भारतीय खेती में छोटे और सीमांत किसानों की संख्या अधिक है, जिनके लिए कम लागत, कम ईंधन खपत और आसान संचालन वाले मिनी ट्रैक्टर बेहद उपयोगी साबित होते हैं। आयशर अपने भरोसेमंद इंजन, मजबूत बॉडी और किफायती कीमत के कारण किसानों के बीच एक लोकप्रिय ब्रांड है। आयशर के मिनी ट्रैक्टर बागवानी, सब्जी खेती, इंटरकल्टीवेशन, स्प्रेइंग और हल्की ढुलाई जैसे कार्यों के लिए खास तौर पर उपयुक्त माने जाते हैं। यहां हम आयशर के टॉप 3 मिनी ट्रैक्टर—आयशर 242, आयशर 241 और आयशर 188—की कीमत, स्पेसिफिकेशन और प्रमुख फीचर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

आयशर 242 एक 25 HP श्रेणी का शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर है, जिसमें वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 1557 सीसी क्षमता का है और इसमें 1 सिलेंडर मिलता है। इंजन में Inline फ्यूल इंजेक्शन पंप दिया गया है, जो बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में Side Shift गियर लीवर के साथ Partial Constant Mesh ट्रांसमिशन मिलता है, जो गियर बदलने को आसान बनाता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए हैं, जिससे खेत और सड़क दोनों पर संतुलित गति मिलती है।
स्टीयरिंग में पावर स्टीयरिंग की सुविधा इसे संचालन में आसान बनाती है। ट्रैक्टर में 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर मिलते हैं, जो बेहतर ग्रिप प्रदान करते हैं। 35 लीटर का फ्यूल टैंक लंबे समय तक काम करने की सुविधा देता है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1220 किलोग्राम है, जिससे यह मध्यम कृषि उपकरणों को आसानी से संभाल सकता है। आयशर 242 की कीमत लगभग ₹4.80 लाख से ₹4.99 लाख तक है।

आयशर 241 भी 25 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 1557 सीसी का 1 सिलेंडर वाटर कूल्ड इंजन मिलता है। इसमें Inline फ्यूल इंजेक्शन पंप दिया गया है। ट्रांसमिशन टाइप स्लाइडिंग मेश है और इसमें 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर मिलते हैं। स्टीयरिंग में मैन्युअल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 960 किलोग्राम है, जो छोटे कृषि उपकरणों के लिए पर्याप्त है। आगे के टायर 6.00 x 16 और पीछे के टायर 12.4 x 28 आकार में मिलते हैं। ट्रैक्टर का कुल वजन 1640 किलोग्राम है, जिससे खेत में बेहतर संतुलन मिलता है। आयशर 241 की कीमत लगभग ₹3.91 लाख से ₹4.07 लाख तक है।

आयशर 188 एक कॉम्पैक्ट और हल्का मिनी ट्रैक्टर है, जिसमें 18 HP का 1 सिलेंडर इंजन मिलता है। इसकी इंजन क्षमता 825 सीसी है और यह 2400 RPM पर कार्य करता है। इसमें वाटर कूल्ड सिस्टम और Inline फ्यूल इंजेक्शन पंप दिया गया है।ट्रांसमिशन साइड शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश के साथ आता है और इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। फ्रंट टायर 5.0 x 12 और रियर टायर 8 x 18 साइज में दिए गए हैं। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 700 किलोग्राम है और कुल वजन 840 किलोग्राम है, जिससे यह छोटे खेतों और बागवानी कार्यों के लिए उपयुक्त बनता है। 28 लीटर का फ्यूल टैंक लंबे समय तक काम करने में मदद करता है। आयशर 188 4WD की कीमत लगभग ₹3.09 लाख से ₹3.22 लाख तक है।
आयशर के ये तीनों मिनी ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। आयशर 242 अधिक लिफ्टिंग क्षमता और बेहतर ट्रांसमिशन के साथ मध्यम कार्यों के लिए उपयुक्त है, जबकि आयशर 241 किफायती विकल्प के रूप में छोटे किसानों के लिए अच्छा है। वहीं आयशर 188 हल्के वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण बागवानी और छोटे खेतों के लिए आदर्श है। यदि आप कम बजट में भरोसेमंद, कम ईंधन खपत वाला और टिकाऊ मिनी ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो आयशर के ये मॉडल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, वीएसटी, आयशर और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।