भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ किसानों के लिए ट्रैक्टर खेती का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण बन चुका है। आधुनिक खेती में ट्रैक्टर न केवल समय की बचत करता है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ाता है। इसी वजह से किसान अपनी जरूरत, बजट और खेत के आकार के अनुसार सही ट्रैक्टर का चुनाव करना चाहते हैं।
इस लेख में हम Massey Ferguson के भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले 4 लोकप्रिय ट्रैक्टरों के बारे में बात करेंगे। ये ट्रैक्टर अपनी मजबूत बनावट, दमदार इंजन, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण किसानों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।

मैसी फर्ग्यूसन 7250 डीआई पावर अप में 50 HP (36.76 kW) का शक्तिशाली इंजन दिया गया है जो कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इस ट्रैक्टर में SIMPSONS TIII A SJ327 इंजन तकनीक लगाई गई है, जो अपनी कार्यक्षमता और ईंधन बचत के लिए जानी जाती है।
इसमें 3 सिलेंडर लगे हैं, जो इंजन को संतुलन और बेहतर पावर आउटपुट प्रदान करते हैं। इस मॉडल में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। कंपनी इसमें फ्रंट में 6.00 x 16 / 7.50 x 16 और रियर में 13.6 x 28 / 14.9 x 28साइज के बड़े, मजबूत टायर देती है जो खेतों में मजबूती के साथ पकड़ बनाए रखते हैं।
इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं, ट्रैक्टर की 1800 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता इसे भारी कृषि मशीनरी जैसे 7 फीट रोटावेटर, बड़े कल्टीवेटर, पेड्डी विडर और MB हल को आसानी से उठाने में सक्षम बनाती है। मैसी फर्ग्यूसन 7250 डीआई पावर अप की कीमत 8.08 लाख रुपये से लेकर 8.41 लाख रुपये

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा इंजन दिया गया है, जो अपनी श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यह इंजन 50 HP की पावर जनरेट करता है और इसमें 3 सिलेंडर दिए गए हैं, जिससे ट्रैक्टर को स्मूद और लगातार ताकत मिलती है।
इस ट्रैक्टर का इंजन 2700 सीसी डिस्प्लेसमेंट के साथ आता है, जो भारी लोड और कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। ट्रैक्टर का इंजन 1790 आरपीएम पर कार्य करता है।
इसमें पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, इस ट्रैक्टर में कुल 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी दी गई है।
टायर साइज की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आगे की ओर 6.00 x 16 और पीछे की ओर 13.6 x 28 साइज के टायर दिए गए हैं। मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई एक 50 HP ट्रैक्टर है, जिसकी भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.59 लाख से ₹7.90 लाख तक है।

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर में कंपनी ने SIMPSONS S337 T III इंजन दिया है, जो अपनी मजबूती और लंबी उम्र के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर 36 हॉर्सपावर (HP) की इंजन क्षमता के साथ आता है और इसमें 3 सिलिंडर दिए गए हैं। मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआईमें किसानों की सुविधा के अनुसार 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, आगे के टायर 6.00 x 16 साइज के आते हैं।
पीछे के टायर दो विकल्पों में उपलब्ध हैं – 12.4 x 28 और 13.6 x 28 , मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआईमें ड्राई डिस्क ब्रेक (ड्यूरा ब्रेक) दिए गए हैं, जो सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं। स्टीयरिंग की बात करें तो इसमें मैनुअल स्टीयरिंग और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
पावर स्टीयरिंग की मदद से ट्रैक्टर को कम जगह में भी आसानी से मोड़ा जा सकता है, जिससे खेत में काम करना ज्यादा आरामदायक हो जाता है। इस ट्रैक्टर की PTO पावर 30.6 HP है,मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई की हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग क्षमता 1100 किलोग्राम है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर की बाजार कीमत लगभग ₹5.60 लाख से ₹5.95 लाख तक है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति एक 42 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए उपयुक्त है। इसमें कंपनी द्वारा वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो लंबे समय तक लगातार काम करने में सक्षम है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2500 सीसी है।
इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। आगे के टायर का साइज 6.00 x 16 और पीछे के टायर का साइज 13.6 x 28 /12.4 x 28 है। इसकी अधिकतम आगे की गति लगभग 35.7 किमी प्रति घंटा है। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 35.7 HP की दी गयी है।
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति हाइड्रोलिक्स सिस्टम की बात करें तो इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹ 6.86 - 7.14 लाख के बीच है।
ऊपर बताए गए सभी Massey Ferguson ट्रैक्टर अलग-अलग जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं। MF 1035 DI छोटे किसानों के लिए किफायती और भरोसेमंद विकल्प है। MF 241 DI महा शक्ति और MF 245 DI मध्यम खेती के लिए बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं। वहीं MF 7250 DI Power Up उन किसानों के लिए उपयुक्त है जिन्हें ज्यादा पावर और भारी उपकरणों के साथ काम करना होता है।
मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, आयशर, जॉन डियर, कुबोटा और सोनालीका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।