महिंद्रा कंपनी के ये तीन ट्रैक्टर हैं खेती के लिए बब्बर शेर

By: Merikheti
Published on: 08-Apr-2024

महिंद्रा कंपनी अच्छे ट्रेक्टर निर्माण में अग्रणी स्थान रखती है। यही वजह है, कि भारतीय कृषक महिंद्रा के ट्रैक्टरों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 

भारत के अंदर अधिकांश किसान कृषि कार्यों को कम खर्च में पूरा करने के लिए महिंद्रा ट्रैक्टरों का ही उपयोग करना पसंद करते हैं। वहीं, महिंद्रा मिनी ट्रैक्टरों की बाजार में विशेष मांग देखने को मिलती है। 

महिंद्रा की ओजा सीरीज (OJA Series) में आने वाले मिनी ट्रैक्टरों को अग्रिम फीचर्स में तैयार किया जाता है, ताकि यह छोटे होकर भी खेती के समस्त छोटे-बड़ें कार्यों को सहजता से निपटा सकते हैं। 

अगर आप भी छोटी जोत या बागवानी के लिए एक शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए काफी जानकारी पूर्ण और लाभकारी साबित होगा।  क्योंकि, हम इस लेख में आपको महिंद्रा के तीन बब्बर शेर ट्रैक्टरों की जानकारी देंगे।

टॉप 3 महिंद्रा ट्रैक्टर

(1) महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर 

Mahindra OJA 3140 Tractor में आपको 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो 40 एचपी पावर के साथ 133 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। महिंद्रा का यह मिनी ट्रैक्टर Dry Type एयर फिल्टर में आता है। 

इस ओजा मिनी ट्रैक्टर (OJA Mini Tractor) की अधिकतम पीटीओ पावर 34.8 एचपी है और इसके इंजन से 2500 आरपीएम जनरेट होता है। महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर Oil Immersed ब्रेक्स में आता है। 

ये भी पढ़ें: भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय 5 मिनी ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

इस महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर में फोर व्हील ड्राइव आता है, इसमें आपको 12.4 x 24 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। भारत में महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra OJA 3140 Tractor) 7.35 लाख से 7.40 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है। महिंद्रा कंपनी अपने इस Mahindra OJA 3140 Tractor के साथ 6 वर्ष की वारंटी भी देती है।

(2) महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर 

Mahindra OJA 2121 Tractor में आपको 3 सिलेंडर वाला पावरफुल इंजन देखने को मिल जाता है, जो 21 HP पावर के साथ 76 NM की टॉर्क जनरेट करता है. 

इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर की मैक्स पीटीओ पावर 18 एचपी है और इसके इंजन से 2400 आरपीएम उत्पन्न होता है. कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry Type एयर फिल्टर के साथ आता है. महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 950 किलोग्राम रखी गई है.

ओजा सीरीज वाला यह मिनी ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स के साथ आता है। इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स आते हैं, जो ऑइल में डूबे हुए होते हैं। 

महिंद्रा ने अपने इस ओजा ट्रैक्टर को 4 व्हील ड्राइव में प्रस्तुत किया है, जिससे इसके चारों टायरों को पूरी शक्ति मिलती है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में 8 x 18 रियर टायर दिए हैं, जो काफी बड़े आकार के होने के साथ शानदार कर्षण और स्थिरता प्रदान करते हैं। भारत में महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर की कीमत 4.78 लाख से 5.00 लाख रुपये एक्स शोरूम तय किया गया है। 

(3) महिंद्रा ओजा 2124 ट्रैक्टर 

Mahindra OJA 2124 Tractor में आपको 3 सिलेंडर में 3DI इंजन देखने को मिल जाता है, जो 24 एचपी पावर के साथ 83.1 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है।  महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में Dry टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। 

इस महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 20.6 एचपी है और इसके इंजन से 2400 आरपीएम जनरेट होता है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं एवं सुविधाएं क्या-क्या हैं

बतादें, कि महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर में आपको tilt & telescopic स्टीयरिंग के साथ 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है।  महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स दिए गए हैं। 

महिंद्रा का यह ओजा सीरीज में आने वाला मिनी ट्रैक्टर फोर व्हील ड्राइव में आता है, इसमें आपको 8.3 x 20 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। भारत में महिंद्रा ओजा 2124 ट्रैक्टर की कीमत 5.35 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है। महिंद्रा अपने इस ट्रैक्टर के साथ 6 वर्ष की भी बेहतरीन वारंटी प्रदान करती है।

श्रेणी