महिंद्रा कल्टीवेटर: कम कीमत में हर तरह की मिट्टी की करे आसानी से जुताई

By: Merikheti
Published on: 23-Mar-2024

खेती-किसानी के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण अथवा यंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है। समस्त उपकरण खेती में अपनी भिन्न-भिन्न भूमिका निभाते हैं। 

कृषि यंत्रों की सहायता से किसान खेती के बहुत सारे कार्य कम समय और कम खर्चा के साथ कर पाते हैं। कल्टीवेटर भी इन उपकरणों में से एक है, जिसे अधिकांश किसान हल के नाम से भी जानते हैं। 

यह एक खेत की जुताई करने वाला उपकरण है, जिसको ट्रैक्टर के जरिए संचालित किया जाता हैं। कल्टीवेटर के साथ किसान कठोर से कठोर मृदा को भी आसानी से तोड़कर खेती के लिए पर्याप्त बना सकते हैं। 

अगर आप अपने खेतों के लिए मजबूत और शक्तिशाली कल्टीवेटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा कल्टीवेटर बेहद शानदार विकल्प हो सकता है।

महिंद्रा कल्टीवेटर की क्या-क्या विशेषताऍं हैं ? 

महिंद्रा के इस कल्टीवेटर के लिए ट्रैक्टर की इम्पलिमेंट पावर 35 से 65 एचपी उपयुक्त है। यह कल्टीवेटर 9 टाइन टिलर, 11 टाइन टिलर और 13 टाइन टिलर में आता है। महिंद्रा के इस कल्टीवेटर के साथ 65 से 70 किलोग्राम तक भार लिफ्ट किया जा सकता है। कंपनी के इस कल्टीवेटर का समकुल भार 265 से 369 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। 

इस महिंद्रा कल्टीवेटर की लंबाई 2000 MM /2451 MM /3060 MM तय की गई है। यह कल्टीवेटर 870 MM / 850 MM / 790 MM की चौड़ाई के साथ आता है। महिंद्रा कंपनी ने अपने इस कल्टीवेटर की ऊंचाई 1000 MM निर्धारित की है। महिंद्रा कल्टीवेटर के कट की चौड़ाई 1860 MM / 2310 MM / 2760 MM दी गई है। 

महिंद्रा कल्टीवेटर की क्या-क्या खूबियां हैं ?

महिंद्रा कंपनी द्वारा निर्मित इस कल्टीलेटर के साथ किसान-भाई खेती में समय की बचत कर सकते हैं। इस कल्टीवेटर के साथ किसान भाइयों को कार्य करने में सुगमता प्रदान होती है। 

इस कल्टीवेटर को संचालित करना अत्यंत आसान है। साथ ही, किसान इसको अपनी आवश्यकता के अनुरूप समायोजित कर सकते हैं। इस उपकरण के साथ कठिन खेत की मृदा को तोड़ना और पुरानी फसल अवशेषों को मिलाना बेहद किफायती है। 

ये भी पढ़ें: मेरी खेती से डबल शाफ्ट रोटावेटर खरीदने पर आपको मिलेगी भारी छूट, जानिए ऑफर के बारे में

इस महिंद्रा कल्टीवेटर का इस्तेमाल आप धान की खेती के लिए भी कर सकते हैं। यह कल्टीवेटर पत्थर और जड़ों को मृदा में मिलाने के लिए उपयुक्त है। महिंद्रा का यह कल्टीवेटर जुताई के लिए एक शानदार विकल्प है। 

इससे भारी मृदा को आसानी से तोड़ा जा सकता है। किसान इस कल्टीवेटर के साथ दीर्घकाल तक कार्य कर सकते हैं और इसके इस्तेमाल से ट्रैक्टर का भी ज्यादा डीजल खर्च नहीं होता है।

महिंद्रा कल्टीवेटर की क्या कीमत है ?

भारत में महिंद्रा कल्टीवेटर की कीमत 24,500 रुपये तय की गई है। Mahindra कंपनी ने अपने इस कल्टीवेटर की कीमत किसानों की सुविधा के अनुरूप बेहद किफायती निर्धारित की गई है।

श्रेणी