जॉन डियर 3028 EN: 28 एचपी श्रेणी में एक बेहतरीन मिनी ट्रैक्टर

Published on: 27-Nov-2025
Updated on: 28-Nov-2025

जानिए जॉन डियर 3028 EN मिनी ट्रैक्टर के बारे में

जॉन डीयर कंपनी किसानों के बीच बेहद भरोसेमंद मानी जाती है। इसके ट्रैक्टर अपनी मजबूत परफॉर्मेंस और खेती में बेहतर कामकाज के लिए प्रसिद्ध हैं। कंपनी विभिन्न प्रकार की खेती और कृषि जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई मॉडल्स तैयार करती है, जिनका उद्देश्य किसानों के काम को सरल बनाना है। इन्हीं में से एक है John Deere 3028EN, जिसे खास तौर पर बागवानी से जुड़े सभी कार्यों को आसान और प्रभावी बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस लेख में हम आपको जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की विस्तृत जानकारी देने वाले हैं।

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर की इंजन पावर? 

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर में आपको 28 एचपी का शक्तिशाली इंजन मिल जाता हैं जो की बागवानी के सभी कार्य आसानी से कर सकता है इस ट्रैक्टर में आपको 3 सिलिंडर इंजन मिलता हैं जो की 2800 आरपीएम पर कार्य करता हैं। इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में कूलैंट कूल्ड सिस्टम कंपनी ने प्रदान किया हैं। इस ट्रैक्टर में आपको Dry Type, ड्यूल एलिमेंट वाला Air फ़िल्टर मिलता हैं। ट्रैक्टर का इंजन कम डीज़ल की खपत में अच्छा कार्य करता हैं। 

John Deere 3028 EN ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर सभी सुविधाओं और नयी तकनीक से भरपूर आता हैं इसके फीचर्स निम्नलिखित दिए गए हैं -

John Deere 3028 EN ट्रांसमिशन और क्लच  

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर में कालर रेवेर्सर टाइप का ट्रांसमिशन मिलता हैं, साथ ही इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड  + 8 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते हैं साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको Single क्लच मिलता हैं। बेहतरीन ट्रांसमिशन होने से इस ट्रैक्टर में अच्छा नियंत्रण किसानों को मिलता है।   

ब्रेक और स्टीयरिंग टाइप      

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर तेल में डूबे डिस्क ब्रेक्स इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाते हैं, ब्रैकिंग सिस्टम अच्छा होने से ट्रैक्टर को हर स्थिति में अच्छे से नियंत्रित किया जा सकता हैं। इस ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग मिलता है जिससे की ट्रैक्टर को आसानी से कम स्थान पर भी मोड़ा जा सकता है।    

जॉन डियर 3028 EN पीटीओ टाइप 

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर में 22.5 एचपी का शक्तिशाली पीटीओ हैं। इंडिपैंडेंट सिंगल स्पीड टाइप का पीटीओ इस ट्रैक्टर में आपको मिलता है जो की 540@2490 ERPM और 540@1925 ERPM पर कार्य करता है। 

जॉन डियर 3028 EN फ्यूल टैंक कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर में आपको 32 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिल जाता है जिससे की आपक बिना रुके लंबे समय तक आसनी से कार्य कर सकते है। बड़ा फ्यूल टैंक एक समय में अधिक काम करने की अनुमति देता है।  

जॉन डियर 3028 EN टायर

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 x 14 के है और रियर टायर 8.30 x 24 / 9.50 x 24 के इस ट्रैक्टर में कंपनी प्रदान करती है। टायर अचे होने से ट्रैक्टर उबड़ खाबड़ स्थान पर भी अच्छी पकड़ बनाता है।    

जॉन डियर 3028 EN हाइड्रोलिक्स

इस ट्रैक्टर में 910 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है, जिससे की आप छोटे मोठे ढुलाई के कार्य आसनी से कर सकते है। 

जॉन डियर 3028 EN की कीमत क्या हैं? 

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर 7.60-7.92 लाख तय की गयी हैं। यह ट्रैक्टर सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ निवेश के लायक है। हालाँकि, कई मापदंडों के कारण ये ट्रैक्टर की कीमतें अक्सर बदलती रहती हैं। इसलिए, इस ट्रैक्टर पर उचित सौदा पाने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाना सबसे अच्छा है। 

हमारे इस लेख में आपने जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर की सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जाना। मेरीखेति पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।