60 HP में आने वाला यह ट्रैक्टर ढुलाई का बाप है

By: Merikheti
Published on: 02-Feb-2024

खेती किसानी में ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए ट्रैक्टर को किसान का मित्र कहा जाता है। अब ऐसे में अगर आप भी एक किसान हैं और खेती के लिए अच्छे माइलेज वाला दमदार ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए Swaraj 960 FE ट्रैक्टर अत्यंत शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2000 आरपीएम के साथ 60 HP पावर उत्पन्न करने वाले 3480 CC इंजन के साथ दिया जाता है। 

भारत में अधिकांश किसान कृषि कार्यों के लिए स्वराज ट्रैक्टर को ही चुनना पंसद करते हैं। कंपनी के ट्रैक्टर कृषि से जुड़े बड़े कामों को काफी आसानी से पूरा कर सकते हैं। स्वराज कंपनी अपने ट्रैक्टरों को फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी द्वारा निर्मित इंजन के साथ प्रस्तुत करती है, जिससे कृषक कम ईंधन खपत के साथ कृषि कार्य कर पाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में Swaraj 960 FE Tractor की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

स्वराज 960 एफई की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Swaraj 960 FE ट्रैक्टर में 3480 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन आता है, जो 60 HP पावर और 220 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 3- Stage Oil Bath Type एयर फिल्टर उपलब्ध किए जाते हैं। इस स्वराज ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 51 HP है। इस ट्रैक्टर के इंजन से 2000 RPM उत्पन्न होता है। FE सीरीज वाला यह ट्रैक्टर 2000 किलोग्राम तक सहजता से भार उठा सकता है, इस ट्रैक्टर का समकुल वजन 2330 किलोग्राम रखा गया है। Swaraj 960 FE ट्रैक्टर को 3590 MM लंबाई और 1940 MM चौड़ाई के साथ 2200 MM व्हीलबेस में प्रस्तुत किया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 410 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। स्वराज के इस ट्रैक्टर में 60 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

स्वराज 960 एफई के क्या-क्या फीचर्स होते हैं ?

Swaraj 960 FE ट्रैक्टर में आपको Steering Control Wheel Power स्टीयरिंग प्रदान की जाती है। इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स उपलब्ध किया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Single / Dual टाइप क्लच के साथ आता है और इसमें Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। स्वराज का यह एफई सीरीज में आने वाला ट्रैक्टर 33.5 kmph फॉरवर्ड स्पीड के साथ 12.9 kmph रिवर्स स्पीड में आता है। इस ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स मुहैय्या किए गए हैं। कंपनी का यह ट्रैक्टर Multi Speed PTO / CRPTO टाइप पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो कि 540 आरपीएम जनरेट करती है। स्वराज 960 एफई ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 7.50 x 16 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

स्वराज 960 एफई की कितनी कीमत है ? 

भारत में Swaraj 960 FE ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8.20 लाख से 8.50 लाख रुपये के बीच निर्धारित की गई है। इस FE सीरीज वाले ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से भिन्न हो सकती है। स्वराज कंपनी अपने इस Swaraj 960 FE Tractor के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

श्रेणी