यह पेड़ आपको जल्द ही बना सकता है करोड़पति, इसकी लकड़ी से बनते हैं जहाज और गहने

कुछ ऐसे पेड़ या पौधे होते हैं जिनकी बाजार में भारी मांग रहती है जिसकी वजह से वो महंगे बिकते हैं। उनके महंगे बिकने के कारण किसानों को अच्छी खासी आमदनी होती है। जिससे कुछ किसान जल्द से जल्द अमीर बन जाते हैं। कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार और फायदे को देखते हुए कई लोग अपनी-अपनी मोटी सैलरी को छोड़कर खेती किसानी का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पेड़ के बारे में जिसकी खेती करने से किसान भाई जल्द से जल्द करोड़पति बन सकते है। इन दिनों कई राज्यों में महोगनी (Mahogany) के पेड़ उगाकर किसान भाई बम्पर कमाई कर रहे हैं। महोगनी की लकड़ी भूरे रंग की होती है। जो जल्द खराब नहीं होतीं। इस कारण से इस लकड़ी का उपयोग लकड़ी जहाज, प्लाईवुड और गहने बनाने में किया जाता है। इसके साथ ही महोगनी की पत्तियां और बीज भी बाजार में महंगे भाव में बिकते हैं। ये भी देखें: किसान अगर इन तीनों पेड़ों की खेती करते हैं तो हो सकते हैं करोड़पति इसके अलावा महोगनी के पेड़ों में अन्य विशेषताएं भी हैं। जैसे कि यह एक औषधीय पेड़ भी है। जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। मच्छर इस पेड़ से हमेशा दूरी बनाकर रखते हैं। यह मच्छरों को दूर भगाता है, इसलिए इस पेड़ को लगाकर मच्छरों से होने वाली बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही इस पेड़ के माध्यम से मच्छर भगाने वाले उत्पादों और कीटनाशकों का निर्माण भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसके अलावा महोगनी के पत्तियों, बीजों और छाल का उपयोग पेंट, वार्निश, साबुन और कई तरह की दवाइयां बनाने में किया जाता है।

इस प्रकार की जमीन में लगाए जा सकते हैं महोगनी के पेड़

महोगनी के पेड़ों की खेती के लिए अत्यधिक उपजाऊ जमीन की जरूरत होती है। इसके साथ ही किसानों को यह ध्यान रखना होता है कि खेत में जल जमाव न होने पाए। इसके लिए सामान्य pH मान वाली मिट्टी उपयुक्त होती है। इसकी खेती पहाड़ी इलाकों में नहीं की जाती है, साथ तेज हवाएं चलने वाले इलाकों में भी इसकी खेती कर पाना संभव नहीं है।

किसान भाई इस प्रकार से बन सकते हैं करोड़पति

महोगनी का लड़की इन दिनों बाजार में बहुत मंहगी बिकती है। इसकी लकड़ी का बाजार भाव 2200 रुपये प्रति क्यूबिक फीट तक है। इस हिसाब से एक पेड़ की कीमत  20 से 30 हजार रुपये तक हो सकती है। वहीं इसके बीज एक हजार रुपये प्रति किलो बिकते हैं। हर पेड़ से हर साल 5 किलो बीज तक प्राप्त किए जा सकते हैं। इस हिसाब से एक एकड़ में 120 महोगनी के पेड़ लगाकर किसान भाई मात्र 12 सालों में करोड़पति बन सकते हैं।