भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में सोनालिका का यह ट्रैक्टर कमाल का है

By: Merikheti
Published on: 18-Feb-2024

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री के बाजार में सोनालिका कंपनी का एक काफी बड़ा नाम है। कंपनी खेती किसानी के लिए सस्ते और शानदार प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर निर्मित करने के लिए पहचानी जाती है। सोनालिका ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किए जाते हैं, जो कि कम से कम ईंधन खपत के साथ खेती के कार्य पूर्ण करते हैं। अगर आप भी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। सोनालिका का यह ट्रैक्टर 2200 आरपीएम के साथ 60 HP पावर उत्पन्न करने वाले दमदार इंजन के साथ आता है।

सोनालिका WT 60 की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Sonalika WT 60 ट्रैक्टर में आपको 4 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो 60 HP पावर के साथ 230 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry Type with Pre Cleaner एयर फिल्टर के साथ आता है। इस सोनालिका ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 51 HP है और इसके इंजन से 2200 RPM उत्पन्न होता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 62 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक देखने को मिल जाता है। सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2500 किलोग्राम निर्धारित की गई है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को बेहद ही मजबूत व्हीलबेस में बनाया गया है, जो भारी भार के उपरांत भी ट्रैक्टर का संतुलन बनाए रखता है।

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए

सोनालिका WT 60 के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ? 

सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर में आपको power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है कपंनी का यह ट्रैक्टर 12 Forward + 12 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है. इस सोनालिका ट्रैक्टर में Double क्लच दिया गया है और इसमें Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन आता है कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed ब्रेक्स के साथ में आता है, जो फिसलन भरी सतह में भी टायरों पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 9.5 x 24 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

सोनालिका WT 60 की कितनी कीमत है ?  

भारत में सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर की कीमत 8.85 लाख से 9.21 लाख रुपये रखी गई है। इस सोनालिका डब्ल्यूटी 60 ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकता है। कंपनी अपने इस Sonalika WT 60 Tractor के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी देती है। 

श्रेणी