Solis 5515 E 4WD: बेहतरीन खूबियों और शानदार वारंटी के साथ निपटाए कृषि कार्य

Published on: 05-Feb-2024

जहाँ खेती किसानी का नाम आए वहाँ ट्रैक्टर का नाम न आए ये अगर आप भी खेतीबाड़ी के लिए अच्छा माइलेज देने वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए सॉलिस 5515 ई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। 

इस सॉलिस ई ट्रैक्टर में 2000 आरपीएम के साथ 55 HP पावर उत्पन्न करने वाला 4087 सीसी इंजन दिया जाता है।

खेती-किसानी के लिए बहुत से कृषि उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें सबसे प्रमुख ट्रैक्टर होता है। क्योंकि, कृषक ट्रैक्टर के साथ खेती के विभिन्न बड़े कार्यों को सुगमता से कर सकता है और ट्रैक्टर को बाकी कृषि यंत्रों से जोड़ कर भी संचालित कर सकता है। किसान के पास ट्रैक्टर होने से खेती कम समयावधि में पूर्ण हो जाती है। 

सॉलिस 5515 ई 4डब्ल्यूडी की विशेषताऐं क्या-क्या होती हैं ?

Solis 5515 E 4WD ट्रैक्टर में आपको 4087 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Coolant cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 55 HP पावर के साथ 230 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Type एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। सॉलिस कंपनी का यह ट्रैक्टर 47.3 HP अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम उत्पन्न होता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक प्रदान किया गया है। सॉलिस 5515 ई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर का समकुल भार 2640 किलोग्राम है। इस सॉलिस ट्रैक्टर को 3900 MM लंबाई और 1990 MM चौड़ाई के साथ 2320 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: Solis 4215 E: ढुलाई और जुताई को बनाऐगा सहज इतने साल की मिलेगी वारंटी

सॉलिस 5515 ई 4डब्ल्यूडी के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ?

Solis 5515 E 4WD ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में 10 Forward + 5 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स उपलब्ध किया गया है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Dual/Double क्लच देखने को मिल जाता है। इस सॉलिस ट्रैक्टर में 34.13 kmph की फॉरवर्ड स्पीड मिल जाती है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Multi Disc Outboard Oil Immersed ब्रेक्स के साथ में आता है।

इसमें Reverse PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। सॉलिस 5515 ई ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर में आपको 9.50 x 24 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर प्रदान किए जाते हैं। 

इस ट्रैक्टर में आपको डायनामिक स्टाइलिंग, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाई पीटीओ पावर, एलईडी गाइडलाइट्स और स्पेसियस प्लेटफार्म सहित बहुत सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। 

सॉलिस 5515 ई 4डब्ल्यूडी की कीमत कितनी है ? 

भारत में सॉलिस 5515 ई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 10.60 लाख से 11.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

इस सॉलिस 5515 E 4WD ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत अलग-अलग राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस Solis 5515 E 4WD Tractor के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

श्रेणी
Ad