मानसून अच्छा होने से कृषि और किसान को होने वाले फायदे

Published on: 23-Jun-2025
Updated on: 23-Jun-2025

भारतभर में गर्मी से त्रस्त लोग और बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के लिए बड़ा समाचार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह ऐलान किया है, कि मानसून 2025 की अपने निर्धारित समय से 8 दिन पहले मतलब 24 मई को केरल में दस्तक दे चुकी है। इस बार मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार मानसून समय से पहले पहुंच गया है।

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि अच्छे मानसून से खेती को कई तरह से फायदा होता है, जैसे कि खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि, किसानों की आय में बढ़ोतरी, और जल संसाधनों की पूर्ति। 

यह बारिश सिंचाई की आवश्यकता को काफी कम करती है, जिससे डीजल की काफी बचत होती है। मेरीखेती के इस लेख में आज हम बात करने वाले हैं मानसून अच्छा होने के फायदों के बारे में। 

मानसून के फायदे 

मानसून अच्छा होने के फायदे निम्नलिखित हैं :-

खाद्यान्न उत्पादन

अच्छी बारिश से फसलें अच्छी तरह से बढ़ती हैं, जिससे खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि होती है। 

यह भी पढ़ें: मानसून में इस बार कितनी होगी बारिश? मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

किसानों की आय

अधिक उत्पादन होने से किसानों की आय बढ़ती है, क्योंकि वे अधिक उपज बेच सकते हैं। 

जल संसाधनों की पूर्ति

मानसून से बांधों और भूजल का स्तर बढ़ता है, जिससे खेती में पानी की उपलब्धता बढ़ती है। 

सिंचाई की आवश्यकता कम

बारिश से किसानों को सिंचाई के लिए कम मेहनत करनी पड़ती है, जिससे डीजल की बचत होती है। 

फसल की गुणवत्ता में सुधार

बारिश से मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे फसलों की गुणवत्ता में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें: IMD ने इस मानसून में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई है

खाद्य सुरक्षा

अच्छी बारिश से खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि होती है, जिससे खाद्य सुरक्षा में सुधार होता है। बारिश अच्छी होने से कृषि पर सबसे अच्छा प्रभाव पड़ता है। जहां सिंचाई की सुविधा नहीं है, वहां बारिश होने से फसल अच्छी हो सकेगी। 

जहां सिंचाई के साधन हैं भी, तो समय पर अच्छी बारिश होने से किसानों को नलकूप नहीं चलाने पड़ेंगे। उनके डीजल की बचत होगी। साथ ही, अच्छी बारिश से खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि होती है, जिसके फलस्वरूप खाद्य सुरक्षा में सुधार होता है।

पर्यावरण

किसान साथियों, विगत वर्ष 2024 में रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की गई थी। ऐसे में बारिश से मिट्टी की नमी बनी रहती है, जिससे पौधों की वृद्धि अच्छी होती है और मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है। परिणामस्वरूप, पर्यावरण को अच्छा और संतुलित बनाने में मदद मिलती है।  



प्रश्न : बारिश फसल के लिए क्यों अच्छी है ?

उत्तर : वर्षा फसल के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह पौधों की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक पानी और पोषक तत्व प्रदान करती है। 

प्रश्न : इस बार मानसून कैसा रहने वाला है ?

उत्तर : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार मानसून काफी अच्छा रहने वाला है। 

प्रश्न : मानसून अच्छा होने से किसानों को क्या फायदा होगा ?

उत्तर :  मानसून अच्छा होने से फसलीय उपज में बड़ा इजाफा होगा, जिसके परिणामस्वरूप किसानों की आमदनी में भी काफी बढ़ोतरी होगी। 

श्रेणी