Solis 4215 E ट्रैक्टर: शक्तिशाली इंजन और आधुनिक सुविधाओं के साथ खेती के लिए सर्वोत्तम विकल्प

Published on: 09-Jun-2024
Updated on: 09-Jun-2024

इस ट्रैक्टर का उद्देश्य किसानों की खेती करना आसान बनाना है। ताकि कृषि कार्य आसानी से और समय पर पूरा हो सके। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने न्यूनतम सुविधाएं दी हैं। 

ट्रैक्टर में एक शक्तिशाली इंजन है, जो हर प्रकार की कठिन काम कर सकता है। Solis 4215 E ट्रैक्टर एक मजबूत, सुंदर डिजाइन वाला ट्रैक्टर है। 

यह अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के लिए भी कई आधुनिक विशेषताएं रखता है।

Solis 4215 E ट्रैक्टर की इंजन पावर

इस ट्रैक्टर का निर्माण शक्तिशाली इंजन के साथ में किया गया है इस ट्रैक्टर से आप आसानी से सभी कार्य कर सकते है। 

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको 43 एचपी का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसमे कंपनी ने 3 सिलिंडर भी प्रदान किए है। 

इस ट्रेक्टर का इंजन 1800 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में आपको पीटीओ की पावर 39.5 एचपी मिल जाती है।

ये भी पढ़ें: भारत के 7 सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली और आधुनिक फीचर्स वाले ट्रैक्टर

Solis 4215 E ट्रैक्टर के फीचर्स

  • सॉलिस Solis 4215 E उच्च दक्षता के लिए फुली सिंक्रोमेश टाइप 10F+5R गियर ट्रांसमिशन से लैस है।
  • इसमें भारतीय किसानों के बेहतर आराम के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिज़ाइन किया गया है ताकि चालक के लिए बैठने की व्यवस्था आरामदायक हो। 
  • सॉलिस Solis 4215 E में मल्टी डिस्क आउटबोर्ड तेल में डूबे ब्रेक के साथ आता है जो बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। 
  • ट्रैक्टर में अच्छी ब्रेक पावर होने के कारण खतरा भी कम होता है और पेडल के ऊपर आराम से पैर रखते ही ब्रेक लग जाते है और ट्रैक्टर वही के वही रुक जाता है।
  • ऑपरेटर के लिए बेहतर गतिशीलता और आराम के लिए हैवी ड्यूटी सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ स्टैंडर्ड मैकेनिकल स्टीयरिंग और वैकल्पिक में पावर स्टीयरिंग भी मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आगे के टायरों का आकर 6.5X16 और पीछे के टायरों का आकर 13.6X28 है। जिससे ट्रैक्टर कठिन प्रस्तिथि में भी चल सकता है और चिकनी सतह पर भी ट्रैक्टर के टायर रपटते नहीं है। 
  • इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता भी है।
  • पुडलिंग, आलू की बुवाई, डोजर, लोडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ये भी पढ़ें: ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 टर्बो प्रो ट्रैक्टर बना है आधुनिक फीचर्स के साथ

Solis 4215 E ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

Solis 4215 E ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.60-7.10 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

किसान भाइयों इस ट्रैक्टर को खरदी कर आप अपने खेती के काम को आसान बना सकते है।

श्रेणी
Ad