डीज़ल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच अब भारतीय कृषि क्षेत्र में सीएनजी ट्रैक्टर एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। ये ट्रैक्टर न केवल ईंधन खर्च को कम करते हैं, बल्कि कम प्रदूषण, कम शोर और बेहतर माइलेज भी प्रदान करते हैं। भारत में कई प्रमुख कंपनियों ने सीएनजी तकनीक पर आधारित ट्रैक्टर पेश किए हैं, जो ताकत और किफायत का अच्छा संतुलन देते हैं। आइए जानते हैं भारत के टॉप 3 सीएनजी ट्रैक्टर, उनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और खास फीचर्स के बारे में।

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 सीएनजी एक दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे हर तरह के कृषि कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 47 एचपी का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो लगातार और स्थिर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। यह ट्रैक्टर लंबे और भारी खेती के कामों को भी आसानी से संभाल लेता है। यह सीएनजी ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे स्पीड और ईंधन खपत को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है। इसमें दिया गया पावर स्टीयरिंग लंबे समय तक खेत में काम करने को आसान और आरामदायक बनाता है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 सीएनजी की 1700 किलोग्राम लिफ्टिंग कैपेसिटी भारी इम्प्लीमेंट्स को संभालने में मदद करती है। साथ ही, इसमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो हर तरह के खेत और सड़क पर बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर की कीमत ₹ 9.31 से ₹ 9.69 लाख (लगभग) रूपए तक है।

मैसी फर्ग्यूसन 254 डीआई डायनास्मार्ट 4WD सीएनजी एक हाई-पावर और प्रीमियम कैटेगरी का सीएनजी ट्रैक्टर है। इसमें 50 एचपी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो बड़े और कठिन कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसका इंजन लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे ऑपरेटर को हर स्थिति में बेहतर स्पीड कंट्रोल मिलता है। इसमें दिया गया पावर स्टीयरिंग खेतों में थकान को कम करता है। इसकी 2050 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी इसे भारी कृषि उपकरणों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग और कंट्रोल सुनिश्चित करते हैं। ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.84 से ₹ 8.16 लाख (लगभग) रूपए तक है।

आयशर 485 डी सीएनजी उन किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो किफायती दाम में मजबूत और टिकाऊ सीएनजी ट्रैक्टर चाहते हैं। इसमें 45 एचपी का इंजन दिया गया है, जो सामान्य से लेकर मध्यम स्तर के कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। यह ट्रैक्टर पावर, माइलेज और मजबूती का संतुलित संयोजन प्रदान करता है।
आयशर 485 डी सीएनजी में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिलता है, जिससे खेत के नियमित कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग स्टैंडर्ड और पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) विकल्प के रूप में उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर की 1650 किलोग्राम लिफ्टिंग कैपेसिटी भारी इम्प्लीमेंट्स को संभालने में मदद करती है। इसके अलावा, इसमें सिंगल या डुअल क्लच (ऑप्शनल) दिया गया है, जिससे गियर बदलना आसान होता है और ट्रैक्टर पर बेहतर नियंत्रण मिलता है। ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.35 से ₹ 7.65 लाख (लगभग) रूपए तक है।
सीएनजी ट्रैक्टर भारतीय खेती के लिए एक किफायती और पर्यावरण-अनुकूल समाधान के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 सीएनजी पावर और भरोसे के लिए जाना जाता है, मैसी फर्ग्यूसन 254 डीआई डायनास्मार्ट 4WD सीएनजी भारी काम और उच्च क्षमता के लिए उपयुक्त है, जबकि आयशर 485 डी सीएनजी बजट और माइलेज का अच्छा संतुलन प्रदान करता है। किसान अपनी जरूरत, खेत के आकार और बजट के अनुसार इन ट्रैक्टरों में से सही विकल्प चुन सकते हैं, जिससे खेती की लागत कम होने के साथ-साथ उत्पादकता भी बढ़ाई जा सके।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, जॉन डियर ट्रैक्टर, वीएसटी, आयशर और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।