महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर: हर किसान की पहली पसंद

Published on: 03-Jun-2024
Updated on: 12-Jun-2024

महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। ये ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 

इस ट्रैक्टर का निर्माण उन किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है जो कि एक ही ट्रैक्टर में शक्ति और आधुनिक फीचर्स पाना चाहते है। 

इस लेख में आप इस ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जान सकते है।

महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर की इंजन पावर

  • इस ट्रैक्टर का निर्माण शक्तिशाली इंजन के साथ में किया गया है इस ट्रैक्टर से आप आसानी से सभी कार्य कर सकते है। 
  • महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर में आपको 47 एचपी का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसमे कंपनी ने 4 सिलिंडर भी प्रदान किए है। 
  • इस ट्रैक्टर का इंजन 2000 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में आपको पीटीओ की पावर 43.1 एचपी मिल जाती है। 
  • इस ट्रेक्टर के साथ में आपको 6000 hours/6 साल की वार्रन्टी भी मिल जाती है। महिंद्रा 575 युवो टेक प्लस शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें: Mahindra 575 DI XP Plus की विशेषता

महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेष ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है।     
  • महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर में आपको 6.00 x 16 के आगे के टायर मिलते है और 14.9 X 28 के पीछे के टायर मिलते है।   
  • महिंद्रा 575 युवो टेक प्लस ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है।
  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में 1700 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर में आपको 50 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक मिल जाता है, जिससे की आप एक बार उस में डीज़ल भरवाकर लंबे समय तक कार्य कर सकते है।
ये भी पढ़ें: Mahindra 595 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.60-7.75 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की जाती है। 

महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर से संबंधित अन्य पूछताछ के लिए merikheti के साथ बने रहें। आप merikheti.com पर ट्रैक्टर के अलावा हर प्रकार के उपकरणों और खेतीबाड़ी की भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

श्रेणी
Ad