Ad

लैंडफोर्स के टॉप 3 कंबाइन हार्वेस्टर: जानें, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर

Published on: 13-Mar-2026
Updated on: 13-Mar-2026
बेस्ट 3 लैंडफोर्स कंबाइन हार्वेस्टर
कृषि यंत्र इम्प्लीमेंट ब्लॉग

बेस्ट 3 लैंडफोर्स कंबाइन हार्वेस्टर - किसानों की पहली पसंद

आज के समय में खेती में तेजी से बढ़ते मशीनीकरण के कारण कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कृषि मशीन बन चुका है। कंबाइन हार्वेस्टर की मदद से फसल की कटाई, मड़ाई और सफाई जैसे कई काम एक साथ कम समय में किए जा सकते हैं, जिससे किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए लैंडफोर्स कंपनी ने आधुनिक तकनीक से लैस कई शक्तिशाली कंबाइन हार्वेस्टर बाजार में उतारे हैं। ये मशीनें बेहतर इंजन पावर, मजबूत संरचना और बड़ी कटाई क्षमता के साथ आती हैं, जो गेहूं, मक्का और अन्य प्रमुख फसलों की कटाई को आसान बनाती हैं। अगर आप भी अपने खेतों के लिए एक भरोसेमंद कंबाइन हार्वेस्टर की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपको लैंडफोर्स के टॉप 3 कंबाइन हार्वेस्टर के बारे में बता रहे हैं, जिनमें उनकी कीमत, प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी शामिल है।

1. लैंडफोर्स ट्रैक्टर ड्राइवन कंबाइन   

लैंडफोर्स ट्रैक्टर ड्राइवन कंबाइन TDC-3900 एक शक्तिशाली ट्रैक्टर ड्रिवन कंबाइन हार्वेस्टर है, जिसे खेतों में तेज़ और प्रभावी कटाई के लिए डिजाइन किया गया है। यह मशीन L&T John Deere Tractor Model – 5310 V2 को प्राइम मूवर के रूप में उपयोग करती है।  TDC-3900 कंबाइन हार्वेस्टर का डिजाइन खेतों में स्थिरता और बेहतर कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ट्रेलर के साथ इसकी कुल लंबाई लगभग 11010 मिमी है, जबकि ट्रेलर के बिना इसकी लंबाई 6820 मिमी रहती है। मशीन की चौड़ाई लगभग 2560 मिमी और ऊंचाई 4000 मिमी है। TDC-3900 कंबाइन हार्वेस्टर में हाइड्रोलिक ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक सिस्टम दिया गया है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में 3960 मिमी (शूज़ के साथ) का कटर बार वर्किंग विड्थ दिया गया है। इतनी चौड़ी कटाई क्षमता के कारण यह मशीन एक बार में ज्यादा फसल काट सकती है। TDC-3900 कंबाइन हार्वेस्टर में Collar Shaft Constant Mesh प्रकार का गियर बॉक्स दिया गया है, जो मजबूत और टिकाऊ माना जाता है। इसमें 3 फॉरवर्ड गियर और 1 रिवर्स गियर के साथ 3 स्पीड सेलेक्टर की सुविधा मिलती है। यह गियर व्यवस्था मशीन को अलग-अलग खेत परिस्थितियों में काम करने के लिए उपयुक्त बनाती है और ऑपरेटर को गति नियंत्रित करने की सुविधा देती है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में 3960 मिमी (शूज़ के साथ) का कटर बार वर्किंग विड्थ दिया गया है। इतनी चौड़ी कटाई क्षमता के कारण यह मशीन एक बार में ज्यादा फसल काट सकती है।                         

2. लैंडफोर्स MAXX-4900 (मेज)

लैंडफोर्स MAXX 4900 (MAIZE) एक सेल्फ प्रोपेल्ड कंबाइन हार्वेस्टर है, जिसे विशेष रूप से मक्का जैसी फसलों की कटाई के लिए डिजाइन किया गया है। इस मशीन में Ashok Leyland का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो लगभग 101 हॉर्सपावर (HP) की ताकत प्रदान करता है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में बड़ा और उपयोगी ग्रेन टैंक दिया गया है, जिससे कटाई के दौरान बार-बार अनाज खाली करने की आवश्यकता कम हो जाती है। ग्रेन टैंक का साइज लगभग 2400 × 1219 मिमी है और इसकी ग्रेन टैंक क्षमता लगभग 2000 किलोग्राम है। इतनी बड़ी क्षमता के कारण किसान लंबे समय तक लगातार कटाई कर सकते हैं और इससे कार्य की उत्पादकता बढ़ती है। MAXX 4900 (MAIZE) कंबाइन हार्वेस्टर में मैकेनिकल कॉम्बिनेशन कांस्टेंट & स्लाइडिंग मेश स्पर गियर प्रकार का गियर बॉक्स दिया गया है। इसमें 3 फॉरवर्ड गियर और 1 रिवर्स गियर के साथ स्पीड चेंजर की सुविधा मिलती है।                   

3. लैंडफोर्स कंबाइन हार्वेस्टर 

लैंडफोर्स MAXX 4900 एक सेल्फ प्रोपेल्ड कंबाइन हार्वेस्टर है, जिसे खेतों में तेज़ और प्रभावी कटाई के लिए डिजाइन किया गया है। इस मशीन में Ashok Leyland का भरोसेमंद इंजन दिया गया है, जो लगभग 101 हॉर्सपावर (HP) की ताकत प्रदान करता है।लर के साथ इसकी कुल लंबाई लगभग 12120 मिमी है, जबकि ट्रेलर के बिना इसकी लंबाई 8100 मिमी रहती है। मशीन की चौड़ाई 2940 मिमी और ऊंचाई लगभग 3700 मिमी है। MAXX 4900 कंबाइन हार्वेस्टर में Constant & Sliding Mesh Spur Gear प्रकार का गियर बॉक्स दिया गया है। इसमें 3 फॉरवर्ड गियर और 1 रिवर्स गियर के साथ स्पीड चेंजर की सुविधा मिलती है।इस कंबाइन हार्वेस्टर में 4290 मिमी का कटर बार (वर्किंग विड्थ) दिया गया है। इतनी चौड़ी कटाई क्षमता के कारण यह मशीन एक बार में अधिक फसल काट सकती है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में बड़ा और उपयोगी ग्रेन टैंक दिया गया है। ग्रेन टैंक का आकार लगभग 2400 × 1219 मिमी है और इसकी ग्रेन टैंक क्षमता लगभग 2000 किलोग्राम है, जो विशेष रूप से गेहूं की फसल के लिए उपयुक्त मानी जाती है। पर्याप्त क्षमता के कारण कटाई के दौरान बार-बार अनाज खाली करने की आवश्यकता कम होती है और काम की गति बढ़ती है। 

लैंडफोर्स के कंबाइन हार्वेस्टर अपनी मजबूत बनावट, दमदार इंजन और उच्च कार्यक्षमता के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। TDC-3900 ट्रैक्टर-ड्रिवन कंबाइन, MAXX 4900 (101 HP) और MAXX 4900 (75 HP) जैसे मॉडल अलग-अलग जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं। इन मशीनों में चौड़ा कटर बार, बड़ी ग्रेन टैंक क्षमता, मजबूत गियर बॉक्स और आधुनिक स्टीयरिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो कटाई के काम को तेज़ और आसान बनाती हैं। यदि किसान अपने खेतों में अधिक उत्पादकता और समय की बचत चाहते हैं, तो लैंडफोर्स के ये कंबाइन हार्वेस्टर एक अच्छा और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकते हैं।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटीआयशरमहिंद्रा और मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।