॉ सी.बी. सिंह ने कहा कि किसानों को स्थाई कृषि या टिकाऊ खेती या संधारणीय कृषि करने साथ ही किसानों को अपना बीज घर पर ही बनाने और उसी का अपनी खेती के लिए उपयोग करने की सलाह दी। 

डॉ सीबी सिंह ने पानी की अंधाधुंध खपत पर चिंता जाहिर करते हुए किसानों को टपक सिंचाई यानी स्प्रिंकलर तकनीक को अपनाकर कम पानी की खपत में अधिक उपज उठाने का सन्देश दिया।

डॉ सी.बी. सिंह ने किसानों को परंपरागत खेती की बजाय फूलों की खेती के लिए प्रेरित किया। किसानों को उघमिता की तरफ अग्रसर होने के लिए सलाह और मार्गदर्शन भी किया। 

शहरी क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार बिना रासायनिक खादों वाले उत्पाद तैयार करने और उन्हें बेचने के बारे में अहम जानकारी प्रदान की।

श्रेणी