समाचार

नारियल किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, निर्यात में दर्ज हुई 62% प्रतिशत बढ़ोतरी

नारियल किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, निर्यात में दर्ज हुई 62% प्रतिशत बढ़ोतरी

नारियल निर्यात बढ़कर ₹7,038 करोड़ पहुंचा देश में नारियल, काजू, कोको, मसाले, कॉफी और अन्य बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए नए बाजार अवसर तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। हैदराबाद में आयोजित दक्षिणी राज्यों के क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में कृषि क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, आगामी रबी मौसम की तैयारियों और बागवानी फसलों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में नारियल के निर्यात में हुई उल्लेखनीय वृद्धि को प्रमुख उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया गया। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, देश का नारियल निर्यात एक वर्ष में ₹4,349...
ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र: कृषि और किसानों के लिए 4 बड़ी पहल

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र: कृषि और किसानों के लिए 4 बड़ी पहल

नई दिल्ली घोषणा-पत्र में क्या है खास?नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले सत्र में सदस्य देशों के बीच जलवायु परिवर्तन, कृषि, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और तकनीक समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी। सम्मेलन में जारी नई दिल्ली घोषणा-पत्र में वैश्विक स्तर के कई अहम विषयों को शामिल किया गया है। इसमें पेरिस समझौते के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बौद्धिक संपदा, दुर्लभ खनिज, अंतरिक्ष सहयोग और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सुधार जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया गया है। कृषि और किसानों से जुड़े...
किसानों के लिए खुशखबरी: आधी कीमत पर मिलेंगे ग्लूटेन-फ्री गेहूं और सब्जियों के उन्नत बीज

किसानों के लिए खुशखबरी: आधी कीमत पर मिलेंगे ग्लूटेन-फ्री गेहूं और सब्जियों के उन्नत बीज

एमपी के किसानों को हाइब्रिड मक्का और उद्यानिकी फसलों के उन्नत बीजों पर छूट मध्य प्रदेश में किसानों को प्रमाणित, उन्नत और हाइब्रिड बीज आसानी से उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार नई पहल करने जा रही है। प्रदेश में ग्लूटेन फ्री गेहूं, हाइब्रिड मक्का, सब्जियों और अन्य उद्यानिकी फसलों के बीजों के उत्पादन तथा बिक्री का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है, कि इन उन्नत बीजों को किसानों तक निजी बाजार की तुलना में करीब 50% प्रतिशत कम कीमत पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।...
मेरीखेती किसान पंचायत सितंबर 2026: खरीफ फसलों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

मेरीखेती किसान पंचायत सितंबर 2026: खरीफ फसलों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

मेरीखेती किसान पंचायत से किसानों को मिला नया मंचभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सौजन्य से अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) के अंतर्गत “खरीफ फसलों के लिए उत्तम प्रबंधन पद्धतियाँ” विषय पर कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 7 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के खुर्जा ब्लॉक स्थित भाईपुर (खुर्जा) बु. शहर में मौर्या फार्म हाऊस पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ संदीप कुमार लाल की अध्यक्षता में मेरीखेती किसान पंचायत सितंबर 2026 का भी आयोजन हुआ। किसान पंचायत के माध्यम से किसानों को एक...
यूपी के किसानों को बड़ी राहत, GPS से होगी गन्ना ढुलाई की निगरानी

यूपी के किसानों को बड़ी राहत, GPS से होगी गन्ना ढुलाई की निगरानी

यूपी में गन्ना क्रय केंद्रों से लेकर चीनी मिलों तक वाहनों की लाइव ट्रैकिंग होगी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार लगातार नई पहल कर रही है। किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान सुनिश्चित करने के साथ अब गन्ना परिवहन व्यवस्था को भी डिजिटल तकनीक से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में गन्ना क्रय केंद्रों से लेकर चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाने वाले वाहनों की जीपीएस के माध्यम से लाइव ट्रैकिंग की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य गन्ने की ढुलाई में पारदर्शिता बढ़ाना और किसानों को होने वाले...
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: कवच योजना से दोबारा मिल सकेगा कर्ज

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: कवच योजना से दोबारा मिल सकेगा कर्ज

सहकारी बैंकिंग से बाहर किसानों की होगी वापसी, कवच योजना देगी नया सहारामध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को संस्थागत ऋण व्यवस्था से दोबारा जोड़ने के लिए ‘कवच योजना’ को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 4 अगस्त 2026 को हुई मंत्रि-परिषद बैठक में यह निर्णय लिया गया। योजना से करीब 5,000 प्रभावित किसानों को लाभ मिलेगा। ऋण खातों की लंबित जांच के कारण परेशान किसानों को दोबारा सहकारी बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर नया कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।कवच योजना क्या है?कवच योजना (Kavach Scheme) मध्य प्रदेश...
यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जरूरी सलाह

यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जरूरी सलाह

भारी बारिश की चेतावनी, जानिए यूपी-एमपी समेत कई राज्‍यों के मौसम की अपडेट 26 अगस्त से देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, झारखंड और उसके आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इन राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़...
यूपी में आलू किसानों को मिलेगी बड़ी मदद, उद्यान विभाग ने लॉन्च किया नया पोर्टल

यूपी में आलू किसानों को मिलेगी बड़ी मदद, उद्यान विभाग ने लॉन्च किया नया पोर्टल

आलू किसानों के लिए नया पोर्टल लॉन्चप्रदेश के आलू उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए उद्यान विभाग ने potato.uphorticulture.in नाम से नया पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए किसान आलू विकास से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकेंगे। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य किसानों को आलू की खेती, भंडारण और बिक्री के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।भाव गिरावट से किसानों को मिलेगी सुरक्षा
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: चौड़ी कतार पद्धति अपनाने पर मिलेगा 5,000 रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: चौड़ी कतार पद्धति अपनाने पर मिलेगा 5,000 रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और चीनी उद्योग को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में गन्ने की खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए नई योजनाओं और तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सरकार का उद्देश्य खेती की लागत को कम करना, उत्पादन बढ़ाना और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है।4 फीट की दूरी पर गन्ने की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 5,000 रुपये का लाभगन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के तहत...