भारत में महिंद्रा के टॉप 3 ट्रैक्टर - जानें, कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: 21-Nov-2025
Updated on: 22-Nov-2025

भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय महिंद्रा के टॉप 3 ट्रैक्टर्स की जानकारी 

भारतीय कृषि बाजार में किसानों के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के काफी लोकप्रिय ट्रैक्टर हैं। ज्यादातर किसान खेती के लिए या फिर फसल ढुलाई के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर्स पर ही भरोसा करना पंसद करते हैं। अगर आप भी खेतीबाड़ी के लिए एक शानदार परफॉर्मेंस वाला ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज इस लेख में हम आपको महिंद्रा के टॉप 3 ट्रैक्टर्स की जानकारी देने वाले हैं। 

1. महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

आपके लिए महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। कपंनी का यह ट्रैक्टर अधिक लोडिंग क्षमता के साथ मजबूत बॉडी में आता है। खेतीबाड़ी के लिए एक शानदार परफॉर्मेंस वाला महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर शानदार विकल्प है। कपंनी का यह ट्रैक्टर बेहतरीन हाइड्रोलिक कैपेसिटी के साथ मजबूत बॉडी में आता है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में आपको 47 HP पावर के साथ 2000 आरपीएम जनरेट करने वाला 2979 सीसी इंजन देखने को मिल जाता है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की आकर्षक विशेषताएं 

महिंद्रा 575 डीआई XP PLUS ट्रैक्टर में आपको 2979 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Liquid Coolant Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 47 HP पावर के साथ 192 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 3 stage oil bath type with Pre Cleaner एयर फिल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर के इंजन से 2000 आरपीएम जनरेट होता है। 

महिंद्रा कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 42 HP है। महिंद्रा के इस एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की लोडिंग क्षमता 1480 किलोग्राम तय रखी गई है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 31.3 Kmph की फॉरवर्ड स्पीड और 12.5 Kmph रिवर्स स्पीड रखी गई है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर आपको 50 लीटर कैपेसिटी वाले फ्यूल टैंक के साथ देखने को मिल जाता है।

महिंद्रा 575 डीआई XP PLUS ट्रैक्टर में आपको Dual Acting Power / Mechanical (Optional) स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। यह पावरफुल ट्रैक्टर 8 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। इस XP PLUS ट्रैक्टर में Single (Standard) / Dual With RCRPTO (Optional) क्लच दिया गया है और यह Partial Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है। 

इस एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। यह महिंद्रा ट्रैक्टर 6 Spline टाइप पावर टेकऑप के साथ आता है, जो 540 आरपीएम जनरेट करता है। Mahindra 575 DI XP PLUS एक 2WD ड्राइव ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 6 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 X 28 रियर टायर आपको देखने को मिल जाते हैं।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत

भारत में महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.42 लाख से 7.73 लाख रुपये रखी गई है. 575 डीआई एक्सपी प्लस का ऑन रोड़ प्राइस सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकता है. Mahindra & Mahindra अपने इस ट्रैक्टर के साथ 6 साल की वारंटी प्रदान करती है.

2. महिंद्रा 275 डीआई ट्रैक्टर की जानकारी 

महिंद्रा 275 डीआई ट्रैक्टर

महिंद्रा 275 को “महिंद्रा 275 डीआई टीयू भूमिपुत्र”के नाम से भी जाना जाता था, यह भारत का एक बेहतरीन ट्रैक्टर था। महिंद्रा 275 डीआई भूमिपुत्र लोकप्रिय महिंद्रा 275 डीआई सीरीज का एक स्पेशल एडिशन था, जिसे कृषि और खेती की खास जरूरतों के लिए डिजाइन किया गया था

महिंद्रा 275 डीआई टीयू ट्रैक्टर में क्या विशेषताएं हैं?

महिंद्रा 275 डीआई खेती के सभी कठिन कार्यों को आसानी से पूरा करता है। महिंद्रा 275 में 39 HP का इंजन और लंबे समय तक खेती का काम करने लिए 47 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता है। इसके अलावा, महिंद्रा 275 ट्रैक्टर, 1200 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी प्रदान करता है और इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर आते हैं। 

महिंद्रा 275 डीआई टीयू कृषि गतिविधियों के लिए विभिन्न उपकरणों और विशेषताओं से युक्त यह सिंगल और डुअल क्लच के ऑप्शन के साथ ड्राई क्लच है। इस ट्रैक्टर में प्रभावी ब्रेकिंग और खेतों में फिसलन को रोकने के लिए तेल में डूबे हुए ब्रेक आते हैं। इसमें ड्राई ब्रेक का चयन करना महिंद्रा डीआई 275 ट्रैक्टर को ज्यादा किफायती और व्यावहारिक बना सकता है।

महिंद्रा 275 एक मल्टी परपज ट्रैक्टर है जो कृषि और वाणिज्यिक दोनों कार्यों के लिए उपयुक्त है। यह 6-स्पलाइन टाइप के पावर टेक-ऑफ के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में ड्राई-टाइप सिंगल/डुअल-क्लच है और 31.2 किमी प्रति घंटे की फॉरवर्ड स्पीड और 13.56 किमी प्रति घंटे की रिवर्स स्पीड मिलती है। ट्रैक्टर को तुरंत रोकने के लिए इसमें तेल में डूबे ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ब्रेक के साथ 3260 एमएम का टर्निंग रेडियस है।

ट्रैक्टर प्रतिकूल और ऊबड़-खाबड़ खेतों और सतहों पर काम करने के लिए उपयुक्त है। महिंद्रा 275 डीआई भार उठाने में सक्षम है, जो इसे ट्रांसपोर्टेशन के लिए उपयुक्त बनाता है। महिंद्रा 275 की कीमत किसानों के लिए बजट फ्रेंडली है। ट्रैक्टर अपने फीचर्स के माध्यम से सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए किफायती कीमत पर एडवांस तकनीकी समाधान प्रदान करता है।

महिंद्रा 275 डीआई भूमिपुत्र में 39 एचपी, 3-सिलेंडर, वाटर-कूल्ड इंजन है, जिसका उद्देश्य विभिन्न कृषि कार्यों के लिए सराहनीय पावर और परफॉर्मेंस प्रदान करना है। इसमें एक उचित साइज का इंजन है जो भारी कार्यों को बड़ी आसानी और संचालन की विश्वसनीयता के साथ संभाल सकता है।

ट्रैक्टर को हैवी ड्यूटी इम्प्लीमेंट्स और मशीनरी का सपोर्ट करने के लिए 33.4 एचपी की मैक्सिमम पीटीओ पावर प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ऑप्शनल 540 आरपीएम पीटीओ स्पीड भी है, जिससे कई कृषि क्षेत्रों में विविध अनुप्रयोगों की अनुमति मिलती है। शक्ति और बहुमुखी प्रतिभा का विलय महिंद्रा 275 डीआई को किसानों के बीच एक मजबूत दावेदार बनाता है।

महिंद्रा 275 डीआई टीयू स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह बेहतर कंट्रोल के लिए ड्राई टाइप सिंगल या डुअल क्लच का ऑप्शन प्रदान करता है। 

महिंद्रा 275 डीआई टीयू ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

महिंद्रा 275 डीआई की कीमत ₹ 6.13 लाख रुपए से शुरू होकर ₹ 6.38 लाख रुपये तक जाती है, यह इसकी एक्स शोरूम कीमत है। हालांकि, आरटीओ रजिस्ट्रेशन शुल्क, राज्य सरकार के करों और अन्य अतिरिक्त लागतों जैसे कारकों के कारण महिंद्रा 275 की ऑन रोड प्राइस अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकती है।

3. महिंद्रा 265 ट्रैक्टर की जानकारी  

महिंद्रा 265 ट्रैक्टर

महिंद्रा 265 में 30 एचपी की पावर, 3 सिलेंडर और 2048 सीसी इंजन है, जो 1900 आरपीएम जनरेट करता है और खेती से जुड़े किसी भी भारी भरकम काम को आसानी से अंजाम दे सकता है। इस 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर का इंजन खेतों में लंबे समय तक कड़ी मेहनत करने के लिए पर्याप्त पावरफुल है।

महिंद्रा 265 ट्रैक्टर में 25.5 पीटीओ एचपी है, जो इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, हल आदि जैसे विभिन्न हेवी ड्यूटी फार्म इम्प्लीमेंट्स को ले जाने के लिए काफी ड्यूरेबल बनाता है। महिंद्रा ट्रैक्टर अपनी मजबूती और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, जो आपकी खेती से जुड़ी हर जरूरत का भरोसेमंद समाधान प्रदान करते हैं।

इस 2 व्हील ड्राइव में वाटर कूलेंट तकनीक है जो इंजन को ठंडा रखती है और बिना ज्यादा गरम हुए लंबे समय तक चलती है। साथ ही, इसका इंजन एक पावरफुल ड्राई एयर फ़िल्टर से लैस है जो इंजन को साफ और धूल-मुक्त रखता है ताकि आसानी से दहन हो सके। यह महिंद्रा 265 डीआई हाई पावर और टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे खड़ी ढलानों पर हेवी लोड ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक एफिशिएंट मॉडल बनाता है।

महिंद्रा 265 डीआई की आकर्षक विशेषताएं 

महिंद्रा 265 में 3 सिलेंडर और 2048 सीसी का इंजन है, जो 1900 आरपीएम जनरेट करता है। एक ताकतवर इंजन के साथ, महिंद्रा 265 डीआई रिलायबल पावर प्रदान करता है, जो खेती की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कुशल संचालन करता है।

महिंद्रा 265 2WD ट्रैक्टर में ड्राई-टाइप सिंगल क्लच है, जो स्मूथ और कंफर्टेबल ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो सबसे शक्तिशाली ट्रांसमिशन्स में से एक है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं, जो 28.2 किमी प्रति घंटे की फॉरवर्ड और 12.3 किमी प्रति घंटे की रिवर्स स्पीड देने में मदद करते हैं।

इस महिंद्रा 2WD ट्रैक्टर में मल्टी-प्लेट ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक हैं, जो फिसलन वाले क्षेत्रों में हाई ग्रिप प्रदान करने में मदद करते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग और 12.4 x 28 साइज में रियर टायर है। एलसीडी क्लस्टर पैनल, आरामदायक सीट और डिजाइन इसके लुक को और भी बेहतर बनाती है। ट्रैक्टर को चलाना आसान है, क्योंकि इसे 'किसान' शब्द को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। 

भारत में महिंद्रा 265 ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

भारत में ट्रैक्टर महिंद्रा 265 की कीमत ₹ 5.46 लाख रुपये से 5.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) तक होती है, जो कि क्वालिटी फीचर्स और स्थायी प्रदर्शन को देखते हुए उत्तम है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि ऑन रोड महिंद्रा 265 डीआई की कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

मेरीखेति आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी, और मैसी फर्ग्यूसन प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों के सभी ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको देती है।