भारतीय किसानों के बीच 40 से 45 HP में 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर्स ?

By: Merikheti
Published on: 14-Jan-2024

ट्रैक्टर खेती किसानी के क्षेत्र में उपयोग होने वाला बेहद महत्वपूर्ण यंत्र है। यदि आप खेती-किसानी के कार्यों को सुगम बनाना चाहते हैं और बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला ट्रैक्टर खरीदने के इच्छुक हैं। अब ऐसे में हम आपकी भारतीय मार्केट में बहुत सारे ट्रैक्टर मॉडल्स होने की वजह से चयन करने की कश्मकस को दूर करने के लिए 6 चुनिंदा ट्रैक्टर्स के बारे में जानकारी देंगे। खेती-किसानी में ट्रैक्टर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। क्योंकि, ट्रैक्टर के साथ किसान बड़े से बड़े कृषि कार्यों को काफी सुगमता से पूर्ण कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं, भारतीय बाजार में बिकने वाले पांच ट्रैक्टर्स के बारे में। 

40 से 45 HP के 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर

Powertrac कंपनी का यह Powertrac 439 Plus ट्रैक्टर 2340 CC क्षमता वाले 3 सिलेंडर Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 41 HP उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2200 RPM उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 38.9 HP है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर में Power / Mechanical स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स दिया जाता है। यह एक 2 WD ट्रैक्टर है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। भारत में पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.70 लाख से 6.85 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: पॉवरट्रैक यूरो सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

सोनालिका आरएक्स 42 4डब्ल्यूडी

Sonalika RX 42 4WD ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया जाता है, जो 42 HP उत्पन्न करता है। इसका इंजन आरपीएम 1800 है और यह ट्रैक्टर 2200 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। इस सोनालिका ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। सोनालिका आरएक्स 42 ट्रैक्टर 4 WD ड्राइव में आता है। भारत में सोनालिका आरएक्स 42 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.45 लाख से 7.86 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

सॉलिस 4215 ई

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 43 HP पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर की 39.5 HP अधिकतम पीटीओ पावर है। साथ ही, इसका इंजन 1800 RPM उत्पन्न करता है। सॉलिस का यह ट्रैक्टर 2000 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 10 Forward + 5 Reverse गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। यह सॉलिस ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है,  इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए जाते हैं। भारत में सॉलिस 4215 ई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपये है।  

ये भी पढ़ें: John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर ज्यादा माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

जॉन डियर 5042 डी पावर प्रो

John Deere 5042 D Power Pro ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Coolant Cooled इंजन उपलब्ध किया जाता है, जो 44 HP उत्पन्न करता है। इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 37.4 HP है और इसका इंजन 2100 RPM उत्पन्न करता है। जॉन डियर का यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम तक भार उठा सकता है। इस ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। जॉन डियर कंपनी का यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर में 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। भारत में जॉन डियर 5042 डी पावर प्रो ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.85 लाख से 7.56 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

महिंद्रा 575 डीआई

Mahindra 575 DI ट्रैक्टर में आपको 2730 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में शक्तिशाली इंजन प्रदान किया जाता है, जो 45 HP पावर उत्पन्न करता है। इसकी  अधिकतम पीटीओ पावर 40 HP है और इसका इंजन आरपीएम 1900 है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में Manual / Power (Optional) स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6X 16 फ्रंट टायर और 13.6 X 28 / 14.9 X 28 (optional) रियर टायर आते है। भारत में महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.8 लाख से 6 लाख रुपये एक्स शोरूम निर्धारित की गई है। 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर

Powertrac कंपनी का यह Powertrac 439 Plus ट्रैक्टर 2340 CC क्षमता वाले 3 सिलेंडर Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 41 HP उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2200 RPM उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 38.9 HP है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर में Power / Mechanical स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स दिया जाता है। यह एक 2 WD ट्रैक्टर है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। भारत में पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.70 लाख से 6.85 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

श्रेणी