Ad

कुबोटा MU सीरीज ट्रैक्टर: खेती को बदलने वाले MU 4501 और MU 5502 के फीचर्स और कीमतें

Published on: 29-Nov-2024
Updated on: 29-Nov-2024
कुबोटा MU सीरीज ट्रैक्टर: खेती को बदलने वाले MU 4501 और MU 5502 के फीचर्स और कीमतें
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

आधुनिक तकनीक से युक्त ट्रैक्टरों का उत्पादन करने वाली जापानी कंपनी कुबोटा है। अब यह कंपनी भारत में उन्नत तकनीक से लैस ट्रैक्टर भी ला रही है।

ये ट्रैक्टर खासकर किसानों को खेती करना आसान बनाने के लिए बनाए गए हैं। ये ट्रैक्टर कई स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ आते हैं।

यहां हम कुबोटा की MU श्रृंखला के दो महत्वपूर्ण ट्रैक्टर मॉडलों पर चर्चा करेंगे।

MU सीरीज के दोनों ट्रैक्टरों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

यहाँ हम आपको कुबोटा कंपनी के MU 4501 और कुबोटा MU 5502 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देंगे।

1. कुबोटा MU 5502 (2WD)

  • कुबोटा MU 5502 ट्रैक्टर का इंजन 50 HP का है।
  • इसकी क्यूबिक क्षमता 2434 सीसी है और 4 सिलिंडर इंजन के साथ आता है।
  • इसमें वाटर-कूल्ड कूलिंग सिस्टम मिलता है।
  • ड्राई टाइप एयर फिल्टर भी इसमें शामिल है, जो धूल या मिट्टी से इंजन को सुरक्षित रखता है।
  • इसमें 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं।
  • इसमें तेल में डूबे ब्रेक्स और ड्यूल क्लच मिलते हैं।
  • फ्रंट टायर का साइज 75 x 16 और रियर टायर का साइज 16.9 x 28 है।
  • इसकी वजन उठाने की क्षमता भी 1640 किलोग्राम है और फ्यूल टैंक की क्षमता 65 लीटर है।
  • कुबोटा MU 5502 की कीमत 11.80 लाख से 12.20 लाख रुपये के बीच निर्धारित की गई है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता हैं।
ये भी पढ़ें: महिंद्रा जीवो सीरीज - जानें टॉप 5 मॉडल्स की कीमत और ख़ासियत

2. कुबोटा MU 4501

  • इस ट्रैक्टर में 45 HP का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसकी क्यूबिक क्षमता 2434 सीसी है।
  • यह 4 सिलिंडर इंजन के साथ काम करता है, और इसमें कूलिंग के लिए वाटर-कूल्ड सिस्टम दिया गया है।
  • इसमें सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन है, और इसमें आठ Forward और चार Reverse गियर हैं।
  • इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक्स और ड्यूल क्लच भी हैं।
  • इसके आगे के टायर 8 x 18 और पीछे के टायर 13.6 x 28 हैं।
  • यह 1640 किलोग्राम वजन उठाने के लिए 4WD वेरिएंट में उपलब्ध है।
  • फ्यूल टैंक की क्षमता 60 लीटर है।
  • कुबोटा MU 4501 ट्रैक्टर की कीमत 9.00 से 9.25 लाख रुपये तक है।

विशेषताओं और इंजन क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर एक अच्छा विकल्प है। यह ट्रैक्टर खेतों में अच्छा काम करता है और कई कृषि उपकरणों को चलाने में सक्षम है।