Mahindra 575 DI XP Plus ट्रैक्टर: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Published on: 22-May-2024
Updated on: 22-May-2024

ट्रैक्टर निर्माण के मामले में महिंद्रा कंपनी का नाम सबसे आगे आता है। इस कंपनी के ट्रैक्टर किसान के बिच बहुत लोकप्रिय है। 

महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर किसानो के बीच कम खपत में अच्छा कार्य करने के लिए जाने जाते है। कंपनी समय समय पर किसानों की जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। 

इसी कड़ी में कार्य करते हुए कंपनी ने किसान के लिए Mahindra 575 DI XP plus का निर्माण किया है। Mahindra 575 DI XP plus एक 45 एचपी का शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 

इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और Mahindra 575 DI XP plus price के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

Mahindra 575 DI XP Plus की विशेषता

Mahindra 575 DI ट्रैक्टर शक्तिशाली ट्रैक्टर है इस ट्रैक्टर का निर्माण किसानों का कार्य आसानी करने के लिए किया गया है। महिंद्रा का ये ट्रैक्टर जबरदस्त फीचर्स के साथ में आता है। 

इस ट्रैक्टर की इंजन पावर 46 एचपी है, जिससे ये ट्रैक्टर सभी कार्य आसानी से कर सकता है। 

इस टैक्टर को सबसे ज्यादा छोटे और मध्यम वर्ग के किसान पसंद करते हैं क्योंकि इससे रफ एंड टफ काम भी आसानी से किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जानिए Mahindra 595 ट्रैक्टर की hp पावर और इसके फीचर्स के बारे में

Mahindra 575 DI XP Plus इंजन पावर 

Mahindra 575 DI XP plus के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 46 एचपी का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 

ट्रैक्टर के इंजन में आपको 4 सिलिंडर मिल जाते है, इसी के साथ इस ट्रैक्टर की क्यूबिक कैपेसिटी
(cubic capacity) 2979 CC है। Mahindra 575 DI XP plus ट्रैक्टर का इंजन 2000 RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 

ट्रैक्टर के इंजन में 3 stage oil bath type with Pre Cleaner एयर फ़िल्टर दिया गया है। 

Mahindra 575 DI XP Plus ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में Water Cooled system दिया गया है। ट्रैक्टर में फ्यूल इंजेक्शन पंप Inline का दिया गया है।

PTO HP की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 42 hp की पीटीओ पावर दी गई है जिससे की पीटीओ से चलने वाले सभी उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। 6 Spline वाला पीटीओ इस ट्रैक्टर में आपको मिलत है।

Mahindra 575 DI XP Plus ट्रांसमिशन (Transmission)

Mahindra 575 DI XP Plus के Transmission की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Partial Constant Mesh ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है। 

ट्रेक्टर के गियर बॉक्स में आपको 8 Forward + 2 Reverse गियर्स आपको मिल जाते है। इस ट्रैक्टर की Forward Speed 3.1 - 31.3 kmph है और Reverse Speed 4.3 - 12.5 kmph है।

ये भी पढ़ें: जानिए महिंद्रा Oja 2124 4WD के शानदार फीचर्स

Mahindra 575 DI XP Plus Brakes और Steering

Mahindra 575 DI XP plus ब्रेक्स की बात करे तो इस इस ट्रैक्टर को नियंत्रण करने के लिए इस ट्रैक्टर में Oil Immersed Brakes आपको मिल जाते है। 

Mahindra 575 DI के OIB ब्रेक से ट्रैक्टर को हर स्थिति में आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

ट्रैक्टर में Steering Dual Acting Power steering / Manual Steering (Optional) दोनों दिए गए है। 

1500 किलोग्राम की शक्तिशाली वजन उठाने की क्षमता के साथ में ये ट्रैक्टर आता है जिससे की आप ढुलाई के कार्य भी आसानी से कर सकते है। 

इस ट्रैक्टर की Lifting Capacity अधिक होने से ट्रैक्टर और भी शानदार हो जाता है। ट्रैक्टर का कुल वजन 1890 किलोग्राम है।

Wheels And Tyres

ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 x 16 और Rear टायर 14.9 x 28 के दिए गए है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा कंपनी के ये तीन ट्रैक्टर हैं खेती के लिए बब्बर शेर

Mahindra 575 XP Plus Price

Mahindra 575 XP Plus Price की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.40 - 7.80 लाख रूपए तक है, कीमत में कई स्थनो पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है। इस ट्रैक्टर के साथ में कंपनी ने 6 साल की वार्रन्टी प्रदान की है।

श्रेणी
Ad
Ad