Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

By: MeriKheti
Published on: 29-Jun-2023

Eicher company समय-समय पर किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है। Eicher Tractor पूरे देश में किसान भाईयों द्वारा पसंद भी बहुत किए जाते हैं, कम कीमत में अच्छा काम करने की वजह से Eicher ट्रैक्टरों की मांग बहुत है। 

इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने लांच किया है नया मॉडल Eicher 485 ट्रैक्टर। यह ट्रैक्टर अच्छी और कुशल इंजन शक्ति के साथ आता हैं। 

हमारे इस लेख में हम आपको इस ट्रेक्टर से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है ,इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

इंजन क्षमता 

Eicher 485 Super Plus इस ट्रैक्टर में आपको 45 hp का इंजन मिलता है और इसमें 3 सिलेंडर है जो की ट्रैक्टर को उच्च प्रदर्शन वाला बनाते है। 

ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2945 सीसी है, जो ट्रैक्टर को बहुत शक्तिशाली बनाता है। यह आयशर ट्रैक्टर उच्च प्रदर्शन और कम ईंधन खपत प्रदान करता है। 

इसके साथ ही यह उचित मूल्य रेंज में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह उच्च उत्पादन की गारंटी प्रदान करता है और आपके कृषि व्यवसाय को बढ़ाने में भी मदद करता है।   

यह भी पढ़ें: आयशर प्राइमा G3 – जज़्बा नया, जीत नई – EICHER PRIMA G3

ट्रांसमिशन 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स प्रदान किए है। इस ट्रैक्टर माँ उत्तम दर्जे का ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदान किया है। गियर्स के लिवर भी काफी अचे दिए गए है जिससे चालक आसानी से गियर्स बदल लेता है।   

Eicher 485 Super Plus - फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन

आयशर 485 ट्रैक्टर में ड्राई टाइप सिंगल या वैकल्पिक डुअल क्लच है, जो सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करता है।          

  • Eicher 485 Super Plus में 10 गियर आते हैं (8 Forward + 2 Reserve)। ट्रैक्टर में single or dual दोनों प्रकार के clutch दिए गए हैं।
  • अगर हम ट्रैक्टर के टायर की बात करें तो अगले टायर का आकार 15.24 cm * 40.65 cm (6.0*16) होता है।
  • पिछले टायरों का आकार 14 9x28 आता है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर की आगे चलने की गति 32.31 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर के पीटीओ (PTO) की हम बात करें तो PTO में 6 Splined shaft दी गई हैं। PTO की गति की बात करें तो इसकी फुल स्पीड 540 RPM है जो 1944 ERPM पर मिलती है।
  • PTO Multi speed और Reverse Standard के साथ दिया गया है।
  • Tractor की Hydraulic lifting capacity 1650 किलोग्राम है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर के ब्रेक तेल में डूबे हुए सील्ड Disk ब्रेक के साथ दिए गए हैं।
  • Steering की बात करें तो ट्रैक्टर में power steering दिया गया है।
  • ट्रैक्टर की Overall length 3580 mm और width 1795 mm है।
  • ट्रैक्टर के Wheel base की बात करें तो इसका wheel base 2010 mm का आता है।
  • ट्रैक्टर का कुल वजन (Weight) 2070 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर की ईधन टैंक की क्षमता 45 लीटर है। जिसमें आप लंबे समय तक काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

Eicher 485 Super Plus tractor price?

Eicher 485 Super Plus  tractor price की बात करें तो ये ट्रैक्टर  6.80- 6.95  लाख तक की कीमत तक उपलब्ध है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

आयशर 485 ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के लिए अधिक किफायती है। इस ट्रैक्टर की कीमत सीमांत किसानों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है, और वे अपने बजट के अनुसार आसानी से एक नया आयशर 485 ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।                       

श्रेणी