जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

By: Merikheti
Published on: 19-Jan-2024

किसानों के जीवन में ट्रैक्टर की एक अहम भूमिका होती है। खेती किसानी से जुड़े हर एक काम में ट्रैक्टर किसानों की भरपूर मदद करता है।  

यदि आप भी कृषि को आसान बनाने के लिए एक दमदार ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

Swaraj 744 XT ट्रैक्टर के अंदर 50 HP पावर के साथ 2000 आरपीएम उत्पन्न करने वाला 3478 CC इंजन दिया जाता है। 

भारत में स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर वर्षों से किसानों के मध्य खेती में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वराज ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ बेहतरीन माइलेज प्रदान करते हैं। 

स्वराज 744 एक्स टी की क्या-क्या विशेषताएं हैं ? 

Swaraj 744 XT ट्रैक्टर में आपको 3478 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 50 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में Wet Type क्लच प्रदान किया गया है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 44 HP है। साथ ही, इसके इंजन से 2000 आरपीएम उत्पन्न होता है। स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

इस स्वराज ट्रैक्टर का समकुल वजन 2070 किलोग्राम है। स्वराज ट्रैक्टर को 3575 MM लंबाई और 1845 MM चौड़ाई के साथ 2250 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में

स्वराज 744 एक्स टी के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ? 

Swaraj 744 XT ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। 

स्वराज का यह ट्रैक्टर Dual क्लच में दिया गया है और इसमें Constant Mesh & Sliding Mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Multi Plate Oil Immersed ब्रेक्स दिए गए है, जो टायरों पर काफी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

इस ट्रैक्टर में 56 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक देखने को मिलता है। स्वराज कंपनी के इस ट्रैक्टर में Reverse PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 / 1000 आरपीएम उत्पन्न करती है। 

स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर 2 WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 6.0 X 16 / 7.50 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 X 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Swaraj Tractor: आ गया खेती का भी Code

स्वराज 744 एक्स टी की कीमत कितनी होती है ?

भारत में Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.98 लाख से 7.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 744 एक्स टी ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत भिन्न-भिन्न राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। स्वराज कंपनी अपने इस Swaraj 744 XT Tractor के साथ 6000 घंटे या 6 साल तक की वारंटी प्रदान करती है। 

श्रेणी