भारतीय कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और मजबूत मशीनरी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Kartar Tractors किसानों के लिए शक्तिशाली, भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर पेश करती है। करतार ट्रैक्टर अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, दमदार किर्लोस्कर इंजन, बेहतर ईंधन दक्षता और भारी लिफ्टिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
छोटे, मध्यम और बड़े किसानों के लिए कंपनी अलग-अलग HP श्रेणी में मॉडल उपलब्ध कराती है, जो जुताई, बुवाई, ढुलाई और पीटीओ से चलने वाले उपकरणों के लिए उपयुक्त हैं। आइए जानते हैं करतार के टॉप 3 ट्रैक्टरों की कीमत, स्पेसिफिकेशन और प्रमुख फीचर्स।

करतार 5136 ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 50 हार्सपावर का इंजन कंपनी प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर के इंजन में 3 -सिलिंडर दिए गए है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3120 cc है। इंजन में आधुनिक ईंधन इंजेक्शन प्रणाली है, जो इसकी ईंधन दक्षता और समग्र प्रदर्शन को बढ़ाती है। ट्रैक्टर 2200 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। साथ इस इसमें आपको ड्राई टाइप का एयर क्लीनर देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप पार्शियल कांस्टेंट मेश आपको मिलता है और ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गति के गियर्स मिल जाते है। जिससे की ट्रैक्टर की अच्छी गति प्राप्त होती है। स्टीयरिंग टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग आपको मिल जाता है। ब्रेक टाइप इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे दिए गए है जिससे की ट्रैक्टर में अच्छा नियंत्रण आपको देखने को मिल जाता है। ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में 7.50 x 16 के फ्रंट टायर है और 14.9 x 28 के रियर टायर दिए गए है। इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 8.84 - 9.21 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

करतार 5936 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 60 hp का शक्तिशाली इंजन है। ग्लोबेट्रैक 5936 में 4160 सीसी के विस्थापन के साथ 4-सिलेंडर किर्लोस्कर डीजल इंजन द्वारा संचालित है। इंजन में आधुनिक बॉश ईंधन इंजेक्शन प्रणाली है, जो इसकी ईंधन दक्षता और समग्र प्रदर्शन को बढ़ाती है, साथ इस ट्रैक्टर में आपको ड्राई टाइप का एयर फ़िल्टर मिल जाता है। ट्रैक्टर में 12F + 12R सिंक्रोमेश गियरबॉक्स है, जो सहज और आसान गियर परिवर्तन और सहज आगे और पीछे की गति के लिए सिंक्रोमेश शटल शिफ्ट की अनुमति देता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी तेल में डूबे ब्रेक प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर में आपको 51 HP का शक्तिशाली पीटीओ मिल जाता है जिससे की आप पीटीओ से चले वाले सभी उपकरणों को आसानी से चला सकते है। इस ट्रैक्टर में आपको दो वेरिएंट मिलते है 4WD और 2WD, 4WD में 9.5 x 24 के फ्रंट और 16.9 x 28 के रियर टायर आपको मिलते है। 2WD - 7.5 x 16 के फ्रंट और 16.9 x 28 के रियर टायर आपको देखने को मिल जाते है जिससे की आप हर प्रकार की मिट्टी में आसानी से सभी कार्यों को कर सकते है। इस ट्रैक्टर की कीमत 10.76 -11.19 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है।

करतार 4036 ट्रैक्टर किर्लोस्कर 3 आर 810 डीजल इंजन से लैस है। इस ट्रैक्टर में 40 एचपी का इंजन है जो की 2200 रेटेड रप पर कार्य करता है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2430 cc है। ट्रैक्टर में आपको एयर क्लीर टाइप ड्राई टाइप का मिलता है। इस ट्रैक्टर में 34.06 HP की पीटीओ पावर मिल जाती है, साथ ही इस ट्रैक्टर में कंपनी 2000 घंटे या 2 साल की वार्रन्टी भी प्रदान करती है। ट्रैक्टर में पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है, इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड के लिए गियरबॉक्स मिल जातेहै जिससे की ट्रैक्टर में अछि स्पीड मिलती है। इनबोर्ड रिडक्शन के साथ ये ट्रैक्टर अच्छा प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में आपको 1800 किलोग्राम की हैवी लैफ्टिंग कैपेसिटी मिल जाती है जिससे की आप धुलाई के कार्य भी आसानी से कर सकते है। इस ट्रैक्टर में आपको 6.0 x 16 के फ्रंट और 13.6 X 28 के रियर टायर मिल जाते है जिससे की ट्रैक्टर हर प्रकार की स्थिति में आसानी से कार्य कर सकता है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.32- 6.58 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल सकता है।
अगर आप 40 HP से 60 HP श्रेणी में एक मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो करतार के ये तीनों मॉडल बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। करतार 4036 छोटे और मध्यम किसानों के लिए किफायती और उपयोगी विकल्प है। करतार 5136 संतुलित पावर और बेहतर गियर विकल्प के साथ बहुउद्देश्यीय कार्यों के लिए उपयुक्त है। करतार 5936 अधिक HP, सिंक्रोमेश गियरबॉक्स और 4WD विकल्प के साथ बड़े खेतों और भारी उपकरणों के लिए बेहतर साबित होता है। खरीदारी से पहले अपने खेत के आकार, मिट्टी के प्रकार और उपयोग में आने वाले कृषि उपकरणों के अनुसार सही मॉडल का चयन करें। साथ ही अपने नजदीकी डीलर से नवीनतम कीमत और ऑफर की जानकारी अवश्य लें, क्योंकि कीमतों में स्थान अनुसार बदलाव हो सकता है।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, वीएसटी, आयशर और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।