Ad

शराब

फल फूल रहा शराब उद्योग, लंदन वाइन मेले में रहा भारत का जलवा

फल फूल रहा शराब उद्योग, लंदन वाइन मेले में रहा भारत का जलवा

भारत का शराब निर्यात बढ़ा, वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की पहल

एपीडा लगातार कर रहा विस्तार का प्रयास, मध्य प्रदेश में महुआ को मिलेगी नई पहचान

भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधारों में से एक, भारत में निर्मित मदिरा के स्वाद की विदेशों तक धूम है।
पीआईबी (PIB) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 के दौरान भारत ने दुनिया के देशों को बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की सप्लाई की। भारत की ओर से विदेश को 2.47 लाख मीट्रिक टन मादक उत्पादों का एक्सपोर्ट किया गया। इस निर्यात से भारत सरकार को 322.12 मिलियन अमरीकी डॉलर की कमाई होने की जानकारी प्रदान की गई है।

शराब निर्यातकों ने की भागीदारी

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत में निर्मित शराब के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत, विभिन्न मेलों के जरिए भारत में निर्मित शराब के गुणों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।

एपीडा के प्रयास

इस प्रयास के अंतर्गत एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority/APEDA/एपीईडीए/एपीडा) अर्थात कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने लंदन शराब मेले, 2022 में सहभागिता हेतु भारत के शराब निर्यातकों के लिए राह आसान बनाई। एपीडा के सहयोग से भारत के दस शराब निर्यातकों ने लंदन शराब मेले में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बीते दिनों जून में आयोजित लंदन शराब मेले में दुनिया भर के शराब निर्यातकों ने लंदन वाइन फेयर (London Wine Fair) में शिरकत की। आपको बता दें, लंदन शराब मेले को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शराब व्यापार आयोजनों के बीच अहम स्थान प्राप्त है।

इन इंडियन एक्सपोर्टर्स ने किया प्रतिनिधित्व

लंदन वाइन फेयर (London Wine Fair) में सोमा वाइन विलेज, एएसएवी वाइनयार्ड, रेसवेरा वाइन, सुला वाइनयार्ड, गुड ड्रॉप वाइन सेलर, हिल जिल वाइन, केएलसी वाइन, ग्रोवर जम्पा वाइनयार्ड, प्लेटॉक्स विंटर्स और फ्रेटेली वाइनयार्ड जैसे प्रमुख भारतीय शराब निर्यातकों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

तीसरा बड़ा बाजार

मादक पेय पदार्थों के मामले में भारत वर्तमान में दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में अनाज आधारित मादक पेय पदार्थों के उत्पादन के लिए 33,919 किलो लीटर प्रति वर्ष की लाइसेंस क्षमता वाली 12 संयुक्त उद्यम कंपनियां कार्यरत हैं। इसी तरह भारत सरकार से लाइसेंस प्राप्त तकरीबन 56 इकाइयां बीयर का उत्पादन कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: चीनी के मुख्य स्त्रोत गन्ने की फसल से लाभ

भारत का निर्यात रिकॉर्ड

साल 2020-21 के दौरान भारत ने दुनिया को 2.47 लाख मीट्रिक टन मादक उत्पादों का निर्यात किया है। इस निर्यात से भारत सरकार को 322.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई हुई।

इन देशों में डिमांड

वर्ष 2020-21 में भारत से संयुक्त अरब अमीरात, घाना, सिंगापुर, कांगो और कैमरून आदि देशों को मादक उत्पादों का निर्यात किया गया।

महाराष्ट्र की अंगूरी

भारत में शराब उत्पादन के मामले में महाराष्ट्र राज्य दूसरे प्रदेशों के मामले में आगे है। शराब उत्पादन के लिए महाराष्ट्र वर्तमान में भारत का अहम राज्य है। महाराष्ट्र में मौजूदा समय में 35 से अधिक फैक्ट्री में शराब का उत्पादन किया जाता है। महाराष्ट्र राज्य में तकरीबन 1,500 एकड़ जमीन पर की जा जाने वाली अंगूर की खेती शराब उत्पादन में प्रमुख योगदान प्रदान करती है। प्रदेश में शराब निर्माण को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने शराब उत्पादन व्यवसाय को लघु उद्योग का दर्जा प्रदान किया है। प्रदेश में शराब उत्पादकों को उत्पाद शुल्क में भी रियायत प्रदान की जाती है।

ये भी पढ़ें: किसान रेल योजना (Kisan Rail info in Hindi)

महुआ, बीयर, ब्रांडी की डिमांड

भारत में निर्मित महुआ की शराब की सिप के विदेशी भी दीवाने हो रहे हैं। इसके अलावा माल्ट से बनी बीयर, वाइन, व्हाइट वाइन, ब्रांडी, व्हिस्की, रम, जिन आदि भारत में निर्मित मादक पेय उत्पादों की भी इंटरनेशनल मार्केट में खासी डिमांड है। भारत के ह्रदय राज्य मध्य प्रदेश में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में, सरकार ने आदिवासियों को आय प्रदान करने के लिए महुआ शराब को नई पहचान देने रणनीति बनाई है। बीते दिनों जनजाति गौरव सप्ताह कार्यक्रम में एमपी के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों के हित संवर्धन के लिए आबकारी नीति की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश में सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में महुआ से बनने वाली शराब को हेरिटेज शराब का दर्जा देने की योजना बनाई है। इसके पहले तक राजस्थान में हेरिटेज शराब के अलावा, गोवा की परंपरागत फेनी के उत्पादन को सरकारी स्तर पर सहयोग मिलता रहा है। आपको बता दें भारतीय शराब की विविध किस्मों के साथ ही उसकी खासियतों के बारे में लोगोें को जागरूक करने के लिए एपीडा कई तरह के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों का आयोजन करता आया है।

फलफूल रहा शराब उद्योग

भारत के शराब उद्योग ने वर्ष 2010 से 2017 के दौरान काफी प्रगति की है। इस कालखंड में इंडियन वाइन इंडस्ट्री ने 14 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से ग्रोथ हासिल की है।
इस राज्य में किसान कीटनाशक और उर्वरक की जगह देशी दारू का छिड़काव कर रहे हैं

इस राज्य में किसान कीटनाशक और उर्वरक की जगह देशी दारू का छिड़काव कर रहे हैं

किसान पंकज का कहना है, कि एक एकड़ भूमि में 500 एमएल देसी शराब का छिड़काव किया जाता है। इससे फसलीय उत्पादन में वृद्धि होने की बात कही जा रही है। ऐसे तो किसान बेहतरीन उत्पादन के लिए खेतों में उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग करते हैं। परंतु, मध्य प्रदेश के कुछ किसान पैदावार बढ़ाने के लिए अजीबोगरीब तरीका अपना रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां के किसान दलहन के उत्पादन में बढ़ोत्तरी करने के लिए फसलों को देसी शराब पिला रहे हैं। हालांकि, इससे फसलों को कोई हानि नहीं पहुंचने का दावा किया जा रहा है। किसानों का यह मानना है, कि ऐसा करने से दलहन की पैदावार बढ़ जाती है।

इस जनपद के किसान फसल को पिला रहे देशी दारू

मीडिया के अनुसार, नर्मदापुरम जनपद में किसानों ने ग्रीष्मकालीन
मूंग की खेती की है। यहां पर किसान मूंग की दोगुनी पैदावार लेने के लिए फसल पर देसी दारू का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का यह भी कहना है, कि इंसान की भांति पौधे भी दारू पीते हैं। इससे फसलों का उत्पादन बढ़ जाता है। कहा जा रहा है, कि नर्मदापुरम के अतिरिक्त अन्य दूसरे जनपदों में भी किसान खेती की इस विधि को अपना रहे हैं। किसानों का कहना है, कि आगामी दिनों में पूरे राज्य में मूंग की फसल को देसी दारू पिलाने का चलन चालू हो जाएगा। इससे राज्य में मूंग का उत्पादन बढ़ जाएगा।

किसानों ने देसी दारू के छिड़काव को लेकर क्या कहा है

दरअसल, जनपद के किसान देसी दारू को कीटनाशक के तौर पर फसलों के ऊपर छिड़काव करते हैं। किसानों ने कहा है, कि देसी दारू को पानी में मिलाकर स्प्रे मशीन के जरिए से फसल पर छिड़काव किया जाता है। इससे कीट- पतंग भी मर जाते हैं। किसानों के मुताबिक, रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव करने से हम लोगों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ता था। कीटनाशक का छिड़काव करने वाले इंसान की आंखों में तेज जलन होने लगती है। इतना ही नहीं सिर में भी काफी दर्द होता है। बहुत बार तो यह भी देखा गया है, कि किसान बीमार भी पड़ जाते हैं। परंतु, देसी दारू के साथ इस प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

ये भी पढ़ें:
अब खेतों में कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ेगी, अपनाएं यह आधुनिक तरीका

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक केके मिश्रा का शराब छिड़काव पर क्या कहना है

जानकारी के लिए बतादें, कि कुछ स्थानीय किसानों का ऐसा मानना है, कि देसी दारू एक प्रकार से जैविक दवा है। यह रासायनिक कीटनाशकों की तुलना में काफी सस्ती भी होती है। ऐसे में किसानों की खेती पर होने वाली लागत कम हो जाती है। स्थानीय किसान पंकज ने कहा है, कि एक एकड़ जमीन पर 500 एमएल देसी शराब का छिड़काव किया जाता है। 20 लीटर जल में 100 एमएल देसी शराब का मिश्रण करके पौधों के ऊपर छिड़काव किया जाता है। साथ ही, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक केके मिश्रा ने कहा है, कि ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल में शराब का छिड़काव करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इससे फसल को किसी तरह का कोई लाभ भी नहीं होने वाला है, बल्कि साइड इफेक्ट ही हो सकता है। ऐसी स्थिति में फसलों की पैदावार में इजाफा होने की जगह गिरावट हो सकती है।