जानिए किसानों के कृषि कार्यों में मददगार Swaraj 735 XM ट्रैक्टर के बारे में

By: Merikheti
Published on: 26-Jan-2024

आज के इस लेख में एक फिर आपको एक शानदार ट्रैक्टर के विषय में जानकारी देंगे। ट्रैक्टर को किसान का मित्र कहा जाता है। यदि आप एक कृषक हैं और कृषि कार्यों के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए Swaraj 735 XM ट्रैक्टर बेहद ही शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर के अंतर्गत आपको 1800 RPM के साथ 40 HP पावर उत्पन्न करने वाला 2734 CC इंजन देखने को मिल जाता है। खेती करने के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका ट्रैक्टर की ही मानी जाती है। ट्रैक्टर के साथ कृषक सहजता से खेती के बहुत सारे कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। इनकी सहायता से किसान वक्त के साथ-साथ मजदूरी को भी बचा पाते हैं। 

स्वराज 735 एक्स एम ट्रैक्टर की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ? 

स्वराज Swaraj 735 XM ट्रैक्टर के अंदर आपको 2734 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 40 HP पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में 3- Stage Oil Bath Type एयर फिल्टर आता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 29.8 HP पावर अधिकतम पीटीओ के साथ आता है और इसके इंजन से 1800 आरपीएम उत्पन्न होता है। स्वराज 735 XM ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम निर्धारित की गई है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 1895 किलोग्राम के समकुल वजन के साथ आता है। स्वराज के इस ट्रैक्टर को 3470 MM लंबाई और 1695 MM चौड़ाई के साथ 1950 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 47 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक भी प्रदान किया जाता है। 

ये भी पढ़ें: जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

स्वराज 735 एक्स एम ट्रैक्टर के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ?

स्वराज Swaraj 735 XM ट्रैक्टर में Single Drop Arm Mechanical/Power (optional) स्टीयरिंग दिया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया जाता है। स्वराज का यह ट्रैक्टर Single Dry Plate क्लच के साथ आता है। साथ ही, इसके अंतर्गत Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। स्वराज कंपनी के इस ट्रैक्टर की 27.80 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 10.74 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है। इस स्वराज ट्रैक्टर में आपको Dry Disc ब्रेक्स दिए जाते हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Multi Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 / 1000 आरपीएम उत्पन्न करती है। स्वराज 735 XM ट्रैक्टर आपको 2 WD ड्राइव में उपलब्ध हो जाता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 / 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में

स्वराज 735 एक्स एम ट्रैक्टर की कीमत के बारे में जानें 

भारत में Swaraj 735 XM ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.95 लाख से 6.35 लाख रुपये निर्धारित की गई है। स्वराज के इस 735 XM ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकता है। कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए इस Swaraj 735 XM Tractor के साथ 2 वर्ष तक की वारंटी प्रदान करती है।

श्रेणी