Ad

सोनालीका डीआई 750III: 55 एचपी श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर

Published on: 10-Jan-2026
Updated on: 11-Jan-2026

सोनालिका ट्रैक्टर्स समय-समय पर किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए और उन्नत मॉडल पेश करती रहती है। सोनालीका डीआई 750 III कंपनी का एक भरोसेमंद और शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो 50 एचपी श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर कम डीज़ल खपत के साथ ज्यादा पावर देने की क्षमता रखता है, जिससे खेती और ढुलाई दोनों कार्यों में उत्पादकता बढ़ती है।

शक्तिशाली इंजन से मिलता है बेहतरीन प्रदर्शन

सोनालीका डीआई 750 III में कंपनी ने एक बड़ा और मजबूत इंजन दिया है, जो खेती से जुड़े भारी उपकरणों और सड़क पर ढुलाई के कामों के लिए पर्याप्त ताकत प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में 55 हॉर्सपावर का इंजन मिलता है, जो किसानों की रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा करता है।

ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला 3707 सीसी का इंजन लगाया गया है, जो 2200 आरपीएम पर शानदार और स्थिर प्रदर्शन देता है। बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और स्मूद पावर डिलीवरी के लिए इसमें BOSCH कंपनी का इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप दिया गया है, जिससे डीज़ल की खपत नियंत्रित रहती है और इंजन की कार्यक्षमता बढ़ती है।

ट्रांसमिशन और ड्राइविंग कम्फर्ट की खासियत

सोनालीका डीआई 750 III को किसानों की सुविधा और ज्यादा कार्यक्षमता के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसमें हेवी-ड्यूटी कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है। इसके साथ सिंगल या डुअल क्लच का विकल्प भी मिलता है, जिससे ट्रैक्टर का संचालन आसान और सुचारू बनता है।

ट्रैक्टर में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प दिए गए हैं। साथ ही, लंबी अवधि तक काम करने के लिए इसमें एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली आरामदायक सीट दी गई है, जो थकान को कम करती है।

मजबूत टायर और बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम

इस ट्रैक्टर में आगे की ओर 6.0x16 / 7.50x16 साइज के टायर और पीछे की ओर 14.9x28 / 16.9x28 साइज के टायर दिए गए हैं, जो खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में बेहतर पकड़ प्रदान करते हैं। सुरक्षा और नियंत्रण के लिहाज से इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक लगाए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग और स्थिरता सुनिश्चित करते हैं।

हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता

सोनालीका डीआई 750 III में 2000 किलोग्राम की मजबूत लिफ्ट क्षमता दी गई है। इसके साथ उन्नत और सटीक हाइड्रोलिक सिस्टम मिलता है, जो भारी उपकरणों को उठाने और चलाने में बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है। इससे खेत में काम की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है।

खेती और ढुलाई के लिए बहुउपयोगी ट्रैक्टर

यह ट्रैक्टर कई तरह के कृषि और गैर-कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसे हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, वेटलैंड खेती, बुवाई, थ्रेशर, आलू प्लांटर, ढुलाई, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर और सुपर सीडर जैसे उपकरणों के साथ आसानी से 

इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत की फसल और मिट्टी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया यह ट्रैक्टर किसानों को बेहतर उत्पादकता और अधिक आय अर्जित करने में मदद करता है।

सोनालीका डीआई 750III की कीमत

उन्नत तकनीक से लैस सोनालीका डीआई 750III ट्रैक्टर भारतीय बाजार में लगभग 7.74 लाख से .32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप के अनुसार इसकी कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजजॉन डियर ट्रैक्टरवीएसटीन्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।