आज के समय में खेती तेजी से आधुनिक हो रही है और किसान अब सिर्फ पावरफुल ट्रैक्टर ही नहीं, बल्कि आरामदायक और एडवांस फीचर्स वाले ट्रैक्टर भी पसंद कर रहे हैं। खासकर गर्मी, धूल और लंबे समय तक काम करने की स्थिति में AC केबिन ट्रैक्टर किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। ये ट्रैक्टर न केवल ऑपरेटर को आराम देते हैं, बल्कि कार्यक्षमता और उत्पादकता भी बढ़ाते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियों ने हाई पावर और मिड रेंज में एसी केबिन ट्रैक्टर पेश किए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 3 बेहतरीन एसी ट्रैक्टर—सोनालीका वर्ल्डट्रैक 90 4WD, प्रीत 9049 AC 4डब्ल्यूडी और जॉन डियर 5060 E - 2WD एसी केबिन —के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जो पावर, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट का शानदार कॉम्बिनेशन हैं।

सोनालीका वर्ल्डट्रैक 90 4WD ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला 4087 CC इंजन दिया गया है, जो 90 HP की पावर जनरेट करता है। इसका इंजन 2200 RPM पर काम करता है, जिससे यह उच्च टॉर्क और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर गहरी जुताई, भारी लोड ढुलाई और बड़े कृषि उपकरणों को चलाने के लिए पूरी तरह सक्षम है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच और Synchromesh ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान और स्मूद बनाता है। 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर विकल्प के साथ यह ट्रैक्टर हर तरह के कार्य के लिए उपयुक्त स्पीड प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट 12.4 x 24 और रियर 18.4 x 30 टायर दिए गए हैं, जो इसे बेहतर ग्रिप प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2500 किलोग्राम है, जो इसे भारी कृषि उपकरणों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। Sonalika Worldtrac 90 4WD का वजन 3570 किलोग्राम है, जो इसे बेहतरीन स्थिरता प्रदान करता है। इसका व्हीलबेस 2350 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 400 मिमी है, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी आसानी से काम कर सकता है। इसकी कीमत ₹15.94 लाख से ₹16.59 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 90 HP की पावर जनरेट करता है। इसका 4087 सीसी इंजन 2200 RPM पर बेहतरीन प्रदर्शन देता है, जिससे यह लंबे समय तक भारी काम आसानी से कर सकता है। इसमें Dry Air Filter with Clogging Sensor दिया गया है, जो इंजन को धूल-मिट्टी से बचाकर उसकी लाइफ बढ़ाता है। साथ ही Water Cooled सिस्टम इंजन को ठंडा रखता है, जिससे ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती। Preet 9049 AC 4WD Transmission में Heavy Duty Dry Dual Clutch दिया गया है, जो स्मूथ और टिकाऊ ऑपरेशन देता है। इसमें 12 Forward + 12 Reverse गियर बॉक्स मिलता है, जिससे किसान अपनी जरूरत के हिसाब से सही स्पीड चुन सकते हैं। इस ट्रैक्टर में 67 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक बिना रुके काम किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता लगभग 2400 किलोग्राम है, जिससे यह भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठा और चला सकता है। यह फीचर इसे हैवी ड्यूटी कार्यों के लिए और भी उपयुक्त बनाता है। फ्रंट टायर: 12.4 x 24, रियर टायर: 18.4 x 30 बड़े और मजबूत टायर खेत में बेहतर ट्रैक्शन और ग्रिप प्रदान करते हैं, जिससे ट्रैक्टर फिसलता नहीं है और काम तेजी से होता है। प्रीत 9049 AC 4डब्ल्यूडी की कीमत भारत में ₹ 21.71 लाख से ₹ 22.59 लाख तक जाती है

इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला दमदार इंजन दिया गया है, जो 60 HP की शक्ति प्रदान करता है। इसका इंजन 2400 RPM पर कार्य करता है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और तेज काम करने की क्षमता मिलती है। इसमें Dry Type Dual Element एयर फिल्टर दिया गया है, जो इंजन को साफ रखता है और उसकी लाइफ बढ़ाता है। इस ट्रैक्टर में Dual Clutch दिया गया है, जो स्मूथ ऑपरेशन और बेहतर कंट्रोल देता है। Top Shaft Synchromesh ट्रांसमिशन होने के कारण गियर बदलना आसान और बिना झटकों के होता है। इसमें 9 Forward + 3 Reverse गियर बॉक्स दिया गया है, इस ट्रैक्टर में 80 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक बिना रुके काम किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम (Kgf) है, जो मध्यम और भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संभाल सकता है। फ्रंट टायर: 6.5 x 20 रियर टायर: 16.9 x 28 ये टायर खेत में बेहतर ग्रिप और संतुलन प्रदान करते हैं, जिससे ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो जाती है। जॉन डियर 5060 E-2डब्ल्यूडी एसी केबिन की कीमत भारत में ₹ 10.90 लाख से ₹ 11.35 लाख तक जाती है।
अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं जो पावरफुल होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो, तो ये तीनों विकल्प अपने-अपने सेगमेंट में काफी मजबूत हैं। Sonalika Worldtrac 90 4WD और Preet 9049 AC 4WD जैसे 90 HP ट्रैक्टर बड़े किसानों और हैवी-ड्यूटी कामों के लिए सबसे बेहतर माने जा सकते हैं, जबकि John Deere 5060 E 2WD AC Cabin मिड-रेंज किसानों के लिए एक शानदार और किफायती विकल्प साबित होता है। अंत में, सही ट्रैक्टर का चुनाव आपकी खेती के आकार, बजट और उपयोग पर निर्भर करता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए बेहतर परफॉर्मेंस, कम थकान और ज्यादा उत्पादकता चाहते हैं, तो एसी केबिन ट्रैक्टर आपके लिए एक स्मार्ट निवेश साबित हो सकता है।
मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही आयशर, जॉन डियर, कुबोटा और सोनालीका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।