Ad

सोनालीका डीआई 745 III: 50 एचपी श्रेणी में शानदार ट्रैक्टर

Published on: 22-Jan-2026
Updated on: 25-Jan-2026

सोनालीका डीआई 745 III ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

भारतीय ट्रैक्टर बाजार में सोनालीका एक ऐसा ब्रांड है, जो समय-समय पर किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए और उन्नत ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में सोनालीका डीआई 745 III 50 एचपी श्रेणी का एक ऐसा ट्रैक्टर है, जो कम डीज़ल की खपत में ज्यादा पावर और बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर खासतौर पर उन किसानों के लिए तैयार किया गया है, जो भारी कृषि कार्यों के साथ-साथ ढुलाई में भी दमदार प्रदर्शन चाहते हैं।   

सोनालीका डीआई 745 III इंजन की खासियत: बड़ा इंजन, ज्यादा टॉर्क और बेहतर माइलेज

सोनालीका डीआई 745 III के इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 3065 cc का बड़ा इंजन दिया है, जो खेती से जुड़े भारी उपकरणों और सड़क पर ढुलाई के लिए भरपूर ताकत प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर 50 HP श्रेणी में आता है और 3 सिलेंडर इंजन के कारण स्मूद और संतुलित प्रदर्शन देता है।

इंजन को इस तरह ट्यून किया गया है कि यह 1900 RPM पर बेहतरीन आउटपुट दे सके, जिससे ईंधन की खपत कम होती है और माइलेज बेहतर मिलता है। फ्यूल इंजेक्शन के लिए इसमें BOSCH  कंपनी का इनलाइन फ्यूल पंप दिया गया है, जो सटीक डीज़ल सप्लाई के साथ इंजन की कार्यक्षमता और भरोसेमंद प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।

सोनालीका डीआई 745 III ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स: हर काम के लिए सही स्पीड

सोनालीका डीआई 745 III को खासतौर पर किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें हेवी-ड्यूटी कॉन्स्टेंट मेश टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है, जो 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स या 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स/10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स/8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स  गियरबॉक्स विकल्प के साथ उपलब्ध है। 

इसके साथ ही ट्रैक्टर में सिंगल और डुअल क्लच दोनों के विकल्प दिए गए हैं, जिससे पीटीओ से जुड़े उपकरणों के साथ काम करना और भी आसान हो जाता है। यह गियरबॉक्स व्यवस्था खेत की अलग-अलग परिस्थितियों में सही गति और बेहतर नियंत्रण प्रदान करती है।

सोनालीका डीआई 745 III आरामदायक संचालन और मजबूत टायर

सोनालीका डीआई 745 III ट्रैक्टर मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग—दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे किसान अपनी सुविधा के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। एर्गोनॉमिक सीट और संतुलित डिजाइन के कारण लंबे समय तक काम करने पर भी थकान कम महसूस होती है। टायर साइज की बात करें तो इसमें आगे 6.0 × 16 / 7.50 × 16 और पीछे 13.6 × 28 / 14.9 × 28 साइज के मजबूत टायर दिए गए हैं, जो हर तरह की मिट्टी में बेहतर ग्रिप और स्थिरता प्रदान करते हैं।

सोनालीका डीआई 745 III बेहतर ब्रेक, मजबूत हाइड्रोलिक्स और ज्यादा लिफ्ट क्षमता

सोनालीका डीआई 745 III में तेल में डूबे ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। यह फीचर खासतौर पर भारी लोड और ढुलाई के समय बेहद उपयोगी साबित होता है।इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। सटीक और मजबूत हाइड्रोलिक्स के कारण यह ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों के साथ भी शानदार परिचालन परिणाम देता है।

सोनालीका डीआई 745 III हर तरह के कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त

Sonalika DI 745 III को बहुउपयोगी ट्रैक्टर के रूप में डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, वेटलैंड खेती, बुवाई, थ्रेशर, आलू प्लांटर, ढुलाई, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर और सुपर सीडर जैसे कई कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है।

यह ट्रैक्टर भारतीय फसल और मिट्टी की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादकता के साथ ज्यादा आय अर्जित करने में मदद मिलती है।

सोनालीका डीआई 745 III की कीमत? 

सोनालीका डीआई 745 III एक उन्नत तकनीक से लैस ट्रैक्टर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6.88 लाख से ₹7.16 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, सोनालीका डीआई 745 III उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम डीज़ल खर्च में ज्यादा ताकत, मजबूत हाइड्रोलिक्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक, मजबूत निर्माण और बहुउपयोगिता के साथ खेती को ज्यादा आसान और लाभदायक बनाने में सक्षम है।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजजॉन डियर ट्रैक्टरवीएसटी और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।