Massey Ferguson 1035 DI आता है बेहतरीन डिजाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ

Published on: 29-May-2024
Updated on: 29-May-2024

Massey Ferguson 1035 DI एक बेहतरीन डिजाइन वाला ट्रैक्टर है जो युवा किसानों को आकर्षित करता है। 

खेती की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसमें उत्कृष्ट ब्रेकिंग सिस्टम और ऑपरेटर की सुरक्षा के लिए एक शक्तिशाली इंजन भी है। 

इसमें आरामदायक बैठने की व्यवस्था और आसानी से गति पर नियंत्रण के फीचर्स हैं, जो ऑपरेटर को आराम देते हैं। यहां आप Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर के बारे में विवरण

Massey Ferguson 1035 DI शक्तिशाली ट्रैक्टर है और खेती के दौरान किसी भी चुनौती को आसानी से पार करने के लिए बनाया गया है।

यह अद्वितीय सुविधा देता है और इसकी नवीन सुविधाएँ और नवाचार खेती को आसान बनाते हैं। 

भारतीय किसान इस ट्रैक्टर को अपने उच्च प्रदर्शन वाले इंजन, इनलाइन ईंधन इंजेक्शन पंप, आंशिक स्थिर जाल ट्रांसमिशन और कम रखरखाव लागत के कारण बहुत पसंद करते है।

Massey Ferguson 1035 DI की इंजन पावर

  • यह 36 HP इंजन द्वारा संचालित है जिसमें 3 सिलेंडर हैं। इंजन की क्षमता 2400 CC है, जो 2500 RPM जेनरेट कर सकता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको Water Cooled कूलिंग सिस्टम मिलता है जिससे की लंबे समय तक ट्रैक्टर से काम करने के बाद भी ट्रैक्टर गर्म नहीं होता है। 
  • Air फ़िल्टर इस ट्रैक्टर में आपको Oil bath type टाइप का मिल जाता है।
  • इस ट्रैक्टर में आपको PTO 30.6 HP मिल जाती है।
  • Live, Single-speed PTO MF1035 DI ट्रैक्टर में कंपनी ने प्रदान किया है। इस ट्रैक्टर का पीटीओ 540 आरपीएम और 1650 ERPM पर कार्य करता है।
ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • MF1035 D ट्रैक्टर में आपको आधुनिक फीचर्स मिल जाते है। इस ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Sliding Mesh ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • Gearbox की बात करे तो इसमें आपको 6 Forward + 2 Reverse / 8 Forward + 2 Reverse गियर्स मिल जाते है। 
  • Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको Dry disc brakes (Dura Brakes) मिल जाते है, इससे हर स्थिति में ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • ब्रेक सिस्टम उत्तम होने से इस ट्रैक्टर को चलाना आसान हो जाता है। Steering टाइप इस ट्रैक्टर में कंपनी ने Manual Steering दिया है।
  • 1035 DI Massey Ferguson Hydraulics की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Massey Intellisense Hydraulics सिस्टम मिल जाता है। 
  • Massey कंपनी का Hydraulics सिस्टम सबसे सटीक होता है इस ट्रैक्टर में आपको 3 point Linkage (Draft, position and response control) वाला Hydraulics मिल जाता है। 
  • ट्रैक्टर की Lifting Capacity 1100 किलोग्राम दी गयी है।
  • 1035 DI ट्रैक्टर के टायरों की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको फ्रंट टायर 6.00X16 के और रियर टायर 12.4X28 / 13.6X28 (OPTIONAL) के मिल जाते है, जिससे ट्रैक्टर को हर प्रकार की मिट्टी में आसानी से चलाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Massey Ferguson Tafe 30 DI Orchard और Massey Ferguson 5118 बागवानी के लिए TAFE की नई पेशकश

Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर की कीमत )Massey Ferguson 1035 DITractor Price)

Massey Ferguson 1035 DI Price की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.00 लाख - 6.28 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी आपको देखने को मिल जाता है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। 1035 DI Massey Ferguson के साथ Massey इस ट्रैक्टर के साथ 2 साल या 2100 घंटे की वारंटी भी प्रदान करता है। 

Merikheti के हमारे इस लेख में आपने Massey Ferguson 1035 DI के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जाना है। 

ऐसी ही खेतीबाड़ी, ट्रैक्टर, कृषि उपकरणों और पशुपालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप merikheti पर विजिट कर सकते है।

श्रेणी
Ad