स्वराज 960 एफई 60 हॉर्सपावर श्रेणी का एक शक्तिशाली और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे खासतौर पर भारी कृषि कार्यों और आधुनिक खेती की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर पॉवरमैक्स 60 इंजन से लैस है, जो 2000 रेटेड RPM पर लगभग 220 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है। इसमें EGR तकनीक के साथ नॉन-टर्बो इंजन, इन-लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप और बेहतर कूलिंग के लिए बड़ा रेडिएटर दिया गया है, जिससे इंजन लंबी अवधि तक बिना ज्यादा गर्म हुए लगातार काम कर सकता है। स्वराज 960 FE को कंपनी ने ऐसे किसानों के लिए डिजाइन किया है, जिन्हें रिवर्सिबल MB प्लॉ, स्ट्रॉ-मेकिंग मशीन, रोटावेटर, जेनसेट, कंप्रेसर और यहां तक कि कंबाइन हार्वेस्टर जैसे भारी उपकरणों के साथ काम करना होता है।
स्वराज 960 एफई ट्रैक्टर में RB-33 XP मॉडल का इंजन दिया गया है, जो 60 HP श्रेणी में आता है। यह इंजन 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीजल इंजन है, जिसमें EGR तकनीक शामिल की गई है ताकि ईंधन दक्षता बेहतर हो और उत्सर्जन मानकों का पालन किया जा सके। इसमें 3 सिलेंडर दिए गए हैं। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3480 सीसी है, जो इसे भारी लोड के तहत भी मजबूत परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाती है। इंजन की रेटेड स्पीड 2000 RPM है। साफ हवा की आपूर्ति के लिए इसमें 3-स्टेज ऑयल बाथ एयर क्लीनर दिया गया है। इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर कूल्ड सिस्टम (बिना लॉस टैंक) और इंजन ऑयल के लिए अलग से ऑयल कूलर भी मौजूद है।
इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच दिया गया है, जिसमें 305 मिमी व्यास की क्लच प्लेट लगाई गई है। ड्यूल क्लच की मदद से PTO और ट्रैक्टर की मूवमेंट को अलग-अलग नियंत्रित करना आसान हो जाता है, जिससे खेत में काम करते समय सुविधा बढ़ती है। इसके अलावा, कंपनी इसमें वैकल्पिक रूप से सिंगल क्लच (305 मिमी व्यास) का विकल्प भी देती है, ताकि किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुनाव कर सकें।
स्वराज 960 FE में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसमें साइड शिफ्ट गियर लीवर मिलता है, जिससे गियर बदलना आसान और आरामदायक हो जाता है। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.7 से 33.5 किमी/घंटा तक जाती है, जबकि रिवर्स स्पीड 3.3 से 12.9 किमी/घंटा है। यह ट्रांसमिशन सिस्टम खेत और सड़क, दोनों तरह के कामों के लिए संतुलित प्रदर्शन देता है।
ट्रैक्टर में स्टैंडर्ड 540 आरपीएम पीटीओ दिया गया है। ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर 51 HP की दी गयी है। इसके साथ ही इसमें मल्टी-स्पीड पीटीओ और फॉरवर्ड व रिवर्स पीटीओ स्पीड की सुविधा भी मिलती है। इससे रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, सीड ड्रिल और अन्य पीटीओ संचालित उपकरणों को चलाना आसान और प्रभावी हो जाता है।
स्वराज 960 FE में स्टैंडर्ड ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं। तेल में डूबे होने की वजह से ये ब्रेक ज्यादा टिकाऊ होते हैं और कम घिसते हैं। इससे ट्रैक्टर को नियंत्रित करना आसान हो जाता है और ब्रेक पेडल पर हल्का दबाव डालते ही ट्रैक्टर सुरक्षित रूप से रुक जाता है, जो ढलान और भारी लोड के समय बेहद फायदेमंद साबित होता है।
इस ट्रैक्टर में स्टैंडर्ड स्वतंत्र पावर स्टीयरिंग दी गई है। पावर स्टीयरिंग की मदद से ट्रैक्टर को कम जगह में मोड़ना आसान हो जाता है और लंबे समय तक काम करने पर भी ड्राइवर को थकान कम महसूस होती है।
स्वराज 960 FE में लाइव हाइड्रोलिक्स के साथ “सेंसीलिफ्ट हाइड्रोलिक सिस्टम” दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक पोजीशन कंट्रोल, ड्राफ्ट कंट्रोल और मिक्स कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो आलू रोपण, बुआई, सीड ड्रिल और विभिन्न मिट्टी की परिस्थितियों में समान गहराई बनाए रखने में मदद करती हैं। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम (निचले लिंक सिरों पर) है। इसमें 3-पॉइंट लिंकेज दिया गया है, जो कैटेगरी I और II के उपकरण पिनों के लिए उपयुक्त है।
ट्रैक्टर में आगे की तरफ 7.50 x 16 साइज के फ्रंट टायर और पीछे की तरफ 16.9 x 28 साइज के रियर टायर दिए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप और स्थिरता प्रदान करते हैं, खासकर भारी खेत कार्यों के दौरान।
स्वराज 960 FE में 12 वोल्ट, 99 Ah की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें मजबूत स्टार्टर मोटर और अल्टरनेटर दिए गए हैं। आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया है, जिससे ट्रैक्टर की सभी जरूरी जानकारियां एक नजर में मिल जाती हैं।
भारत में स्वराज 960 FE 60 HP ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹8.67 लाख से ₹9.03 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। हालांकि, राज्य, जिले, टैक्स और डीलरशिप ऑफर्स के अनुसार इसकी कीमत में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, वीएसटी, आयशर और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।