भारत में Solis 50 HP ट्रैक्टर के टॉप मॉडल्स

Published on: 09-Jul-2025
Updated on: 09-Jul-2025
Solis 4WD tractor parked in a green farm field with forest background
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

भारत में Solis कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये ट्रैक्टर खेती-बाड़ी के कामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और डीज़ल की कम खपत के कारण किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। 

इस लेख में हम आपको Solis के 50 HP कैटेगरी में आने वाले कुछ प्रमुख ट्रैक्टर मॉडलों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Solis 50 HP ट्रैक्टर के टॉप मॉडल्स और उनके फीचर्स

जैसा कि किसान भाइयों को ज्ञात है, Solis ट्रैक्टर ब्रांड हमारे देश में एक विश्वसनीय नाम बन चुका है। यह कंपनी जापानी तकनीक से बने ट्रैक्टरों का निर्माण करती है, जो उन्नत सुविधाओं से लैस होते हैं। नीचे Solis 50 HP श्रेणी में आने वाले प्रमुख ट्रैक्टर मॉडलों के फीचर्स दिए गए हैं:

1. Solis 5015 2WD

Solis 5015 2WD 50 HP पावर वाला ट्रैक्टर 2000 RPM पर शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 3 सिलिंडर वाला शक्तिशाली इंजन होता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 10 फॉरवर्ड और 5 रिवर्स गियर के साथ फुली सिंक्रोमेश सिस्टम मिलता है। 

ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5x16 और पीछे के टायर 14.9x28 या 16.9x28 दिए गए हैं। इसकी PTO पावर 43 HP है। इसकी कीमत ₹7.20 लाख से ₹8.00 लाख तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Solis 5515 E 4WD: बेहतरीन खूबियों और शानदार वारंटी के साथ निपटाए कृषि कार्य

2. Solis 4515 2WD

इस ट्रैक्टर की पावर 48 HP है और यह 205 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। Solis 4515 E 3065cc क्षमता वाला इसका इंजन 3 सिलिंडरों के साथ आता है। इसमें इनलाइन फ्यूल पंप और 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स है। 

ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है और इसमें मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं। फ्यूल टैंक की क्षमता 55 लीटर है। 

फ्रंट टायर्स 8x18 या 8.3x20 और रियर टायर्स 13.6x28 या 14.9x28 होते हैं। इसकी कीमत ₹6.30 लाख से ₹7.90 लाख तक होती है।

3. Solis 5024 2WD

यह ट्रैक्टर भी 50 HP की श्रेणी में आता है और 2000 RPM पर काम करता है। इसका इंजन 210 न्यूटन मीटर टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर मिलते हैं और यह ड्यूल क्लच ऑप्शन के साथ आता है। 

Solis 5024 S की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। फ्रंट टायर्स 9.50x24 और रियर टायर्स 16.9x28 होते हैं। इसकी कीमत ₹7.80 लाख से ₹8.30 लाख तक है।

ये भी पढ़ें: Solis 6024 S ट्रैक्टर आता है 60 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ

4. Solis 5515 4WD

Solis 5515 एक 55 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो जापानी तकनीक से निर्मित है। यह 2000 RPM पर अत्यधिक उत्पादकता देता है। इसमें 10 फॉरवर्ड और 5 रिवर्स गियर वाला फुली सिंक्रोमेश गियरबॉक्स है। 

टायर्स की बात करें तो इसमें फ्रंट में 9.5x24 और रियर में 16.9x28 साइज के टायर्स दिए गए हैं। इसका PTO 540 RPM की स्पीड पर 47 HP की पावर प्रदान करता है। 

यह ट्रैक्टर 2000 किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम है। इसकी कीमत ₹8.10 लाख से ₹8.80 लाख तक हो सकती है।

5. Solis 4415

Solis 4415 ट्रैक्टर की पावर 45 HP है और इसमें 3 सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। यह इंजन 1800 RPM पर बेहतर प्रदर्शन करता है। गियरबॉक्स में 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर मिलते हैं। 

इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है और फ्यूल टैंक की क्षमता 55 लीटर है। इसमें फ्रंट टायर्स 6.50x16 और रियर टायर्स 14.9x28 होते हैं। इसकी कीमत ₹7.50 लाख से ₹8.95 लाख तक हो सकती है, हालांकि स्थान के अनुसार थोड़ा बदलाव संभव है।