छोटी जोत वाले किसानों के लिए आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है?

Published on: 06-Jan-2024

भारत में ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की 65 % जनसँख्या कृषि पर ही आश्रित रहती है। इस वजह से भारत में ट्रैक्टर भारत के कृषि क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है।

आज हम बात करेंगे छोटी खेती या बागवानी करने वाले किसानों के लिए उपयुक्त मिनी ट्रैक्टर के बारे में। अगर आप भी एक बेहतरीन प्रदर्शन अदा करने वाला छोटा ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए Eicher 188 Tractor एक शानदार छोटा ट्रैक्टर विकल्प साबित हो सकता है। 

आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली 825 सीसी इंजन के साथ आता है। आयशर इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में एक बड़ा नाम भी है। 

इस पर देश के अधिकांश किसान अपना भरोसा दिखाना पंसद करते हैं। आयशर ट्रैक्टर कृषकों एवं व्यापारियों के मध्य ज्यादा पसंद किए जाने वाला ब्रांड है। 

आयशर 188 छोटा ट्रैक्टर किसानों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली 825 सीसी इंजन के साथ आता है। 

आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ?

बतादें, कि आयशर के इस मिनी ट्रैक्टर में आपको 825 सीसी क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में EICHER AIR COOLED इंजन आता है, जो 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। 

कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर Dry type with pre-cleaner एयर फिल्टर के साथ आता है। इस आयशर मिनी  ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 15 HP है। इस मिनी ट्रैक्टर की 22.29 Kmph हाई फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। 

Eicher 188 छोटा ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 700 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 790 किलोग्राम समकुल वजन के साथ आता है। 

आयशर के इस ट्रैक्टर को 2570 MM लंबाई, 1065 MM चौड़ाई एवं 1275 MM ऊंचाई के साथ 1420 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में 28 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक भी देखने को मिल जाता है। कंपनी का ये छोटा ट्रैक्टर सभी कार्य करने में समर्थ है। 

आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर के फीचर्स  

आयशर के इस Eicher 188 Tractor मिनी ट्रैक्टर में आपको Mechanical टाइप स्टीयरिंग भी दिखने को मिल जाता है। साथ ही, इसमें 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। 

आयशर के इस ट्रैक्टर में Single टाइप क्लच एवं Side shift, Partial constant mesh ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। 

भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus – फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन और कीमत

जो टायरों पर अपनी काफी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं। इस आयशर ट्रैक्टर में Dual Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। 

आयशर 188 एक 2WD मतलब टू व्हील ड्राइव में आने वाला ट्रैक्टर है, इसमें 5 x 12 x 14 / 4.75 x 14 फ्रंट टायर और 8 x 18 रियर टायर आते हैं। 

आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर की कीमत कितनी है ? 

भारत में Eicher 188 Tractor का एक्स शोरूम मूल्य 3.20 लाख से 3.30 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस आयशर ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है।

आयशर कंपनी अपने इस Eicher 188 Tractor के साथ 1 साल की वारंटी भी प्रदान करती है। अगर आप भी छोटा ट्रैक्टर लेने की सोच रहे है तो ये ट्रैक्टर आपके लिए अच्छा विक्लप हो सकता है।  

श्रेणी
Ad