Ad

भारत में टॉप 4 4डब्ल्यूडी स्वराज ट्रैक्टर: जानें, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर

Published on: 27-Feb-2026
Updated on: 27-Feb-2026

टॉप 4-4डब्ल्यूडी स्वराज ट्रैक्टर:  जानें, ट्रैक्टर की पूरी जानकारी

आज के आधुनिक कृषि युग में ट्रैक्टर सिर्फ जुताई तक सीमित नहीं है, बल्कि बुवाई, रोपाई, ढुलाई, रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य कृषि उपकरणों को चलाने में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में सही ट्रैक्टर का चयन खेती की उत्पादकता और लाभ दोनों को बढ़ा सकता है। इस लेख में हम भारत के टॉप 4 स्वराज ट्रैक्टर — स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी, स्वराज 744 एक्सटी 4डब्ल्यूडी, स्वराज 735 एक्सटी 4डब्ल्यूडी और स्वराज 744 एफई 4डब्ल्यूडी — की कीमत, स्पेसिफिकेशन और मुख्य फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, ताकि किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकें। 

1. स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी

स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर 52 HP की श्रेणी में आता है। इसमें 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीज़ल इंजन दिया गया है, जिसमें 3 सिलेंडर लगे हुए हैं। इस ट्रैक्टर की इंजन क्यूबिक कैपेसिटी 3478 cc है, जो उच्च टॉर्क और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है। इंजन 2000 आरपीएम की रेटेड स्पीड पर काम करता है। स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है,इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर का साइज 6.00 X 16 / 7.50 X 16 और रियर टायर का साइज 16.9 X 28 / 14.9 X 28 दिया गया है। इस ट्रैक्टर पर 6000 घंटे या 6 वर्ष की वारंटी भी प्रदान करती है, जिससे किसानों को अतिरिक्त भरोसा मिलता है। स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹ 9.96 - 10.37  लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।  

2. स्वराज 744 एक्सटी 4डब्ल्यूडी               

स्वराज 744 एक्सटी 4डब्ल्यूडी

स्वराज 744 एक्सटी 4डब्ल्यूडी में 50 HP की पावर वाला दमदार इंजन दिया गया है। यह इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है, जो 3478 cc की क्यूबिक कैपेसिटी प्रदान करता है। ट्रैक्टर का इंजन 2000 रेटेड RPM उत्पन्न करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं। खेती के हर काम जैसे जुताई, बुवाई या ट्रॉली चलाने के लिए यह एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है। स्वराज 744 एक्सटी 4डब्ल्यूडी एक 2WD ट्रैक्टर है, जिसमें 9.50 X 20 साइज के फ्रंट टायर और 13.6 X 28 /14.9 X 28 साइज के रियर टायर दिए गए हैं। स्वराज 744 एक्सटी 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भारत में कीमत लगभग ₹7.52 लाख से ₹7.82 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस ट्रैक्टर पर 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी देता है, जो इसकी गुणवत्ता और टिकाऊपन को दर्शाता है।     

3. स्वराज 735 एक्स टी 4डब्ल्यूडी  

स्वराज 735 एक्स टी 4डब्ल्यूडी

स्वराज 735 एक्स टी में 3 सिलेंडर वाला 3307.2 सीसी क्षमता का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 2000 आरपीएम पर 42 हॉर्सपावर की अधिकतम शक्ति उत्पन्न करता है। यह इंजन खेतों में भारी कार्यों को आसानी से संभालने में सक्षम है। इस ट्रैक्टर का पीटीओ पावर 32.6 एचपी है, ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है साथ ही इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है। स्वराज 735 एक्स टी 4डब्ल्यूडी में ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप और लंबी आयु प्रदान करते हैं। ये ब्रेक कम घिसते हैं और कम मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है। स्वराज 735 एक्स टी में 45 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे किसान लंबे समय तक खेत में बिना बार-बार डीजल भरवाए काम कर सकते हैं। यह विशेषता बड़े खेतों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है। इस ट्रैक्टर में आगे की ओर 6.00 x 16 और पीछे की ओर 13.6 x 28 साइज के टायर दिए गए हैं।  स्वराज 735 एक्स टी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.60 लाख से ₹ 6.86 लाख के बीच है।

4. स्वराज 744 एफई 4डब्ल्यूडी 

स्वराज 744 एफई 4डब्ल्यूडी

स्वराज 744 एफई एक शक्तिशाली इंजन के साथ आता है, जिसकी क्षमता 50 HPहै। इस ट्रैक्टर का इंजन 3307 cc क्यूबिक क्षमता वाला है, जो 2000 RPM पर बेहतरीन पावर जनरेट करता है। इसमें 3 सिलेंडर वाला मजबूत इंजन दिया गया है, जो वाटर-कूल्ड तकनीक से लैस है। स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर में मजबूत गियर बॉक्स दिया गया है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर शामिल हैं। साथ ही इसमें आपको ऑप्शन में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स मिलते है। ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है।  ट्रैक्टर में आगे 7.50 x 16 साइज के बड़े टायर और पीछे 14.9 x 28 साइज के मजबूत टायर दिए गए हैं। स्वराज 744 एफई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 8.70 लाख से ₹ 9.05 लाख के बीच है।   

स्वराज के ये चारों ट्रैक्टर अलग-अलग खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यदि आप अधिक पावर और 4WD की सुविधा के साथ भारी कार्यों के लिए ट्रैक्टर चाहते हैं, तो स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी और स्वराज 744 एफई 4डब्ल्यूडी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। वहीं मध्यम जोत वाले किसानों के लिए स्वराज 744 एक्सटी और स्वराज 735 एक्सटी किफायती और भरोसेमंद विकल्प हैं।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटीस्वराजआयशर, पॉवरट्रैक और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।