आयशर 312 ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

By: Merikheti
Published on: 31-Mar-2024

भारतीय बाजार में ट्रैक्टर निर्माण के मामले में आयशर कंपनी का बड़ा नाम है। आयशर कंपनी पर वर्षों से किसान अपना विश्वास दिखाते आए हैं। भारत के किसानों और व्यापारियों के बीच आयशर ट्रैक्टर काफी पसंद किए जाते है। 

कंपनी के ट्रैक्टरों में शक्तिशाली इंजन आता है, जो कम तेल खपत के साथ खेती के काम आसान बनाता है। अगर आप भी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए आयशर 312 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस ट्रैक्टर में 2150 आरपीएम के साथ 30 एचपी पावर उत्पन्न करने वाला 1963 CC इंजन आता है।

आयशर 312 की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

आयशर 312 ट्रैक्टर में 1963 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 एचपी पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil bath type एयर फिल्टर में उपलब्ध किया जाता है। 

इस आयशर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 25.5 HP है और इसके इंजन से 2150 आरपीएम उत्पन्न होता है। इस ट्रैक्टर की 27.93 kmph फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 312 ट्रैक्टर की भार उठाने क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 1710 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर को 3370 MM लंबाई और 1630 MM चौड़ाई के साथ 1825 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 45 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

आयशर 312 के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

आयशर 312 ट्रैक्टर में Mechanical स्टीयरिंग प्रदान किया गया है। यह ट्रैक्टर 8 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में आपको Single क्लच और Central shift, Partial constant mesh टाइप ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। 

आयशर कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं, जो खेतों में भी टायरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

ये भी पढ़ें: यह ट्रैक्टर किसानों के कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में आसानी से पूरा करता है

कंपनी का यह ट्रैक्टर Live पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 1000 RPM @ 1616 ERPM जनरेट करता है। आयशर 312 ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

आयशर 312 की कितनी कीमत है ? 

भारत में आयशर 312 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.80 लाख से 5.10 लाख रुपये तय की गई है। आयशर 312 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 2 साल की वारंटी के साथ प्रदान किया जाता है। 

श्रेणी