टॉप 5 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर: जानें, ट्रैक्टर की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Published on: 07-Jan-2026
Updated on: 09-Jan-2026
बेस्ट 5 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

बेस्ट 5 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर - किसानों की होगी आय में वृद्धि 

भारत में कृषि क्षेत्र तेजी से आधुनिक तकनीकों की ओर बढ़ रहा है और इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किसानों के लिए एक नया और प्रभावी विकल्प बनकर उभरे हैं। बढ़ती डीज़ल कीमतें, कम ऑपरेटिंग कॉस्ट और पर्यावरण के प्रति जागरूकता ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की मांग को मजबूती दी है। ये ट्रैक्टर न केवल ईंधन खर्च को कम करते हैं, बल्कि कम मेंटेनेंस, बेहतर टॉर्क और शांत संचालन जैसे कई फायदे भी प्रदान करते हैं।

आज भारतीय बाजार में कई कंपनियां अलग-अलग हॉर्सपावर रेंज में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश कर रही हैं, जो छोटे किसानों से लेकर बड़े जोत वाले किसानों की जरूरतों को पूरा करते हैं। इस लेख में हम भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, जिनमें उनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और खास फीचर्स शामिल हैं, ताकि किसान अपने लिए सही ट्रैक्टर का चुनाव कर सकें।

1. सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक 

सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक

सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक 15 एचपी का ट्रैक्टर हैं। खेती के हर काम जैसे जुताई, बुवाई या ट्रॉली चलाने के लिए यह एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है। यह इलेक्ट्रो मोबिलिटी की अवधारणा को अपनाता है और 100% समय पर 100% टॉर्क देने का वादा करता है। सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक कई फायदे प्रदान करता है, जो इसे प्रतिस्पर्धी बाजार में अग्रणी बनाता है। सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक में जर्मन डिज़ाइन वाली E Trac मोटर है, जो उच्च ऊर्जा दक्षता और बेहतर शक्ति घनत्व प्रदान करती है। इसकी अधिकतम गति 24.93 किमी/घंटा है। इसमें 11 kW की पावर क्षमता है, जो खेतों में ट्रैक्टर के उच्च प्रदर्शन को सुनिश्चित करती है। इसमें 250-350 A की बैटरी क्षमता है, जिसे 10 घंटे में घर पर और फास्ट चार्जिंग से 4 घंटों में पूरा चार्ज किया जा सकता है। इसमें 500 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता है, जो किसानों को विभिन्न उपकरणों और अटैचमेंट्स का संचालन करने में सक्षम बनाती है। इसमें तेल में डूबे ब्रेक्स होते हैं, जो बेहतर वाहन सुरक्षा और नियंत्रण प्रदान करते हैं, खासकर कृषि कार्यों के दौरान। इसमें XL आकार की चौड़ी कार्यक्षेत्र और 4-तरफा समायोजन वाली सीट है, जो लंबे समय तक बिना थकान के काम करने में मदद करती है। डिज़ाइन में ट्विन बैरल हेडलाइट्स शामिल हैं, जो रात में बेहतर दृश्यता प्रदान करती हैं। इस ट्रैक्टर में 5.00 X 12 के फ्रंट टायर और 8.00 X 18 के रियर टायर कंपनी प्रदान करती है। ट्रैक्टर का कुल वजन 820 किलोग्राम दिया गया है। सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक की कीमत ₹ 5.77-6.14 लाख तक है।  

2. ऑटोनेक्सट एक्स45एच2 

ऑटोनेक्सट एक्स45एच2

ऑटोनेक्सट एक्स45एच2 ट्रैक्टर 45 HP का एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर की बेटरी की पावर 32 KW है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 8 घंटे का समय लगता है। ट्रैक्टर के एक बार चार्ज होने के बाद आप इससे 8 घंटे लगातार कार्य कर सकते है। इस ट्रैक्टर से आप 8 एकड़ जमीन की जुताई बिना रूके कर सकते है। इस ट्रैक्टर में फसल स्वास्थ्य विश्लेषण जैसे स्मार्ट फीचर्स का उपयोग किया गया है। जिससे किसान फसल से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऑटोनेक्सट एक्स45एच2 ट्रैक्टर के गैरसबॉक्स में आटोमेटिक सिस्टम दिया गया है जिससे की किसानों को सुविधा मिलेगी। ऑटोनेक्सट X45H2 का स्टीयरिंग टाइप स्मार्ट इलेक्ट्रिकली कंट्रोल्ड पावर स्टीयरिंग है। ऑटोनेक्सट एक्स45एच2 में 1800 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। ऑटोनेक्सट एक्स45एच2 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 15.51 लाख तक है। भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की गयी है। ऑटोनेक्सट X45H2 ट्रैक्टर मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर के साथ में आता है। ये ट्रैक्टर 2WD वेरिएंट में आता है। 

3. सेलस्टियल 55 एचपी 

सेलस्टियल 55 एचपी

सेलस्टियल 55 एचपी एक उन्नत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो खेती के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 55 hp की ताकत होती है, जो इसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए प्रभावी और सक्षम बनाता है। इसका डिज़ाइन आकर्षक और उपयोगकर्ता के अनुकूल है, जिससे किसानों के लिए इसे संचालित करना आसान और आरामदायक होता है। सेलस्टियल 55 एचपी ट्रैक्टर 55 हॉर्सपावर के साथ आता है। इसका इंजन क्षमता खेतों में प्रभावी माइलेज प्रदान करता है। सेलस्टियल 55 एचपी एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो अच्छा माइलेज भी देता है। यह ट्रैक्टर खेतों में उच्च प्रदर्शन देने की क्षमता रखता है और इसका इंजन ऊर्जा दक्ष है। इसमें गियरबॉक्स उत्तम दर्जे का कंपनी ने प्रदान किया है। साथ ही, इसका शानदार 30 किमी प्रति घंटा की गति है। सेलस्टियल 55 एचपी की स्टीयरिंग प्रकार स्मूथ है। यह लंबी अवधि तक खेतों में काम करने के लिए बड़ा एक लीटर ईंधन टैंक क्षमता प्रदान करता है। सेलस्टियल 55 एचपी का 4000 किलोग्राम मजबूत लिफ्टिंग क्षमता वाला ट्रैक्टर है। इस 55 HP ट्रैक्टर में प्रभावी काम के लिए कई तरह के टायर पैटर्न होते हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 1000000 से ₹ 1200000 है। 

4. मॉन्ट्रा ई-27

मॉन्ट्रा ई-27

मोंट्रा ई-27 एक बहुत आकर्षक और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। मोंट्रा ई-27 ट्रैक्टर एक सफल ट्रैक्टर था। ई-27 सभी नवीनतम तकनीक के साथ खेत पर काम करने के लिए बनाया गया हैं। यहाँ हम मोंट्रा ई-27 ट्रैक्टर की सभी विशेषताओं, गुणवत्ता और उचित कीमत के बारे में जानकारी देंगे। मोंट्रा ई-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर शक्तिशाली 27 HP की पावर के साथ में आता हैं। इस ट्रैक्टर में आपको LFP प्रिस्मैटिक सेल्स वाली बैटरी मिलती हैं जिसकी कैपेसिटी 22.37 kWh (304AH) हैं। इस ट्रैक्टर की बैटरी को चार्ज करने के लिए 72V चार्जिंग वोल्टेज की आवश्यकता होती हैं। बैटरी की चार्जिंग क्षमता 6.3kW हैं। इस ट्रैक्टर की बैटरी के कार्य करने का समय मिट्टि की साथी और कार्य कर निर्भर करती हैं। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मोंट्रा ई-27 के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Side Shift गियर्स देखने को मिलते हैं जिसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स मिलते हैं। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मोंट्रा ई-27 की पीटीओ की पावर 22.16 hp कंपनी द्वारा प्रदान की गयी हैं। टॉगल टाइप ड्यूल स्पीड वाली पीटीओ मॉडल इस ट्रैक्टर में आपको मिलते हैं। पीटीओ की स्पीड 540 & 1000 आरपीएम दी गयी हैं। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मोंट्रा ई-27 ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स 5.25X14 (2WD) 6X12 (4WD) और रियर टायर्स 8.3X24 (2WD & 4WD) के दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 1034000 से ₹ 1034000 तक है। 

5. एचएवी 50 एस 1 

एचएवी 50 एस 1

एचएवी 50 एस 1 ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इंजन 48 hp शक्ति के साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया है। एचएवी 50 एस 1 ट्रैक्टर का इंजन शक्तिशाली, डीज़ल सेवर और संभाल का खर्च भी कम ही होता है। इंजन कम से कम ईंधन की खपत में पूरी शक्ति प्रदान करता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें कारों वाला कूलिंग सिस्टम दिया गया है। एचएवी 50 एस 1 ट्रैक्टर की फ्रंट की बात करे तो इसमें क्रोम के साथ बैच आता है। एचएवी 50 एस 1 ट्रैक्टर में लाइट की बात करे तो ऑक्सलरी हेड लम्प आते है जो कार की तरह बोनट के अंदर ही आता है। एचएवी 50 एस 1 ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर है। बड़ी ईंधन क्षमता होने के कारण आप इस से लम्बे समय तक खेत में काम कर रहे है। एचएवी 50 एस 1 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है। ढुलाई के लिए भी ये ट्रैक्टर बहुत अच्छा है। एचएवी 50 एस 1 ट्रैक्टर का कुल वजन 2150 किलोग्राम है व्हील बेस की हम बात करे तो 2000mm का ट्रैक्टर का व्हील बेस आता है और ग्राउंड क्लीयरेंस 400 mm है। एचएवी 50 एस 1 ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करे तो ये आपको 9.99 लाख रूपए तक की बाजार कीमत में मिलता है। ट्रैक्टर के नए और आकर्ष्क फीचर्स को देखते हुए ट्रैक्टर की कीमत बिलकुल किफायती है।   

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारतीय कृषि के भविष्य की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक जैसे किफायती और छोटे ट्रैक्टर जहां सीमांत किसानों के लिए उपयोगी हैं, वहीं ऑटोनेक्सट X45H2, सेलस्टियल 55 HP और एचएवी 50 एस 1 जैसे हाई-पावर मॉडल बड़े और व्यावसायिक खेती कार्यों के लिए बेहतर विकल्प बनते हैं। मोंट्रा ई-27 अपने आधुनिक फीचर्स और भरोसेमंद बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ मध्यम श्रेणी के किसानों के लिए संतुलित समाधान प्रदान करता है। कम ईंधन लागत, पर्यावरण के अनुकूल तकनीक और उन्नत स्मार्ट फीचर्स के कारण आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की स्वीकार्यता और बढ़ने की पूरी संभावना है। यदि किसान अपनी खेती में खर्च घटाने और आधुनिक तकनीक अपनाने की सोच रहे हैं, तो ये टॉप 5 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर एक मजबूत और टिकाऊ विकल्प साबित हो सकते हैं।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही एचएवी ट्रैक्टर, सोनालीका ट्रैक्टर, सेलस्टियल ट्रैक्टर, मॉन्ट्रा ट्रैक्टर और ऑटोनेक्सट ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।