Ad

सोनालीका के टॉप 3 बागबान सीरीज ट्रैक्टर - जानें, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: 21-Aug-2026
Updated on: 21-Aug-2026

सोनालीका के बेस्ट 3 बागबान सीरीज ट्रैक्टर - कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारत में बागवानी खेती तेजी से बढ़ रही है, और इसके लिए ऐसे ट्रैक्टरों की मांग भी बढ़ी है जो छोटे खेतों, बगीचों और संकरी जगहों में आसानी से काम कर सकें। सोनालीका की बागबान सीरीज खासतौर पर फल, सब्जी और बागवानी किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। ये ट्रैक्टर कॉम्पैक्ट डिजाइन, बेहतर माइलेज, मजबूत इंजन और आसान संचालन जैसी खूबियों के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अगर आप अपने बगीचे या छोटे खेत के लिए एक भरोसेमंद और दमदार ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सोनालीका के ये टॉप 3 बागबान ट्रैक्टर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से।

1. सोनालीका डीआई 32 बागबान

सोनालीका डीआई 32 बागबान

सोनालीका डीआई 32 बागबान में 3 सिलेंडर वाला 2780 CC इंजन दिया गया है, जो 32 HP की शक्ति उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2000 RPM पर कार्य करता है, जिससे ट्रैक्टर को बेहतर ईंधन दक्षता और स्थिर प्रदर्शन मिलता है। यह इंजन खेतों में लंबे समय तक लगातार काम करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लच के साथ कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान और स्मूथ बनाता है। ट्रैक्टर में 10 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग गति पर खेती कार्य कर सकते हैं। ट्रैक्टर में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। पावर स्टीयरिंग की मदद से किसान कम मेहनत में आसानी से ट्रैक्टर चला सकते हैं। ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1336 किलोग्राम है, जिससे किसान भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठा और चला सकते हैं। सोनालीका डीआई 32 बागबान में फ्रंट टायर 5.00 X 15 और रियर टायर 12.4 X 24 साइज के दिए गए हैं। सोनालीका डीआई 32 बागबान ट्रैक्टर की कीमत ₹5.29 लाख से ₹5.51 लाख तक है।

2. सोनालीका डीआई 30 बागबान

सोनालीका डीआई 30 बागबान

सोनालीका डीआई 30 बागबान में 2044 CC क्षमता वाला 2 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 30 HP की ताकत प्रदान करता है। यह इंजन 1800 RPM पर कार्य करता है, जिससे ट्रैक्टर बेहतर टॉर्क और शानदार ईंधन दक्षता देता है। सोनालीका डीआई 30 बागबान में स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स दिया गया है, जो अलग-अलग कृषि कार्यों के अनुसार उपयुक्त स्पीड प्रदान करता है। सोनालीका डीआई 30 बागबान में आयल इम्मरसेड ब्रेक दिए गए हैं, जो लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। सोनालीका डीआई 30 बागबान में 29 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। सोनालीका डीआई 30 बागबान में 1250 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता दी गई है, जिससे किसान भारी कृषि उपकरणों को भी आसानी से उपयोग कर सकते हैं। इसमें सामने 5.00 X 15 आकार के टायर दिए गए हैं, जबकि पीछे 11.2 X 24 / 9.50 X 24 आकार के मजबूत टायर लगाए गए हैं।      

3. सोनालीका डीआई 30 RX सुपर बागबान

सोनालीका डीआई 30 RX सुपर बागबान

सोनालीका डीआई 30 RX सुपर बागबान में 2044 CC क्षमता वाला शक्तिशाली 2 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 30 HP की ताकत उत्पन्न करता है। यह इंजन 2100 RPM पर बेहतर प्रदर्शन देता है, इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो खेतों में बेहतर नियंत्रण और आसान संचालन प्रदान करता है।  इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स दिया गया है, जो अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड प्रदान करता है। सोनालीका डीआई 30 RX सुपर बागबान में ड्राई डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो ट्रैक्टर को बेहतर नियंत्रण और सुरक्षित ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। सोनालीका डीआई 30 RX सुपर बागबान में 28.5 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। यह ट्रैक्टर 25.8 PTO HP प्रदान करता है ।ट्रैक्टर में सामने 5.00 X 15 और पीछे 9.50 X 24 आकार के मजबूत टायर दिए गए हैं, जो बेहतर संतुलन और पकड़ प्रदान करते हैं। इससे ट्रैक्टर कठिन परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन करता है। इसकी 1000 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता किसानों को भारी उपकरणों के साथ भी आसानी से काम करने में मदद करती है। भारत में सोनालीका डीआई 30 RX सुपर बागबान ट्रैक्टर की कीमत ₹ 5.00 से ₹ 5.50 तक है।           

 सोनालीका की बागबान सीरीज के ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक शानदार विकल्प माने जाते हैं। सोनालीका डीआई 32 बागबान जहां ज्यादा लिफ्टिंग क्षमता और मजबूत प्रदर्शन के लिए उपयुक्त है, वहीं सोनालीका डीआई 30 बागबान बेहतर माइलेज और आसान संचालन के कारण किसानों की पसंद बना हुआ है। दूसरी ओर, सोनालीका डीआई 30 RX सुपर बागबान कॉम्पैक्ट डिजाइन और बेहतर कंट्रोल के साथ बागवानी कार्यों में शानदार प्रदर्शन देता है। अगर आप फल बागान, सब्जी खेती या संकरी जगहों में काम करने के लिए मजबूत और किफायती ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो सोनालीका की बागबान सीरीज आपके लिए एक भरोसेमंद और उपयोगी विकल्प साबित हो सकती है। 

मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही मैसी फर्ग्यूसन, आयशर, जॉन डियर, न्यू हॉलैंड और सोनालीका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।