Swaraj 963 FE: 60 HP ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Published on: 26-May-2024
Updated on: 26-May-2024

अगर आप भी किसान है और एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे है तो आप बिल्कु सही स्थान पर आए है। 

जी हां स्वराज कंपनी का Swaraj 963 FE ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की खेती और ढुलाई के सभी कार्यों को आसानी से कर सकता है।

इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Swaraj 963 FE ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है?

Swaraj 963 Fe ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 60 HP एचपी का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसमे आपको 4 सिलिंडर मिल जाते है। 

इस ट्रैक्टर में इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3478 cc है। ट्रैक्टर का इंजन 2100 RPM के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।

Swaraj 963 Fe ट्रैक्टर में आपको 53.6 hp का शक्तिशाली पीटीओ मिल जाता है जिससे की हर प्रकार के पीटीओ से चलने वाले उपकरण को आप इस ट्रैक्टर से आसानी से चला सकते है।

ये भी पढ़ें: स्वराज कंपनी द्वारा निर्मित किसानों के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर

Swaraj 963 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • इस ट्रैक्टर में आपको बहुत सारे फीचर्स नए मिल जाते है जिससे की आप ट्रैक्टर को आसानी से चला सकते है।
  • ट्रैक्टर में डबल क्लच होने से गियर्स बदलते समय क्लच प्लेट पर दवाब नहीं आता है। 
  • Swaraj 963 Fe ट्रैक्टर में 12 Forward + 2 Reverse gearbox दिया गया है और इसका ट्रांसमिशन टाइप Synchromesh है।
  • Swaraj 963 Fe ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे डिस्क ब्रेक मिल जाते है। जिससे की उबड़ खाबड़ तथा फिसलन की स्थिति में भी ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • Swaraj 963 FE ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग कंपनी ने दिया है जिससे की ट्रैक्टर को उपकरण के साथ मोड़ना बहुत ही आसान हो जाता है।
  • स्वराज Swaraj 963 FE ट्रैक्टर 2200 किलोग्राम की अधिकतम वजन उठाने की क्षमता के साथ में आता है। 
  • स्वराज ट्रैक्टर के सामने के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 7.50 x 16 के सामने के टायर और 16.9 x 28 के पीछे के टायर आपको मिल जाते है।
ये भी पढ़ें: भारत में बिकने वाले 5 सबसे लोकप्रिय और अच्छे ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं?

Swaraj 963 FE इंजन ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

स्वराज Swaraj 963 FE इंजन की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 10.60-11.50 लाख रुपए है। 

कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। 

इस ट्रैक्टर को खरीद कर आप आपने खेती के कार्यों को आसानी से कर सकते है। साथ ही इस ट्रैक्टर के साथ कंपनी 2000 Hour / 2 साल की वारंटी प्रदान करती है जिससे की आपको और भी फायदा हो सकता है।

इस लेख में आपने स्वराज Swaraj 963 FE ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जाना है। 

ऐसी ही ट्रैक्टर, मशीनरी, खेती बाड़ी और पशुपालन से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप merikheti पर विजिट कर सकते है।

श्रेणी
Ad
Ad