Published on: 05-Sep-2025
Updated on: 17-Sep-2025
सोनालिका के बेस्ट 5 ट्रैक्टर मॉडल्स किसानों के लिए किफायती और दमदार ट्रैक्टर
Top 5 Sonalika Tractors in India: आज के युग में ट्रैक्टर किसानों की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। ट्रैक्टर के बिना खेती का कोई भी कार्य आसानी से नहीं किया जा सकता। बाजार में किसानों के लिए अनेक कंपनियों के ट्रैक्टर उपलब्ध है, जैसे की सोनालिका, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, मैसी फर्ग्यूसन और अन्य बहुत सारे ब्रांड। किसानों को अधिक पावर वाले ब्रांड्स के ट्रैक्टर बहुत पसंद आते है, इसलिए सोनालिका ट्रैक्टर ब्रांड किसानों के बिच इस मामले में बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। जी हां, Sonalika Company के ट्रैक्टर किसानों को बहुत पसंद आते है। इस लेख में हम आपको सोनालिका के बेस्ट 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में जानकारी देंगे।

- ये सोनालीका ब्रांड के सबसे शक्तिशाली और किफायती ट्रैक्टरों में से एक ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर को किसानों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। सोनालीका डीआई 745 III ट्रैक्टर 50 HP के इंजन के साथ में आता है जिसके इंजन में आपको 3 सिलेंडर देखने को मिलते है।
- Sonalika DI 745 III ट्रैक्टर की क्यूबिक कैपेसिटी 3067 CC दी गयी है और इसकी पीटीओ एचपी 40.8 HP आती है, जिससे की हर प्रकार के उपकरण आसानी से चलाए जा सकते है। ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिलते है।
- Sonalika DI 745 III का ट्रांसमिशन टाइप Constant Mesh with Side Shifter आता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.88 से 7.16 लाख तक दी गयी है।

- सोनालिका MM 35 DI एक हाई-परफॉर्मेंस ट्रैक्टर है, जिसका डिज़ाइन क्लासी और बोल्ड है और इसमें शक्तिशाली इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर उच्च पावर, प्रदर्शन और बेहतरीन स्थिरता प्रदान करता है। यह मॉडल 1800 RPM पर 35 हॉर्सपावर की उच्चतम शक्ति देने में सक्षम है।
- Sonalika DI 35 ट्रैक्टर की क्यूबिक कैपेसिटी 2780 CC दी गयी है, जिससे की हर प्रकार के उपकरण आसानी से चलाए जा सकते है। ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिलते है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है।
- इसे नवीनतम ADDC हाइड्रोलिक-आधारित कंट्रोल्स से सुसज्जित किया गया है। ट्रैक्टर की कीमत ₹ 5.21 से 5.42 लाख तक दी गयी है।

- सोनालिका टाइगर DI 50 ने अपनी वर्ल्ड-क्लास मजबूत बॉडी और बेहतरीन ईंधन दक्षता के साथ एक अलग पहचान बनाई है। सोनालिका DI 50 भारत की फसलों और विभिन्न प्रकार की मिट्टी की परिस्थितियों के लिए उपयुक्त नई तकनीक से सुसज्जित है।
- Sonalika Tiger DI 50 ट्रैक्टर 52 HP के इंजन के साथ में आता है जिसके इंजन में आपको 3 सिलेंडर देखने को मिलते है। DI 50, 2000 RPM पर असाधारण प्रदर्शन और उत्पादकता देने का वादा करता है।
- यह मॉडल हेवी-ड्यूटी कॉन्स्टेंट मेश टाइप गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें साइड शिफ्ट और 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। Sonalika Tiger DI 50 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.92 से 8.25 लाख तक दी गयी है।

- ये सोनालीका ब्रांड के सबसे शक्तिशाली और किफायती ट्रैक्टरों में से एक ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर को किसानों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। सोनालिका टाइगर डीआई 55 ट्रैक्टर 55 HP के इंजन के साथ में आता है, जिसके इंजन में आपको 4 सिलेंडर देखने को मिलते है।
- Sonalika tiger DI 55 ट्रैक्टर की क्यूबिक कैपेसिटी 4087 CC दी गयी है, जिससे की हर प्रकार के उपकरण आसानी से चलाए जा सकते है। ट्रैक्टर में 12 Forward + 12 रिवर्स गियर्स आपको मिलते है।
- Sonalika tiger DI 55 का ट्रांसमिशन टाइप Constant Mesh with Side Shifter आता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत ₹ 9.36 से 9.74 लाख तक दी गयी है।

- सोनालिका 42 DI सिकंदर को नई तकनीक से निर्मित किया गया है। यह ट्रैक्टर 42 एचपी ट्रैक्टर सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है। इसमें 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है।
- इस ट्रैक्टर में 2891 CC की टॉप-क्लास इंजन क्षमता है, जो खेत में काम करते समय बेहतरीन माइलेज सुनिश्चित करती है। सोनालिका 42 DI सिकंदर एक मजबूत और टिकाऊ मॉडल है, जिसकी बाजार में भारी मांग रहती है।ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिलते है।
- Sonalika 42 DI Sikander का ट्रांसमिशन टाइप Constant Mesh और Sliding Mesh आता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है। Sonalika 42 DI Sikander ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.04 to 7.33 लाख तक दी गयी है।
इस लेख में मिली सोनालिका के टॉप 5 लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी से आपको अपने लिए सही ट्रैक्टर चुनने में आसानी होगी। Merikheti आपको ट्रैक्टर, कृषि यंत्रों और अन्य खेती से जुड़े उपकरणों से संबंधित सभी जानकारी मिलती है। Merikheti ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर से जुड़ी तस्वीरों, वीडियो, ब्लॉग और नवीनतम अपडेट्स की जानकारी के साथ-साथ किसानों को आवश्यक सहायता भी प्रदान करता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. सोनालिका DI 745 III ट्रैक्टर की कीमत क्या है?
उत्तर: सोनालिका DI 745 III की कीमत ₹6.88 से ₹7.16 लाख तक है।
प्रश्न 2. सोनालिका टाइगर DI 55 ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?
उत्तर: सोनालिका टाइगर DI 55 की कीमत ₹9.36 से ₹9.74 लाख तक है।
प्रश्न 3. सोनालिका 42 DI सिकंदर की लिफ्टिंग कैपेसिटी कितनी है?
उत्तर: सोनालिका 42 DI सिकंदर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 KG है।
प्रश्न 4. सोनालिका MM 35 DI की हॉर्सपावर कितनी है?
उत्तर: यह ट्रैक्टर 35 HP की पावर देता है।
प्रश्न 5. सोनालिका 42 DI Sikander कितने HP का ट्रैक्टर है?
उत्तर: यह 42 HP का ट्रैक्टर है।