Ad

भारत के टॉप 3 कॉम्पैक्ट प्रीत ट्रैक्टर - जानें, कीमत और स्पेसिफिकेशन

Published on: 07-Apr-2026
Updated on: 08-Apr-2026

बेस्ट 3 प्रीत ट्रैक्टर - किसानों की पहली पसंद

भारतीय किसानों के बीच आजकल छोटे से मध्यम श्रेणी के ट्रैक्टरों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर ऐसे ट्रैक्टर जो कम लागत में ज्यादा काम करने की क्षमता रखते हों। Preet Tractors इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए 25 HP से 35 HP तक की श्रेणी में कई भरोसेमंद मॉडल पेश करता है। प्रीत 2549, प्रीत 3049 और प्रीत 3549 जैसे ट्रैक्टर अपनी दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज और मल्टीपर्पज उपयोग के कारण किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये ट्रैक्टर खेती के लगभग सभी कार्यों जैसे जुताई, बुवाई, स्प्रेइंग और ढुलाई के लिए उपयुक्त हैं, जिससे छोटे और मध्यम किसानों के लिए ये एक किफायती और उपयोगी विकल्प बन जाते हैं।

1. प्रीत 2549

प्रीत 2549

इस ट्रैक्टर में 2 सिलेंडर वाला 25 HP श्रेणी का इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 1845 CC है। यह इंजन 2000 RPM पर काम करता है, जिससे बेहतर टॉर्क और फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है। इसमें Wet Type एयर फिल्टर दिया गया है, जो धूल भरे वातावरण में भी इंजन को सुरक्षित रखता है। ट्रैक्टर में गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड  + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में ड्राई या मल्टी डिस्क आयल Immersed ब्रेक (ऑप्शनल) दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को चलाना आसान और आरामदायक हो जाता है। इस ट्रैक्टर में 25 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है, जिससे लंबे समय तक बिना रुके काम किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1000 किलोग्राम है, जो छोटे और मध्यम कृषि उपकरणों के लिए पर्याप्त है। इसमें ADDC और TPL Category I सिस्टम दिए गए हैं, जिससे उपकरणों का संचालन आसान होता है। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर: 5.20 x 14 / 6.00 x 12 और रियर टायर: 8.3 x 20 के दिए गए हैं। प्रीत 2549 4WD की भारत में एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4.95 लाख से ₹5.15 लाख के बीच है। 

2. प्रीत 3049

प्रीत 3049

इस ट्रैक्टर में 2 सिलेंडर वाला 30 HP का इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 1845 CC है। यह इंजन 2000 RPM पर बेहतर परफॉर्मेंस देता है और Dry Type एयर फिल्टर के साथ आता है, जिससे रखरखाव आसान हो जाता है। प्रीत 3049 4WD में कांस्टेंट मेश और स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो ताकत और स्मूद गियर शिफ्टिंग दोनों प्रदान करता है। इसमें हैवी ड्यूटी सिंगल क्लच दिया गया है, जो टिकाऊ और भरोसेमंद है। गियर बॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है। इस ट्रैक्टर में मल्टी डिस्क Oil Immersed ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। पावर स्टीयरिंग के कारण इसे चलाना आसान और आरामदायक होता है, खासकर लंबे समय तक काम करते समय। प्रीत 3049 4WD में 67 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह ट्रैक्टर लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकता है और बार-बार फ्यूल भरने की जरूरत नहीं पड़ती। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है, जो भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है। प्रीत 3049 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.03 लाख से ₹ 6.27 लाख के बीच है।

3. प्रीत 3549

प्रीत 3549

इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला 35 HP इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 2781 CC है। यह इंजन 2100 RPM पर काम करता है और बेहतर पावर के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देता है। Dry Type एयर फिल्टर होने से मेंटेनेंस आसान रहता है। प्रीत 3549 में कॉम्बिनेशन कांस्टेंट मेश और स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो मजबूत और टिकाऊ होता है। गियर बॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है। इस ट्रैक्टर में Multi Disc Dry Type मैकेनिकल ब्रेक दिए गए हैं, जबकि Wet ब्रेक ऑप्शनल उपलब्ध हैं। स्टीयरिंग में Mechanical और Power Steering दोनों विकल्प मिलते हैं, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। इस ट्रैक्टर में 67 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक बिना रुके काम किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है, जो भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है। प्रीत 3549 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.10 लाख से ₹ 6.35 लाख के बीच है।

कुल मिलाकर प्रीत 2549, 3049 और 3549 तीनों ट्रैक्टर अपनी-अपनी श्रेणी में बेहतरीन विकल्प हैं। जहां प्रीत 2549 छोटे खेतों और हल्के कार्यों के लिए उपयुक्त है, वहीं प्रीत 3049 ज्यादा पावर और बड़े फ्यूल टैंक के साथ मध्यम स्तर के कार्यों के लिए बेहतर साबित होता है। दूसरी ओर, प्रीत 3549 अपने 35 HP इंजन और उच्च लिफ्टिंग क्षमता के कारण भारी कृषि कार्यों और बड़े खेतों के लिए एक मजबूत विकल्प है।

मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजआयशरजॉन डियरकुबोटा और मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।