Published on: 05-Jan-2026
Updated on: 06-Jan-2026
मैसी फर्ग्यूसन के टॉप 4 सबसे दमदार मिनी ट्रैक्टर
भारतीय किसानों के बीच मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर अपनी मजबूती, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के लिए जाने जाते हैं। खासकर छोटे और मध्यम किसानों के लिए कंपनी के मिनी ट्रैक्टर खेती, बागवानी, इंटरकल्चर और ढुलाई जैसे कामों में बेहद उपयोगी साबित होते हैं। सीमित जगह में काम करने की क्षमता, कम ईंधन खपत और किफायती कीमत के कारण ये ट्रैक्टर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
इस लेख में हम मैसी फर्ग्यूसन के टॉप 4 सबसे दमदार मिनी ट्रैक्टर—9500 4WD, 6028 4WD, 5225 और 1030 DI महा शक्ति—की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ जानकारी दे रहे हैं, ताकि किसान अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकें।
1. मैसी फर्ग्यूसन 9500 4WD

- मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा 58 HP का दमदार इंजन दिया गया है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2700 cc है। यह इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है, जो ट्रैक्टर को बेहतरीन शक्ति और संतुलित प्रदर्शन प्रदान करता है। इंजन में Inline Fuel Injection Pump दिया गया है, जिससे ईंधन का सही तरीके से दहन होता है और ट्रैक्टर कम डीज़ल में अधिक काम करने में सक्षम होता है।
- इस ट्रैक्टर में कुल 16 गियर दिए गए हैं, जिनमें 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स /8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर शामिल हैं। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में आगे की ओर 9.5 x 24 साइज के टायर और पीछे की ओर 14.9 x 28 साइज के मजबूत टायर दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी विकल्प के तौर पर 16.9 x 28 साइज के टायर भी उपलब्ध कराती है।
- इन बड़े और मजबूत टायरों की वजह से ट्रैक्टर को खेत में बेहतर ग्रिप और संतुलन मिलता है। ट्रैक्टर का PTO 540 आरपीएम की स्पीड पर काम करता है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर, पावर स्प्रेयर जैसे उपकरणों को आसानी से और प्रभावी ढंग से चलाया जा सकता है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2050 किलोग्राम है।
- इतनी अधिक लिफ्टिंग कैपेसिटी होने के कारण किसान भारी उपकरणों और ट्रॉली को आसानी से उठा और चला सकते हैं। यह फीचर खेती के साथ-साथ ढुलाई कार्यों में भी इस ट्रैक्टर को बेहद उपयोगी बनाता है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग और सुरक्षित वाहन नियंत्रण प्रदान करते हैं। मैसी फर्ग्यूसन 9500 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 11.61 लाख से ₹ 12.08 लाख के बीच है।
2. मैसी फर्ग्यूसन 6028 4WD

- मैसी फर्ग्यूसन 6028 4WD ट्रैक्टर के इंजन पावर की बात करे तो ट्रैक्टर में 28 HP श्रेणी का इंजन मिलता है। सिलेंडर की बात करे तो इस ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिया गया है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 4WD ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1318 CC है।
- फ्यूल इंजेक्शन पंप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में बॉस का इनलाइन पंप दिया गया है। ट्रैक्टर में क्लच टाइप की बात करे तो सिंगल डायाफ्राम क्लच दिया गया है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 4WD ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप स्लाइडिंग mesh दिया गया है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 4WD ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है।
- ट्रैक्टर के टायर साइज 5 x 14 फ्रंट के और 8 x 18 (20.32 cm x 45.72 cm) रियर टायर इस ट्रैक्टर में मिलता है।मैसी फर्ग्यूसन 6028 4WD ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 20.1 किलोमीटर प्रति घंटे है। ट्रैक्टर की PTO टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में लाइव , दो स्पीड वाला पीटीओ मिलता है।
- PTO की स्पीड 540 RPM है और पीटीओ 2460 ERPM जनरेट करता है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 4WD ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 739 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.77 से 7.05 लाख रूपए तक है।
3. मैसी फर्ग्यूसन 5225

- मैसी फर्ग्यूसन 5225 ट्रैक्टर में 2 सिलेंडर, 1290 सीसी कैपेसिटी का शक्तिशाली इंजन है, जो 24 हॉर्स पावर उत्पादित करता है। इस ट्रैक्टर में बहुत अच्छा एयर फिल्टर है। इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर के इंजन 2200 आरपीएम बनाता है।
- कंपनी का यह छोटा सा ट्रैक्टर 23.55 किमी प्रति घंटे की गति से चलता है। मैसी फर्ग्यूसन 5225 ट्रैक्टर में मैनुअल स्टीयरिंग है, जो स्मूथ ड्राइव देता है। कम्पनी का यह ट्रैक्टर 8 आगे चलने वाले और 2 पीछे चलने वाले गियरों वाले गियरबॉक्स में आता है।
- इस ट्रैक्टर में एक सूखी खींचने वाली प्लेट (डायफ्राम) क्लच है और इसमें पूर्ण स्थिर मेष प्रकार का ट्रांसमिशन है। टायरों पर अच्छी पकड़ बनाए रखने के लिए इसमें मल्टी डिस्क ऑयल में भरे ब्रेक्स मिलते हैं। मैसी फर्ग्यूसन 5225 ट्रैक्टर में दो व्हील ड्राइव हैं, मैसी फर्ग्यूसन 5225 ट्रैक्टर का कुल वजन 1115 किलोग्राम है और इसकी लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम है।
- इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1578 मिमी है, जिसकी लंबाई 2770 मिमी है और चौड़ाई 1085 मिमी है। मैसी फर्ग्यूसन 5225 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत भारत में 3.98 लाख से 4.35 लाख रुपये है। इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर का ऑन-रोड मूल्य सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की दरों से अलग हो सकता है।
4. मैसी फर्ग्यूसन 1030 डीआई महा शक्ति


- मैसी फर्ग्यूसन 1030 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 39 HP (22.06 kW) का इंजन कंपनी प्रदान करती है। इंजन में आपको 3 सिलेंडर प्रदान करती है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2400 cc है। ट्रैक्टर में कंपनी ने शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है।
- ट्रैक्टर के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन पंप इनलाइन (बोस्च) का दिया गया है। मैसी फर्ग्यूसन 1030 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर में क्लच टाइप सिंगल कंपनी द्वारा दिया गया है। ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप स्लाइडिंग मेश आता है। ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए है।
- मैसी फर्ग्यूसन 1030 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर में कंपनी 6.00 x 16 आकार के अगले टायर प्रदान करती है और पिछले टायरों का आकार 12.4 x 28/ 13.6 x 28 प्रदान करती है। ट्रैक्टर में अगर Brake टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ड्राई डिस्क ब्रेक्स (Dura Brakes) प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1300 किलोग्राम है।
- मैसी फर्ग्यूसन 1030 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर 40hp श्रेणी के इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो ये ट्रैक्टर आपको ₹ 6.26 - 6.52 लाख रूपए तक की कीमत तक मिलता है। इस की कीमत ट्रैक्टर की पावर की हिसाब से बिलकुल ठीक है।
मैसी फर्ग्यूसन के ये चारों मिनी ट्रैक्टर अलग-अलग खेती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। जहां 9500 4WD भारी काम और मल्टी-पर्पस उपयोग के लिए बेहतरीन है, वहीं 6028 4WD बागवानी और हल्के कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त विकल्प बनता है।
5225 कम बजट में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है, जबकि 1030 DI महा शक्ति 40 HP श्रेणी में संतुलित ताकत और किफायत का अच्छा मेल पेश करता है। कुल मिलाकर, अगर किसान अपनी भूमि, कार्य-प्रकृति और बजट को ध्यान में रखकर चयन करें, तो मैसी फर्ग्यूसन का मिनी ट्रैक्टर लंबे समय तक खेती का मजबूत और लाभकारी साथी साबित होगा।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, जॉन डियर ट्रैक्टर, वीएसटी, न्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।