Ad

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी: 52 एचपी श्रेणी में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर

Published on: 23-Jan-2026
Updated on: 23-Jan-2026

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 52 HP श्रेणी में भारतीय किसानों के बीच सबसे अधिक भरोसेमंद और लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक माना जाता है। यह ट्रैक्टर 3-सिलेंडर, वाटर-कूल्ड इंजन के साथ आता है और शुद्ध शक्ति प्रदान करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। स्वराज का यह प्रतिष्ठित मॉडल कठिन खेत परिस्थितियों, कठोर मिट्टी और भारी कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। मजबूत बनावट, दमदार परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस इसकी सबसे बड़ी पहचान है।

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी (Swaraj 855 FE 4WD) में डायरेक्शन कंट्रोल वाल्व, मल्टी-स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लच जैसी आधुनिक सुविधाएँ दी गई हैं। यह ट्रैक्टर MB हल, स्ट्रॉ मेकर मशीन, रोटावेटर, जेनसेट, कंप्रेसर और कंबाइन हार्वेस्टर जैसे भारी उपकरणों को आसानी से चलाने में सक्षम है। इस लेख में हम आपको स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी इंजन और परफॉर्मेंस

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर 52 HP की श्रेणी में आता है, जो इसे भारी कृषि कार्यों के लिए आदर्श बनाता है। इसमें 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीज़ल इंजन दिया गया है, जिसमें 3 सिलेंडर लगे हुए हैं। इस ट्रैक्टर की इंजन क्यूबिक कैपेसिटी 3478 cc है, जो उच्च टॉर्क और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है। इंजन 2000 आरपीएम की रेटेड स्पीड पर काम करता है, जिससे लंबे समय तक निरंतर कार्य करना आसान हो जाता है। बेहतर इंजन सुरक्षा के लिए इसमें 3-स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर क्लीनर दिया गया है। इंजन को ठंडा रखने के लिए वॉटर-कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो बिना लॉस टैंक के काम करता है।

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रांसमिशन और स्पीड

ट्रांसमिशन की बात करें तो स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 3.1 – 30.9 किमी/घंटा तक है, जबकि रिवर्स स्पीड 2.6 - 12.9 किमी/घंटा के बीच रहती है। यह गियर रेंज इसे भारी जुताई से लेकर हल्के परिवहन कार्यों तक के लिए उपयुक्त बनाती है।

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी पीटीओ और स्टीयरिंग        

पीटीओ  की बात करें तो स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी में 540 r/min की पीटीओ स्पीड मिलती है। पीटीओ की पावर 46 HP दी गयी है, इसके साथ ही इसमें मल्टी-स्पीड पीटीओ की सुविधा दी गई है, जिसमें फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ दोनों शामिल हैं। यह फीचर रोटावेटर, स्ट्रॉ मेकर और अन्य पीटीओ चालित उपकरणों के लिए बेहद उपयोगी है। स्टीयरिंग के लिए इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जिससे लंबे समय तक ट्रैक्टर चलाने पर भी चालक को थकान कम महसूस होती है।

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी हाइड्रोलिक्स और कंट्रोल सिस्टम 

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी में उन्नत हाइड्रोलिक कंट्रोल सिस्टम दिया गया है साथ ही इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है, जिसमें तीन लीवर शामिल हैं— 

  • स्थिति नियंत्रण (पोजीशन कण्ट्रोल): निचले लिंक को किसी भी वांछित ऊँचाई पर पकड़ने के लिए
  • स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण (आटोमेटिक ड्राफ्ट कण्ट्रोल): खेत में एक समान गहराई बनाए रखने के लिए
  • मिक्स कंट्रोल (मिक्स कण्ट्रोल): बेहतर फील्ड आउटपुट और संतुलित कार्य के लिए
  • यह हाइड्रोलिक सिस्टम ट्रैक्टर की कार्यक्षमता को और भी अधिक प्रभावी बनाता है।

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी टायर साइज

इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर का साइज 9.50 X 20 / 9.50 X 24 और रियर टायर का साइज 16.9 X 28 / 14.9 X 28 दिया गया है। जिससे अलग-अलग खेत परिस्थितियों में बेहतर ग्रिप मिलती है।

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल्स और वारंटी

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में बैटरी व शक्तिशाली स्टार्टर मोटर और अल्टरनेटर दिया गया है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 6000 घंटे या 6 वर्ष की वारंटी भी प्रदान करती है, जिससे किसानों को अतिरिक्त भरोसा मिलता है।                     

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹ 9.96 - 10.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप के अनुसार इसकी कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट को ध्यान में रखकर तय की है। यही कारण है कि लॉन्च के साथ ही स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया है।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजजॉन डियर ट्रैक्टरवीएसटी और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।