जॉन डियर भारतीय किसानों के बीच अपनी मजबूत तकनीक, बेहतर माइलेज और टिकाऊ ट्रैक्टरों के लिए काफी लोकप्रिय कंपनी मानी जाती है। खेती के आधुनिक दौर में किसान ऐसे ट्रैक्टर की तलाश करते हैं जो खेतों में दमदार प्रदर्शन देने के साथ-साथ कम रखरखाव और बेहतर ईंधन दक्षता भी प्रदान करे। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 36 HP से 40 HP श्रेणी में कई भरोसेमंद ट्रैक्टर पेश किए हैं, जिनमें जॉन डियर 5105, जॉन डियर 5036 D, जॉन डियर 5039 D और जॉन डियर 5038 D जैसे मॉडल शामिल हैं।

जॉन डियर 5105 में 40 HP की इंजन क्षमता दी गई है। इसका 2900 cc का इंजन 2100 ERPM पर कार्य करता है और इसमें 3 सिलेंडर लगाए गए हैं। इंजन में ड्यूल एलीमेंट वाला ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर 34 HP की PTO पावर प्रदान करता है। इंजन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कूलैंट कूल्ड सिस्टम और ओवरफ्लो रिज़र्वायर कूलिंग व्यवस्था शामिल है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर वाला कॉलर शिफ्ट गियरबॉक्स दिया गया है। जॉन डियर 5105 की PTO पावर भी इसकी मुख्य खूबियों में से एक है। यह ट्रैक्टर 34 HP की PTO शक्ति प्रदान करता है। इसकी मजबूत हाइड्रोलिक प्रणाली भारी से भारी उपकरणों को संभालने में सक्षम है, और इसकी 1600 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता इसे विभिन्न हैवी-ड्यूटी टूल्स के साथ संगत बनाती है। ट्रैक्टर में दिया गया 3-पॉइंट लिंकेज सिस्टम मजबूत और भरोसेमंद है। इसमें आगे की तरफ 6.00×16 टायर दिए गए हैं, जिनका विकल्प 7.50×16 भी उपलब्ध है। वहीं, पीछे की तरफ 13.6×28 टायर लगाए गए हैं, जिनका विकल्प 16.9×28 का आकार भी दिया जाता है। जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹7.09 लाख से ₹7.37 लाख के बीच होती है

जॉन डियर 5036 D में 3 सिलेंडर वाला 36 HP इंजन दिया गया है, जो 2100 RPM पर काम करता है और खेत में संतुलित पावर और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। इसमें Dry Type Dual Element एयर फिल्टर दिया गया है, जो इंजन को धूल और गंदगी से सुरक्षित रखता है, जिससे इंजन की उम्र बढ़ती है और कार्यक्षमता लंबे समय तक बनी रहती है। इसमें 8 Forward + 4 Reverse गियर का संयोजन मिलता है, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार उपयुक्त स्पीड चुन सकते हैं। जॉन डियर 5036 D में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं और बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। जॉन डियर 5036 D में 60 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है इस ट्रैक्टर का वजन 1760 किलोग्राम है, जो इसे हल्का लेकिन संतुलित बनाता है, जिससे यह खेतों में आसानी से संचालित किया जा सकता है। जॉन डियर 5036 D की लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 x 16 और रियर टायर 12.4 x 28 साइज में दिए गए हैं। जॉन डियर 5036 D की कीमत भारत में लगभग ₹ 6.72 लाख से ₹ 6.99 लाख तक है, जो राज्य और फीचर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

जॉन डियर 5039 D में 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 36 HP की ताकत प्रदान करता है। इसका इंजन 2100 RPM पर बेहतर प्रदर्शन देता है, जिससे ट्रैक्टर खेतों में कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से कार्य कर पाता है। इस ट्रैक्टर में कालरशिफ़्ट ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने की प्रक्रिया को आसान और स्मूद बनाता है। इसमें सिंगल क्लच मिलता है, जो सामान्य कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। जॉन डियर 5039 D में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में Independent PTO के साथ 6 Splines शाफ्ट दिया गया है। इसकी PTO स्पीड 540 @ 2100 ERPM है, जिससे विभिन्न कृषि उपकरणों को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। 30.6 PTO HP की क्षमता मिलती है। जॉन डियर 5039 D में 1600 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता दी गई है। इसके आगे के टायर 6.00 x 16 और पीछे के टायर 12.4 x 28 साइज के दिए गए हैं। जॉन डियर 5036 D की कीमत भारत में ₹ 6.72 लाख से ₹ 6.99 लाख तक जाती है, जो राज्य के अनुसार अलग हो सकती है।

जॉन डियर 5038 D में 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 38 HP की ताकत प्रदान करता है। इसका इंजन 2100 RPM पर बेहतर कार्य करता है, जिससे ट्रैक्टर कठिन खेतों और भारी कार्यों में भी शानदार प्रदर्शन देता है। जॉन डियर 5038 D में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो खेत और सड़क दोनों जगह बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 3.13 से 34.18 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जबकि रिवर्स स्पीड 4.10 से 14.84 किलोमीटर प्रति घंटा तक मिलती है। जॉन डियर 5038 D में Oil Immersed Disc Brakes दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग क्षमता और लंबी लाइफ प्रदान करते हैं। जॉन डियर 5038 D में 60 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बड़ी टंकी होने के कारण किसान लंबे समय तक बिना बार-बार डीजल भरवाए खेतों में कार्य कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से बड़े खेतों में लगातार काम करने वाले किसानों के लिए उपयोगी साबित होती है। इसके आगे के टायर 6.00 x 16 और पीछे के टायर 13.6 x 28 साइज के दिए गए हैं। जॉन डियर 5038 D की कीमत भारत में ₹ 6.83 लाख से ₹ 7.10 लाख तक जाती है, जो राज्य के अनुसार अलग हो सकती है।
अगर किसान ज्यादा पावर और बेहतर PTO क्षमता वाला ट्रैक्टर चाहते हैं, तो जॉन डियर 5105 एक शानदार विकल्प माना जा सकता है। इसका 40 HP इंजन, 1600 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता और मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम इसे भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। वहीं, कम बजट में भरोसेमंद और संतुलित प्रदर्शन के लिए जॉन डियर 5036 D अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
यदि किसान बेहतर ब्रेकिंग, बड़े टायर और आरामदायक संचालन चाहते हैं, तो जॉन डियर 5038 D उनके लिए उपयोगी मॉडल हो सकता है। दूसरी ओर जॉन डियर 5039 D भी खेती और ढुलाई दोनों कार्यों में संतुलित प्रदर्शन देने वाला ट्रैक्टर माना जाता है। कुल मिलाकर, ये सभी ट्रैक्टर अपनी-अपनी खूबियों के कारण भारतीय किसानों के लिए भरोसेमंद विकल्प हैं। किसान अपनी जरूरत, खेत के आकार और बजट के अनुसार इनमें से उपयुक्त मॉडल का चयन कर सकते हैं।
मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, जॉन डियर ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।