स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर: पावरफुल इंजन, फीचर्स, कीमत और पूरी जानकारी

Published on: 04-Feb-2025
Updated on: 04-Feb-2025

स्टैंडर्ड कंपनी के ट्रैक्टर वर्तमान समय में किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर इस कंपनी का एक शक्तिशाली और आकर्षक मॉडल है, जो छोटे और बड़े किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

यह ट्रैक्टर 55 HP की पावर के साथ आता है और सभी प्रकार के कृषि उपकरणों को आसानी से चला सकता है।

स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर का इंजन

स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर में 55 एचपी का दमदार इंजन है। इसमें 3 सिलिंडर और 3066 cc की क्यूबिक क्षमता है। यह इंजन 2200 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।

इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है। साथ ही, इसमें 45 एचपी का शक्तिशाली पीटीओ भी है।

स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर की विशेषताएँ

  • स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है। Dual clutch के साथ में ये ट्रैक्टर आता हैं।
  • स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग प्रकार पावर स्टीयरिंग है। इसे नियंत्रित करना आसान है और इसकी तेज प्रतिक्रिया है जो उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करती है। 
  • स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर में पीटीओ की बात करे तो इस ट्रैक्टर में P.T.O में 6 स्प्लिनेस वाली शाफ़्ट मिलती है। स्टैंडर्ड DI 355 कल्टीवेटर, रोटरी टिलर, हल, प्लांटर और अन्य उपकरणों के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर है।
  • ट्रैक्टर में Oil Immersed Brake दिए गए हैं, जिससे ट्रैक्टर को आसनी से नियंत्रित किया जा सकता हैं। 
  • स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर की Lifting कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है जो कि Lower Link एंड्स पर इस ट्रैक्टर में मिलती है। 
  • स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर के अंदर कंपनी ने Self स्टार्टर मोटर और अल्टरनेटर भी दिया है। 
  • ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर के फ्रंट के टायर 7.5x 16 और रियर टायर 14.9X28 के मिलते है।

ये भी पढ़ें: भारत में 5 लाख में आने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर की कीमत

स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.70-7.50 लाख रूपए तक आपको मिलती है। इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर आपको फरक भी देखने को मिलता है।

इस लेख में आपने स्टैंडर्ड DI 355 ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त की। मेरीखेती प्लेटफॉर्म पर आप ट्रैक्टरों, कृषि उपकरणों, उनकी कीमतों, तुलना, फोटो, वीडियो, और अन्य अपडेट की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।