रिटेल ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2025: ट्रैक्टर बिक्री में 14.21% की बढ़ोतरी

Published on: 07-Nov-2025
Updated on: 07-Nov-2025

ब्रांडवार बिक्री प्रदर्शन: अक्टूबर 2025

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने अक्टूबर 2025 के लिए भारतीय ट्रैक्टर बाजार की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस अक्टूबर 2025 में देशभर में कुल 73,577 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री दर्ज की गई, जो अक्टूबर 2024 में हुई 64,416 यूनिट्स की तुलना में अक्टूबर 2025 में 14.22% की वृद्धि को दर्शाती है। यह वृद्धि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर फसल उत्पादन, कृषि आय में सुधार और त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग के चलते देखने को मिली।

1. महिंद्रा एंड महिंद्रा (ट्रैक्टर डिवीजन)

महिंद्रा ने अपनी नंबर-1 स्थिति बनाए रखते हुए 16,934 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले वर्ष की 14,789 यूनिट्स से अक्टूबर 2025 में 14.50% अधिक हैं। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी अक्टूबर 2025 में  23.02% रही, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 के 22.96% से थोड़ा बेहतर है।

2. महिंद्रा एंड महिंद्रा (स्वराज डिवीजन)

स्वराज ट्रैक्टर कंपनी ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। अक्टूबर 2025 में 13,367 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई, जो 2024 के 11,235 यूनिट्स की तुलना में अक्टूबर 2025 में 18.99% अधिक है। इसका मार्केट शेयर 17.44% (2024) से बढ़कर 18.17% (2025) हो गया। जो की  73.00% की ग्रोथ को दर्शाता है। 

3. टैफे लिमिटेड (TAFE)

टैफे ट्रैक्टर कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 9,615 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल अक्टूबर 2024  के 8,770 यूनिट्स की तुलना में 9.64% (2025) की बढ़त है। हालांकि, इसकी बाजार हिस्सेदारी 13.61% (2024) से घटकर 13.07% (2025) पर आ गई।

4. इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (Sonalika)

सोनालिका कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 8,878 यूनिट्स की बिक्री कि जो अक्टूबर 2024 में 7,985 यूनिट्स थी, यानी की अक्टूबर 2025 में 11.18% की वृद्धि। लेकिन इसका मार्केट शेयर अक्टूबर 2025 में 12.40% से घटकर 12.07% हो गया।  

5. एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड

एस्कॉर्ट्स कंपनी का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा। 2024 के 6,048 यूनिट्स की तुलना में 2025 में 7,898 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2025 में 30.59% का शानदार उछाल है। इसका मार्केट शेयर भी 9.39% (2024) से बढ़कर अक्टूबर 2025 में 10.73% हो गया।

6. जॉन डियर इंडिया

जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी ने 6,128 यूनिट्स की बिक्री कि जो पीछे साल 2024 में 5,838 यूनिट्स थी, जो की पिछले साल की तुलना में 4.97% की बढ़त। हालांकि, बाजार हिस्सेदारी 9.06% (2024)से घटकर 8.33% (2025) पर आ गई।  

7. आयशर ट्रैक्टर्स

आयशर ने 3,697 (2024) यूनिट्स से बढ़कर 4,548 (2025) यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, यानी 23.02% की वृद्धि। इसका मार्केट शेयर 5.74% (2024) से बढ़कर 6.18% (2025) हो गया।     

8. सीएनएच इंडस्ट्रियल (न्यू हॉलैंड) 

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स ने अक्टूबर 2025 में 3,004 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल 2,598 यूनिट्स थी। इस साल कंपनी ने 15.63% बढ़त की है। इसका बाजार हिस्सा 4.03% (2024) से बढ़कर 4.08% (2025) हो गया।  

9. अन्य ब्रांड्स

अन्य कंपनियों की संयुक्त बिक्री अक्टूबर 2025 में 3,456 यूनिट्स से घटकर 3,205 यूनिट्स रह गई, जिससे अक्टूबर 2025 में 7.26% की गिरावट दर्ज हुई। बाजार हिस्सेदारी भी 5.37% (2024) से घटकर 4.36% (2025) पर आ गई।

अक्टूबर 2025 में भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में मांग में स्पष्ट उछाल देखने को मिला। प्रमुख कंपनियों जैसे महिंद्रा, स्वराज, एस्कॉर्ट्स और आयशर ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। वहीं, कुछ कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी में मामूली गिरावट भी देखी गई। कुल मिलाकर, यह संकेत देता है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी वापस आ रही है और आने वाले महीनों में ट्रैक्टर बिक्री और भी मजबूत हो सकती है।