इन 7 ट्रैक्टरों से किसान कर सकते है अपने काम आसनी से

Published on: 12-May-2025
Updated on: 12-May-2025
Popular tractors lineup in India
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

इन आज के आधुनिक युग में खेती को सुगम और कुशल बनाने के लिए ट्रैक्टर सबसे जरूरी उपकरण बन चुका है। फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक के लगभग सभी कार्यों में ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। 

ऐसे में किसान ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में रहते हैं, जिसमें अधिक शक्ति के साथ आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हों। इस लेख में हम आपको 7 बेहतरीन ट्रैक्टरों की जानकारी देंगे, जिन्हें आप अपनी खेती की जरूरतों और ट्रैक्टर की शक्ति के अनुसार चुन सकते हैं।

7 बेहतरीन ट्रैक्टरों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

इन सभी 7 बेहतरीन ट्रैक्टरों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स निम्नलिखित दिए गए है - 

1. New Holland 4010

इस ट्रैक्टर में 39 एचपी का इंजन है, जिसकी क्षमता 2500 सीसी है और इसमें 3 सिलेंडर होते हैं। इसका इंजन 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है और इसे ठंडा रखने के लिए वाटर-कूल्ड सिस्टम दिया गया है। 

इसमें दो गियरबॉक्स विकल्प हैं - 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स और 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स सिंक्रो शटल। अधिकतम गति 28.16 किमी/घंटा है और रिवर्स स्पीड 9.22 किमी/घंटा तक जाती है। 

इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक और ऑप्शनल पावर स्टीयरिंग दी गई है। इसकी पीटीओ पावर 35 एचपी है और लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम है। इसकी कीमत लगभग ₹5.85 से ₹6.10 लाख के बीच है।

2. Sonalika DI 60 Sikander DLX TP

इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर का शक्तिशाली इंजन है, जो 1900 आरपीएम पर कार्य करता है। यह 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियरबॉक्स और IC क्लच विकल्प के साथ आता है। 

टायर साइज़ भी भारी कामों के लिए उपयुक्त हैं। इसकी हाइड्रोलिक क्षमता 2200 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत ₹8.22 से ₹8.85 लाख तक है।

ये भी पढ़ें: सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर: उन्नत तकनीक, शानदार डिज़ाइन और शक्तिशाली प्रदर्शन

3. Farmtrac 60 PowerMaxx T20

Farmtrac 60 PowerMaxx T20 ट्रैक्टर 55 एचपी के इंजन के साथ आता है, जिसकी क्षमता 3514 सीसी और टॉर्क 240 एनएम है। इसमें 20-स्पीड गियरबॉक्स और एक वैकल्पिक 8+2 गियरबॉक्स भी उपलब्ध है। 

हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 2500 किलोग्राम (विकल्प में 1800 किग्रा) है। ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी और 500 घंटे सेवा अंतराल के साथ आता है। इसकी कीमत ₹7.40 से ₹7.70 लाख तक है।

4. SWARAJ 855 FE

इस ट्रैक्टर में 52 एचपी का 3307 सीसी इंजन है, जिसमें 3 सिलेंडर होते हैं। 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर, तेल में डूबे ब्रेक और पावर स्टीयरिंग दी गई है। 

इसमें मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ मिलता है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है और कीमत ₹8 से ₹8.5 लाख के बीच है।

ये भी पढ़ें: जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में

5. Massey Ferguson 9000 Planetary Plus

50 एचपी का यह ट्रैक्टर SIMPSONS S327 इंजन के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, पावर स्टीयरिंग और ड्राई डिस्क ब्रेक मिलते हैं। ईंधन टैंक की क्षमता 47 लीटर है। इसकी कीमत ₹7.40 से ₹7.70 लाख के बीच है।

6. Powertrac EURO 45 PLUS 4WD

47 एचपी इंजन वाला यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर के साथ आता है और 8+8 सिंक्रो शटल गियरबॉक्स से लैस है। इसका पीटीओ पावर 34.7 एचपी है और लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। इसकी कीमत ₹8.25 से ₹8.67 लाख तक है।

7. Swaraj 744 FE 4WD

इस ट्रैक्टर में 44 एचपी का इंजन है, जिसकी क्षमता 3136 सीसी और आरपीएम 2000 है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है। लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है और इसकी कीमत ₹6.60 से ₹7.00 लाख के बीच है।

ये ट्रैक्टर अपनी-अपनी विशेषताओं के अनुसार विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। इनकी शक्ति, लिफ्टिंग क्षमता, गियर प्रणाली और फीचर्स को ध्यान में रखते हुए किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं।