भारत में बागवानी, सब्जी खेती, नर्सरी और छोटे खेतों के लिए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है। किसानों की इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोनालीका ने अपनी गार्डन ट्रैक (GT) सीरीज पेश की है। यह सीरीज कम जगह में बेहतर संचालन, शानदार ईंधन दक्षता और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती है। सोनालीका जीटी सीरीज के ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प साबित हो रहे हैं। यदि आप बागवानी या विशेष फसलों की खेती के लिए एक शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो सोनालीका जीटी 26, जीटी 22 और जीटी 20 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लोकप्रिय गार्डन ट्रैक ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

सोनालीका जीटी 26 में 3 सिलेंडर वाला 1318 CC इंजन दिया गया है, जो 26 HP की शक्ति उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2700 RPM पर कार्य करता है, जिससे ट्रैक्टर को तेज और स्मूथ प्रदर्शन मिलता है। ट्रैक्टर में Dry Type एयर फिल्टर दिया गया है, जो इंजन को धूल और मिट्टी से सुरक्षित रखता है तथा इंजन की लाइफ बढ़ाने में मदद करता है। इसकी पीटीओ पावर 22 HP है, जिससे यह रोटावेटर, स्प्रेयर, कल्टीवेटर और अन्य छोटे कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित कर सकता है। सोनालीका जीटी 26 में सिंगल क्लच के साथ स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान बनाता है। इसमें 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। सोनालीका जीटी 26 में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जिससे ट्रैक्टर को कम मेहनत में आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। सोनालीका जीटी 26 में 30 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। सोनालीका जीटी 26 की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 x 12 और रियर टायर 8.3 x 20 साइज के दिए गए हैं। सोनालीका जीटी 26 ट्रैक्टर की कीमत ₹4.54 लाख से ₹4.72 लाख तक है।

सोनालीका जीटी 20 में 952 सीसी क्षमता वाला 3-सिलेंडर, 20 हॉर्सपावर का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 2700 RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदान करता है। ट्रैक्टर 10.3 HP PTO पावर प्रदान करता है। सोनालीका जीटी 20 में सिंगल क्लच के साथ स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो सरल और मजबूत कार्यप्रणाली प्रदान करता है। ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स उपलब्ध है। इस मिनी ट्रैक्टर में ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग क्षमता और अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर की 650 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता इसे विभिन्न कृषि उपकरणों को आसानी से उठाने और संचालित करने में सक्षम बनाती है। इस ट्रैक्टर में 31.5 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, ट्रैक्टर में आगे की ओर 5.20 x 14 या 5.00 x 12 आकार के टायर तथा पीछे की ओर 8.00 x 18 या 8.3 x 20 आकार के टायर दिए गए हैं। सोनालीका जीटी 20 की भारतीय बाजार में अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹3.84 लाख से ₹3.99 लाख के बीच है।

सोनालीका जीटी 22 में 979 सीसी क्षमता वाला 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 24 हॉर्सपावर की शक्ति उत्पन्न करता है। यह इंजन 3050 RPM पर कार्य करता है, जिससे ट्रैक्टर को तेज और प्रभावी प्रदर्शन मिलता है। 21 HP PTO पावर के साथ यह ट्रैक्टर रोटावेटर, स्प्रेयर, कल्टीवेटर और अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित कर सकता है। सोनालीका जीटी 22 में सिंगल क्लच और स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन का संयोजन दिया गया है, जो सरल और मजबूत संचालन सुनिश्चित करता है। इसमें 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर उपलब्ध हैं। सोनालीका जीटी 22 में ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर में 33 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे की ओर 5.20 x 14 आकार के टायर तथा पीछे की ओर 8.3 x 20 आकार के टायर दिए गए हैं। ट्रैक्टर की 750 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, स्प्रेयर और अन्य कृषि उपकरणों के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने योग्य बनाती है। भारतीय बाजार में सोनालीका जीटी 22 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹3.94 लाख से ₹4.11 लाख के बीच है।
सोनालीका जीटी सीरीज के ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक, कॉम्पैक्ट डिजाइन और बेहतरीन प्रदर्शन का शानदार संयोजन प्रस्तुत करते हैं। जहां सोनालीका जीटी 26 अधिक शक्ति और 750 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता के साथ बड़े कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है, वहीं जीटी 22 बेहतर PTO पावर और संतुलित प्रदर्शन के कारण बागवानी एवं सब्जी खेती के लिए एक आदर्श विकल्प माना जाता है। दूसरी ओर, जीटी 20 कम कीमत में विश्वसनीय प्रदर्शन, अच्छी माइलेज और आवश्यक फीचर्स प्रदान करता है, जो छोटे किसानों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। अपनी जरूरत, बजट और कृषि कार्यों के अनुसार किसान इन तीनों मॉडलों में से किसी भी ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं और खेती की उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं।
मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही करतार, आयशर, जॉन डियर और सेलस्टियल ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।