Ad

स्वराज के 50 एचपी से कम के टॉप 3 ट्रैक्टर: जानें, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर

Published on: 02-Apr-2026
Updated on: 02-Apr-2026

स्वराज के 50 एचपी से कम के बेस्ट 3 ट्रैक्टर - जानें पूरी जानकारी

भारतीय कृषि में 50 HP से कम श्रेणी के ट्रैक्टर सबसे ज्यादा लोकप्रिय माने जाते हैं, क्योंकि ये छोटे और मध्यम किसानों की जरूरतों के हिसाब से पूरी तरह फिट बैठते हैं। इस कैटेगरी के ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, स्प्रेइंग, ट्रॉली और अन्य कृषि कार्यों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। स्वराज ट्रैक्टर अपने मजबूत निर्माण, भरोसेमंद इंजन और कम मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है। अगर आप 50 HP से कम के दमदार और किफायती ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो स्वराज के ये टॉप 3 मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

1. स्वराज 744 एफई 

स्वराज 744 एफई

स्वराज 744 एफई एक शक्तिशाली इंजन के साथ आता है, जिसकी क्षमता 47 HP है। इस ट्रैक्टर का इंजन 3307 cc क्यूबिक क्षमता वाला है, जो 2000 RPM पर बेहतरीन पावर जनरेट करता है। इसमें 3 सिलेंडर वाला मजबूत इंजन दिया गया है, जो वाटर-कूल्ड तकनीक से लैस है। स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर में मजबूत गियर बॉक्स दिया गया है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर शामिल हैं। साथ ही इसमें आपको ऑप्शन में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स मिलते है। ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है, इस ट्रैक्टर में आगे 7.50 x 16 साइज के बड़े टायर और पीछे 14.9 x 28 साइज के मजबूत टायर दिए गए हैं। स्वराज 744 एफई में PTO स्वतंत्र हस्तचालित लीवर के साथ आता है पीटीओ की 41.8 hp दी गयी है। स्वराज 744 एफई की बाजार कीमत लगभग 7.42 रुपये से 7.73 रुपये तक (एक्स-शोरूम) देखने को मिलती है।       

2. स्वराज 744 एक्स टी

स्वराज 744 एक्स टी

इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करते है तो इस ट्रैक्टर में आपको 37.28 kW (50 HP) का इंजन मिलता है जो की 3सिलेंडर के साथ आता है। 3478 cc क्यूबिक कैपेसिटी का इंजन ट्रैक्टर में आपको मिलता है। जो की 2000 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन स्लाइडिंग मेश/पीसीएम संयोजन से बना हुआ दिया गया है। गियर levers की बात करे तो ट्रैक्टर में सेण्टर में गियर levers  मिलते है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स  गियर्स आपको मिलते है। ट्रैक्टर में कंपनी ने सिंगल क्लच /ड्यूल क्लच/आईपिटीओ (ऑप्शनल) में दिया है। इस ट्रैक्टर में 6.0 X 16 / 7.50 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 X 28 रियर टायर साइज में बेहतरीन टायर उपलब्ध हैं। 2000 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता और दिशात्मक नियंत्रण वाल्व जैसी सुविधाओं के साथ, यह प्लांटर, कल्टीवेटर, हल आदि जैसे उपकरणों के साथ प्रभावी ढंग से काम करता है। स्वराज 744 XT ट्रैक्टर की भारत में कीमत 7.52 से 7.82 लाख तक है।

3. स्वराज 855 एफई 

स्वराज 855 एफई

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर 49.3 HP की श्रेणी में आता है, जो इसे भारी कृषि कार्यों के लिए आदर्श बनाता है। इसमें 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीज़ल इंजन दिया गया है, जिसमें 3 सिलेंडर लगे हुए हैं। इस ट्रैक्टर की इंजन क्यूबिक कैपेसिटी 3478 cc है, जो उच्च टॉर्क और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है। इंजन 2000 आरपीएम की रेटेड स्पीड पर काम करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है, इस ट्रैक्टर में आगे की ओर 6.00 X 16 / 7.50 X 16 साइज के टायर दिए गए हैं, जो बेहतर संतुलन और स्टेयरिंग कंट्रोल प्रदान करते हैं। पीछे के टायरों में कंपनी दो विकल्प देती है—14.9×28 और 16.9×28। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 8.46 लाख रुपये से 8.81 लाख रुपये के बीच है। 

अगर आप 50 HP के आसपास या उससे कम श्रेणी में एक मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर लेना चाहते हैं, तो Swaraj के ये तीनों मॉडल बेहतरीन विकल्प हैं। स्वराज 744 FE और 744 XT मध्यम कार्यों के लिए किफायती और बहुउद्देश्यीय ट्रैक्टर हैं, वहीं स्वराज 855 FE ज्यादा पावर और भारी कामों के लिए उपयुक्त है। ये सभी ट्रैक्टर बेहतर लिफ्टिंग क्षमता, मजबूत बॉडी और कम रखरखाव के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सही चुनाव आपकी खेती की जरूरत, बजट और उपयोग पर निर्भर करता है।

मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही करतारआयशरजॉन डियर और सोनालीका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।